Glowing Skin: सिर्फ 10 दिन में पाएं बेदाग निखार! ग्लास स्किन के लिए चावल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें
Rice for Glowing Skin: आजकल हर कोई बेदाग और चमकदार ग्लास स्किन पाना चाहता है लेकिन महंगे प्रोडक्ट्स हर बार असर नहीं दिखाते। ऐसे में घरेलू नुस्खे आपकी त्वचा को प्राकृतिक निखार देने में मदद कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
कोरियन स्किन और चावल का पानी (सौ. फ्रीपिक)
Glass Skin Home Remedy: आजकल हर कोई कोरियन ग्लास स्किन जैसी बेदाग और चमकती त्वचा चाहता है लेकिन प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण चेहरे की रंगत खो जाती है। अगर आप भी महंगे पार्लर के चक्कर काटकर थक चुके हैं तो चावल और अलसी का यह घरेलू नुस्खा 10 दिन में आपके चेहरे की चमक वापस ला सकता है।
सुंदर और चमकदार त्वचा के लिए हम अक्सर महंगे कॉस्मेटिक्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं लेकिन असली राज हमारे किचन में ही छिपा होता है। चावल और अलसी के बीजों का मेल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। चावल जहां चेहरे की रंगत साफ करता है वहीं अलसी के बीज त्वचा में कसावट लाते हैं और उसे प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं।
चावल और अलसी
चावल में पैरा-अमीनोबेंजोइक एसिड पाया जाता है जो एक बेहतरीन सनस्क्रीन की तरह काम करता है। यह त्वचा की अशुद्धियों को गहराई से साफ करता है। वहीं अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो झुर्रियों को कम करने और चेहरे को शीशे जैसा चमकाने में मदद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
चावल का पानी (सौ. फ्रीपिक)
ऐसे तैयार करें होममेड राइस फेस क्रीम
सामग्री
2 चम्मच चावल, 1 चम्मच अलसी के बीज, एलोवेरा जेल और विटामिन-E कैप्सूल।
यह भी पढ़ें:- World Radio Day 2026: आज भी रेडियो क्यों है लोगों की आवाज का सबसे भरोसेमंद साथी? जानिए इसकी ताकत
कैसे बनाएं
सबसे पहले चावल और अलसी के बीजों को पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे हल्की आंच पर तब तक उबालें जब तक कि पानी आधा न रह जाए और गाढ़ा जेल न बन जाए।
छानना और मिक्स करना
अब इस मिश्रण को छान लें। तैयार जेल में एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक विटामिन-E कैप्सूल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करके एक कांच के कंटेनर में स्टोर कर लें।
उपयोग का तरीका और फायदे
इस क्रीम को रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। नियमित रुप से इसका इस्तेमाल करने से आप पाएंगे कि चेहरे के दाग-धब्बे हल्के होने लगे हैं और त्वचा में एक अलग ही खिंचाव और चमक आ गई है। यह फेस पैक न केवल ऑयली स्किन बल्कि ड्राई स्किन वालों के लिए भी बेहद कारगर है।
प्राकृतिक नुस्खे भले ही असर दिखाने में थोड़ा समय लेते हैं लेकिन इनके परिणाम स्थायी और सुरक्षित होते हैं। चावल और अलसी की यह होममेड क्रीम आपको बिना किसी साइड इफेक्ट के वो ग्लास ग्लो देगी जिसका सपना आप हमेशा से देखते रहे हैं।
