-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- National Handloom Day 2026 Kangana Ranaut Handloom Saree Collection
National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां
- Written By: रीता राय सागर
Handloom Saree: कंगना रनौत का हैंडलूम साड़ियों के प्रति प्यार उनके अलग-अलग लुक्स में साफ नजर आता है। पटोला से लेकर पोचमपल्ली इकत तक, उनके ये 5 ट्रेडिशनल साड़ी लुक्स भारतीय बुनाई को प्रोमोट करते हैं।

नेशनल हैंडलूम डे (फोटो. सोशल मीडिया)
National Handloom Day 2026: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के सभी फैशन सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन साड़ियों के मामले में उनका फैशन सेंस अव्वल दर्जे का होता है। कंगना ने हैंडलूम साड़ियों को इतने स्टाइलिश तरीके से पहना है कि हर लड़की उसे कॉपी कर सकती है।
खासकर साड़ियों के मामले में उनका स्टाइल पारंपरिक भारतीय बुनाई और मॉडर्न पावर ड्रेसिंग का खूबसूरत मेल दिखाता है। उनके कलेक्शन में पटोला, पोचमपल्ली इकत, खादी और कांजीवरम जैसी अलग-अलग भारतीय टेक्सटाइल परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। नेशनल हैंडलूम डे के मौके पर कंगना के ऐसे ही 5 हैंडलूम साड़ी लुक्स पर नजर डालते हैं, जिनसे आप अपने एथनिक वॉर्डरोब के लिए स्टाइलिंग इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
पटोला साड़ी
Rising Bharat Summit 2026 में कंगना ने मस्टर्ड येलो पटोला साड़ी पहनी थी। साड़ी पर ज्योमेट्रिक पैटर्न और रेड बॉर्डर था, जिसे उन्होंने गोल्ड डिटेलिंग वाले रेड ब्लाउज के साथ पेयर किया। ट्रेडिशनल झुमकों, बिंदी और मिनिमल मेकअप ने लुक को क्लासी बनाया। पटोला गुजरात की प्रसिद्ध डबल-इकत बुनाई परंपरा से जुड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
Hariyali Teej 2026: साड़ी नहीं, इस तीज पहनें 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मिलेगा मॉडर्न-एथनिक लुक
World Breastfeeding Week: नई मांओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग की 5 सही पोजीशन, मां और शिशु दोनों रहेंगे कंफर्टेबल
Abdul Kalam Inspired Baby Names: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन और विचारों से प्रेरित 7 मीनिंगफुल बच्चों के नाम
International Beer Day: बीयर का स्वाद दोगुना कर देता है सही ग्लास, जानिए किस बीयर के लिए कौन-सा ग्लास है बेस्ट
नेशनल हैंडलूम डे (फोटो. सोशल मीडिया)
देशी उन साड़ी और कुल्हू टोपी
संसद में कंगना कई बार भारतीय और खासतौर पर हिमाचली टेक्सटाइल को अपने लुक का हिस्सा बना चुकी हैं। उन्होंने अपनी मंडी लोकसभा सीट की कारीगर महिलाओं द्वारा तैयार की गई देसी ऊन की साड़ी भी पहनी। इसके साथ हिमाचली जैकेट, शॉल और कुल्लू टोपी जैसे पारंपरिक एक्सेसरीज को स्टाइल किया।
पोचमपल्ली इक्कत साड़ी
इंडिगो पोचमपल्ली इकत साड़ी में कंगना ने ट्रेडिशनल वीव को बेहद स्मार्ट तरीके से कैरी किया। ब्लू ब्लाउज और ब्राउन लोफर्स के साथ उनका लुक फॉर्मल और एलिगेंट नजर आया। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है जो ऑफिस या मीटिंग में भी हैंडलूम पहनना चाहती हैं।
नेशनल हैंडलूम डे (फोटो. सोशल मीडिया)
खादी साड़ी
खादी को कंगना रानौत ने एक सॉफ्ट और फ्रेश अंदाज दिया। उनकी स्ट्राइप्ड खादी साड़ी में पिंक, ऑरेंज और व्हाइट शेड्स के साथ ग्रीन बॉर्डर और ब्लू मोटिफ्स नजर आए। उन्होंने इसे नैचुरल क्रीम शेड के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहना, जिससे पूरा लुक सिंपल लेकिन स्टाइलिश बना।
नेशनल हैंडलूम डे (फोटो. सोशल मीडिया)
कांजीवरम साड़ी
कंगना अकसर कांजीवरम साड़ी पहनती है। उनका पिंक कांजीवरम लुक भी खासा खूबसूरत रहता है। इन साड़ियों को वो ट्रेडिशनल ज्वेलरी औऱ अपने खास अंदाज के साथ कैरी करती हैं।
नेशनल हैंडलूम डे (फोटो. सोशल मीडिया)
हैंडलूम फैशन से लें कंगना से ये स्टाइलिंग टिप्स
- हैंडलूम साड़ी के साथ मिनिमल या स्टेटमेंट ज्वेलरी चुनें।
- ट्रेडिशनल साड़ी को लोफर्स, जैकेट या कोट के साथ मॉडर्न टच दिया जा सकता है।
- हैवी साड़ी के साथ सिंपल ब्लाउज लुक को बैलेंस करता है।
- रीजनल एक्सेसरीज जैसे कुल्लू टोपी या पारंपरिक शॉल पूरे लुक को खास बना सकते हैं।
National handloom day 2026 kangana ranaut handloom saree collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
National Handloom Day: कंगना रनौत की ये 5 हैंडलूम साड़ी हैं कमाल, आपकी भी वॉर्डरोब में होनी चाहिए ये साड़ियां
Aug 07, 2026 | 12:28 PMनासिक TCS धर्मांतरण मामला में बड़ी कार्रवाई, आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार
Aug 07, 2026 | 12:26 PMपेंसिल्वेनिया में भारतीय मूल के मकान मालिक पर महिला किरायेदार से Sexual Harassment का आरोप, एक्शन में आई सरकार
Aug 07, 2026 | 12:26 PMमहाराष्ट्र में ISIS और अल-कायदा से जुड़े 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
Aug 07, 2026 | 12:24 PM50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, CM फडणवीस ने जताई ऑस्कर की उम्मीद
Aug 07, 2026 | 12:12 PMHAJ 2027: संभाजीनगर से 1,151 यात्री चयनित, 1,301 वेटिंग लिस्ट में, जानें कबतक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन…
Aug 07, 2026 | 12:07 PMम्हाडा ने मुंबई में 2,640 मकानों के लिए निकाली लॉटरी, जनवरी-फरवरी 2027 में जारी होगी अगली आवास योजना
Aug 07, 2026 | 12:06 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














