- Hindi News »
- Lifestyle »
- Nautapa Is Starting From 25th May In The Year 2025
Nautapa 2025: 9 दिनों में हर दिन आग उगलेंगे सूर्य देवता, कब से शुरू हो रहा है इस साल नौतपा, जानिए इसका ज्योतिष से संबंध
मई के महीने में नौतपा भी लगता है नौ दिनों में भीषण गर्मी की मार देखने के लिए मिलती है। अप्रैल महीने के तापमान को ध्यान में रखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बार नौतपा के नौ दिन भी सूर्य देवता की आग में झुलसेंगे।
- Written By: दीपिका पाल

कब से शुरू होगा नौतपा (सौ.सोशल मीडिया)
Nautapa 2025: अप्रैल के महीने में ही गर्मी का प्रचंड कहर देखने के लिए मिल रहा है तो वहीं पर आने वाले दो महीने मई और जून आग की तरह हो सकते है। मई के महीने में गर्मी का सबसे खतरनाक कहर होता है जिसमें हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती है। मई के महीने में नौतपा भी लगता है यानि नौ दिनों में भीषण गर्मी की मार देखने के लिए मिलती है। अप्रैल महीने के तापमान को ध्यान में रखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस बार नौतपा के नौ दिन भी सूर्य देवता की आग में झुलसेंगे। चलिए जान लेते है कब से शुरू हो रहा है नौतपा और इसका ज्योतिष से क्या संबंध होता है…
जानिए क्या होता है नौतपा
नौतपा की बात की जाए तो, गर्मी के मौसम में सबसे प्रचंड गर्मी का दौर यही होता है। नौतपा वह स्थिति होती है इसमें जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस समय सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं, जिससे गर्मी का असर बहुत बढ़ जाता है। जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा समाप्त हो जाता है। कहा जाता है कि, यह एक ऐसी समयावधि होती है, जब सूर्य देव अपनी पूरी शक्ति से पृथ्वी को तपाते हैं।
कब से शुरू होगा नौतपा
आपको बताते चलें कि, साल 2025 में नौतपे की शुरूआत 25 मई से होगी जो 9 दिनों की समयावधि में 8 जून को समाप्त होगा। इन नौ दिनों में सूर्य देवता सबसे तेज प्रकोप के साथ तपते है। इस नौतपे के दौर में खुद को हेल्दी रखने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इस दौरान इसलिए गर्मी होती है क्योंकि सूर्य देव पृथ्वी के बहुत करीब आ जाते हैं, जिससे सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधे और तीव्र प्रभाव डालती हैं। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होते हैं, तो इसका असर गर्मी पर पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
Summer Cooling Tips: AC-कूलर नहीं, चिलचिलाती गर्मी से बचना है, तो अपनाइए सद्गुरु के बताए देसी टिप्स
Mango Pickle: आम का अचार बनाने की सोच रहे हैं तो डालें ये एक चीज, पूरे साल बना रहेगा स्वाद
जानिए क्या होता है नौतपा का ज्योतिष से संबंध
आपको बताते चलें कि, नौतपा का जिस तरह से वैज्ञानिक संबंध होता है उस तरह ही ज्योतिष शास्त्र से भी इसका संबंध होता है। यहां पर जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में होते हैं, तो यह एक ऐसा समय होता है जब सूर्य और शुक्र की संतान के कारण गर्मी में वृद्धि होती है। शुक्र और सूर्य का यह मिलन अत्यधिक गर्मी का कारण बनता है, जो इस दौरान महसूस होता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
नौतपा के दौरान बरतें इस प्रकार की सावधानियां
नौतपा के दौरान आपको कुछ खास प्रकार की सावधानियां बरतनी चाहिए जो इस प्रकार है…
इस दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
इस दौरान ठंडे पेय पदार्थ जैसे नारियल पानी, जूस आदि का सेवन करें ताकि शरीर ठंडा रहे।
दिन के उस समय से बचें जब सूरज अपनी पूरी ताकत से चमक रहा हो। बाहर जाने की जरूरत हो तो सिर पर कपड़ा ढककर जाएं।
इस मौसम में अत्यधिक शारीरिक श्रम से बचें और आराम करें।
अगर बाहर जाना जरूरी हो तो अधिकतर समय छांव में रहें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
Nautapa is starting from 25th may in the year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMमोहाडी में जल संकट को लेकर अनशन शुरू, करोड़ों खर्च के बावजूद कई वार्डों में पानी नहीं
May 18, 2026 | 08:16 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














