टाइल्स में जमी गंदगी को मिनटों में साफ़ करने के खास नुस्खे, आज़मा कर देखिए

Tiles Cleaning Remedies: टाइल्स के बीच जमी हुई ज़िद्दी गंदगी अक्सर साफ करना मुश्किल लगता है। इन आसान और असरदार उपायों से आप मिनटों में टाइल्स को साफ और चमकदार बना सकते हैं।
Tile Cleaning Tips:
टाइल्स क्लीनिंग टिप्स(सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tile Cleaning Tips: आजकल घरों में टाइल्स का उपयोग बहुत अधिक बढ़ गया है। टाइल्स न केवल घर को सुंदर और आधुनिक बनाती हैं, बल्कि ये टिकाऊ और साफ रखने में भी आसान होती हैं। टाइल्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये पानी से जल्दी खराब नहीं होतीं और लंबे समय तक अच्छी बनी रहती हैं। यही कारण है कि आजकल लोग अपने घरों में टाइल्स लगाना ज्यादा पसंद करते हैं।

घर की सफाई करते समय अक्सर हम टाइल्स तो साफ कर लेते हैं, लेकिन उनके बीच की लाइनों यानी ग्राउट पर ध्यान नहीं देते। समय के साथ इनमें धूल, मिट्टी और साबुन के दाग जमा हो जाते हैं, जिससे फर्श गंदा दिखने लगता है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपायों से इस जिद्दी गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकता है।

टाइल्स को साफ करने के लिए आज़माए ये उपाय

  • बेकिंग सोडा और सिरका

टाइल्स की लाइनों पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें और उसके ऊपर सफेद सिरका डाल दें। कुछ ही सेकंड में इसमें झाग बनने लगेगा। इसे लगभग 5 से 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर पुराने टूथब्रश की मदद से हल्का रगड़ें। इसके बाद पानी से धो लें। यह तरीका जमी हुई गंदगी और दागों को जल्दी हटाने में मदद करता है।

  • नींबू और नमक

नींबू और नमक का मिश्रण भी टाइल्स की सफाई के लिए कारगर होता है। नींबू का रस निकालकर उसमें थोड़ा नमक मिला लें और इस पेस्ट को टाइल्स की लाइनों पर लगाकर ब्रश से रगड़ें। नींबू में मौजूद प्राकृतिक एसिड दाग हटाने में मदद करता है और नमक गंदगी को ढीला कर देता है। इससे टाइल्स साफ होने के साथ-साथ उनमें हल्की चमक भी आ जाती है।

  • टूथपेस्ट का इस्तेमाल

अगर गंदगी ज्यादा जिद्दी हो तो टूथपेस्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। पुराने टूथब्रश पर थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर टाइल्स की लाइनों पर रगड़ें और कुछ मिनट बाद पानी से साफ कर लें। यह तरीका छोटे-मोटे दाग हटाने में काफी मददगार साबित होता है।

  • ब्लीच और पानी का घोल

बहुत ज्यादा जमी हुई गंदगी के लिए आप ब्लीच और पानी का घोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में थोड़ा सा ब्लीच मिलाकर ब्रश की मदद से टाइल्स के बीच लगाएं और 5 मिनट बाद पानी से धो लें। हालांकि ब्लीच का इस्तेमाल करते समय हाथों में ग्लव्स पहनना जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com