डिस्लेक्सिया ने किया था परेशान, फिर भी नहीं मानी हार, जानें आदित्य धर की अनकही कहानी

Aditya Dhar Career: बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धर बचपन में डिस्लेक्सिया जैसी बीमारी से जूझते थे, जिससे पढ़ाई में दिक्कत होती थी। आदित्य ने मेहनत और संघर्ष से उरी और धुरंधर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी।
Aditya Dhar untold story Dyslexia troubled him yet he never gave up
आदित्य धर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Aditya Dhar Birthday Special Story: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार फिल्मों से अलग पहचान बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले आदित्य धर की सफलता की कहानी जितनी शानदार है, उनका संघर्ष भी उतना ही प्रेरणादायक रहा है। बहुत कम लोग जानते हैं कि बचपन में आदित्य धर डिस्लेक्सिया नाम की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। यह एक ऐसी लर्निंग डिसऑर्डर बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को पढ़ने-लिखने और शब्दों को समझने में काफी मुश्किल होती है।

कश्मीरी पंडित परिवार में जन्मे आदित्य धर को बचपन से ही फिल्मों में गहरी दिलचस्पी थी। हालांकि पढ़ाई के दौरान उनकी बीमारी उनके लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। कई बार उन्हें दूसरे बच्चों के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। लगातार मेहनत के दम पर उन्होंने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने साफ तय कर लिया कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाना है।

रेडियो जॉकी से शुरू हुआ फिल्मी सफर

फिल्मी दुनिया में कदम रखना आसान नहीं था। इसलिए शुरुआत में आदित्य धर ने रेडियो जॉकी के तौर पर काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों के लिए गीत लिखना शुरू किया। उन्होंने काबूल एक्सप्रेस, हाल-ए-दिल और डैडी कूल जैसी फिल्मों के लिए लिरिक्स लिखे। इसके साथ ही उन्होंने स्क्रीनराइटिंग में भी हाथ आजमाया। वह आक्रोश और तेज जैसी फिल्मों के लेखक भी रहे। इन अनुभवों ने उन्हें फिल्म निर्माण की बारीकियां समझने में मदद की।

पहली फिल्म बनने से पहले ही हो गई बंद

आदित्य धर ने 2016 में अपने निर्देशन की पहली फिल्म बनाने की योजना बनाई थी, जिसका नाम रात बाकी रखा गया था। इस फिल्म में वह कैटरीना कैफ और फवाद खान को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि उस समय कुछ विवादों की वजह से यह फिल्म बनने से पहले ही बंद हो गई। यह उनके करियर का बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपने को जिंदा रखा। आखिरकार 2019 में उनकी फिल्म उरी रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए आदित्य धर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com