Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Raksha Bandhan: डाक से डिजिटल तक, बदल गया राखी का अंदाज! ये 5 ट्रेंड बताते हैं कैसे बदला भाई-बहन का त्योहार

Latest Rakhi Trends: समय के साथ राखी मनाने का तरीका भी बदल गया है। अब राखी भेजने के लिए पोस्टऑफिस नहीं बल्कि एक क्लिक में ऑनलाइन डिलीवर हो जाती है। जानें रक्षाबंधन के 5 बदलते ट्रेंड्स।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Aug 07, 2026 | 01:26 PM

रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Raksha Bandhan Trends: रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर राखी बांधने और बहन को गिफ्ट देने का त्योहार नहीं रहा। समय के साथ इस त्योहार को मनाने का तरीका भी काफी बदल गया है।

कभी दूर रहने वाले भाई को राखी भेजने के लिए बहनों को पोस्ट ऑफिस की लाइन में घंटों खड़ा होना पड़ता था, लेकिन अब कुछ क्लिक में राखी देश के किसी भी कोने में पहुंच जाती है। इसी तरह मिठाई, गिफ्ट और राखी के पैकेज में भी नए ट्रेंड शामिल हो चुके हैं।

पोस्ट ऑफिस की लाइन से ऑनलाइन राखी डिलीवरी तक

एक समय था जब बहनें डाक के जरिए भाइयों को राखी भेजती थीं, जिसे महीनों पहले भेजना होता था। अब ई-कॉमर्स और ऑनलाइन डिलीवरी ने इस काम को काफी आसान बना दिया है। घर बैठे राखी पसंद कीजिए और सीधे भाई के पते पर भेज दीजिए। साथ में भाई के पसंद की मिठाई-पकवान आदि भेजना भी आसान हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां

Hariyali Teej 2026: साड़ी नहीं, इस तीज पहनें 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मिलेगा मॉडर्न-एथनिक लुक

World Breastfeeding Week: नई मांओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग की 5 सही पोजीशन, मां और शिशु दोनों रहेंगे कंफर्टेबल

Abdul Kalam Inspired Baby Names: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों से प्रेरित 7 मीनिंगफुल बच्चों के नाम

मिठाई की जगह चॉकलेट ने बनाई खास जगह

राखी पर मिठाई खिलाने की परंपरा आज भी कायम है, लेकिन अब चॉकलेट भी इसका लोकप्रिय विकल्प बन गई है। खासकर युवाओं में राखी के साथ चॉकलेट गिफ्ट करना काफी आम हो गया है। राखी के अवसर पर बाजार भी मिठाइयों से अधिक चॉकलेट से भरी दिखती है।

अब सिर्फ राखी नहीं, पूरा हैंपर भेजा जाता है

पहले राखी अलग और मिठाई अलग भेजी जाती थी। अब एक ही पैकेज में राखी, मिठाई, रोली, चावल और चॉकलेट जैसी चीजें शामिल कर दी जाती हैं। इससे दूर रहने वाले भाई-बहनों के लिए त्योहार की पूरी रस्म एक पैकेज में भेजना आसान हो गया है।

कैश की जगह पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स का ट्रेंड

राखी पर बहन को पैसे देने की परंपरा अभी खत्म नहीं हुई है, लेकिन अब इसके साथ पर्सनलाइज्ड गिफ्ट भी जुड़ गए हैं। कपड़े, मोबाइल, गैजेट्स और पसंद के दूसरे सामान भाई अपनी बहनों को गिफ्ट करने लगे हैं। वक्त के साथ यह ट्रेंड काफी लोकप्रिय हो गया है, इससे सामने वाले के पसंद का कुछ देना अधिक आसान, लेकिन खर्चीला हो गया है।

रिटर्न गिफ्ट कल्चर

रक्षाबंधन का गिफ्ट अब सिर्फ भाई की जिम्मेदारी नहीं रह गया है। कई परिवारों में बहनें भी भाई के लिए रिटर्न गिफ्ट चुनती हैं। छोटे शोपीस से लेकर पर्सनलाइज्ड गिफ्ट और गैजेट तक इस चलन का हिस्सा बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें- National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां

राखी बदली, लेकिन रिश्ता वही रहा

रक्षाबंधन के इन बदलते ट्रेंड्स से साफ है कि तकनीक और बाजार ने त्योहार मनाने का तरीका भले ही बदल दिया हो, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते की भावनाएं आज भी वही हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि अब राखी का धागा पोस्ट ऑफिस से निकलकर ऑनलाइन डिलीवरी, गिफ्ट हैम्पर और पर्सनलाइज्ड सरप्राइज तक पहुंच गया है।

Raksha bandhan 2026 raksha bandhan trends and celebration ideas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 01:26 PM

Topics:  

  • festival season
  • Festival Special
  • free gifts
  • Lifestyle News
  • New Trend
  • Raksha Bandhan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.