-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Morning Vastu Tips Avoid These First 3 Things In The Morning To Avoid Negativity
Vastu Tips: सुबह उठते ही भूलकर भी न देखें ये 3 चीजें, पूरे दिन बनी रह सकती है नकारात्मकता
- Written By: रीता राय सागर
Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए कऊई उफायों का उल्लेख किया गया है। कुछ चीजें यदि सुबह उठते ही दिख जाएं, तो इसका नकारात्मक प्रभाव पूरे दिन पड़ता है।

वास्तु टिप्स (फोटो.एआई)
Vastu Tips For Good Luck: कहते हैं सुबह की शुरुआत जैसी होती है, हमरा पूरा दिन भी वैसा ही होता है इसलिए हम सब सुबह की शुरुआत किसी पॉजिटिव सोच के साथ या फिर पॉजिटिव चीज को देखकर करते हैं।
वास्तुशास्त्र में भी कई ऐसी चीजों का वर्णन है, जिसे देखकर सुबह की शुतुआत की जाए, तो पूरा दिन अच्छा जाता है। सारे काम सफल होते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। लेकिन साथ ही कई ऐसी चीजें भी है, जिसे सुबह उठते ही देख लिया जाए, तो पूरा दिन निगेटिव एनर्जी से भर जाता है। आइए जानते है कौन सी हैं वो चीजें।
आईना
सुबह उठते ही कई लोगों को शीशा देखने की आदत है। लेकिन वास्तु के मुताबिक यह बिल्कुल गलत तरीका है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब हम सोकर उठते हैं, तो हमारे शरीर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है। माना जाता है कि चेहरे की सूजन और सुस्ती वाली ऊर्जा आईने के जरिए वापस हमारे अंदर प्रवेश करती है, जिससे दिनभर चिड़चिड़ापन और आलस बना रहता है। अगर आपको आईना देखना है, तो सबसे पहले उठें और चेहरा धोएं और फिर शीशा की तरफ निहारें।
सम्बंधित ख़बरें
महाभारत के 10 अनसुने राज: जिन्हें जानकर बदल जाएगी इस महान ग्रंथ को देखने की आपकी सोच
Mathura: बांके बिहारी मंदिर में चांदी के घोड़े चोरी का दावा, सेवायतों ने आरोपों को किया खारिज
भारत के 8 सबसे अमीर साधु-संत कौन हैं? आश्रम, ट्रस्ट, सामाजिक कार्य और प्रभाव की पूरी कहानी
Bhagwad Gita: मॉर्डन जमाने में भी सार्थक है भगवद् गीता की ये सीख, आज भी जीवन को सही राह दिखाती है
वास्तु टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
पितरों की फोटो
अपने सुबह की शुरुआत अपने पितरों की तस्वीर देखकर बिल्कुल भी न करें। मान्यता है कि इससे आपका मन पूरा दिन अशांत रहेगा। इसके अलावा मानसिक तनाव की स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है। इससे बेहतर है कि आप सबसे पहले भगवान की तस्वीर को देखें और उनको प्रणाम करें।
वास्तु टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
टूटा हुआ सामान
जहां आप सोते हैं, ध्यान रखें कि आपके कमरे में बंद घड़ी या टूटी हुई वस्तुएं बिल्कुल भी ना हो। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी चीजों को अशुभ माना जाता है। मान्यतानुसार, इससे मानसिक तनाव सबसे ज्यादा बढ़ता है। साथ ही आपका कॉन्फिडेंस भी कम होता है। कोशिश करें कि आप इन चीजों को सुबह उठते ही सबसे पहले न देखें। इससे आपके घर का वास्तु अच्छा रहेगा।
वास्तु टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Guruwar Mantra: गुरुवार के दिन इन मंत्रों का जप बदल सकता है किस्मत, भगवान विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा
कैसे करें दिन की शुरुआत
उठते ही सबसे पहले आप अपने हथेलियों के दर्शन करें और इस मंत्र का उच्चारण करें।
“कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती l करमूले स्थिता गौरी मंगलं करदर्शनम्”
इसके बाद मुस्कुराते हुए अपने इष्ट देव का ध्यान करें। इसके बाद धरती को प्रणाम करें। फिर एक गिलास पानी पीकर दिन की शुरुआत करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही आपके सभी काम अच्छे से पूरे होंगे।
Morning vastu tips avoid these first 3 things in the morning to avoid negativity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इथेनॉल पेट्रोल विवाद: नागपुर में आंदोलनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, तहसील थाने में मामला दर्ज
Jul 19, 2026 | 01:56 PMGadchiroli News: बिना लाइसेंस और टैक्स वाले वाहनों पर RTO का एक्शन, गड़चिरोली में 8 वाहन जब्त
Jul 19, 2026 | 01:56 PMईरान का अमेरिका पर भीषण पलटवार, कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर आत्मघाती ड्रोन हमला, मची भारी तबाही
Jul 19, 2026 | 01:52 PMराम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PMमुंबई मेट्रो की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा, विक्रोली गोदरेज परिसर तक बनेगा डायरेक्ट फुट ओवर ब्रिज
Jul 19, 2026 | 01:46 PMBank Holidays: 20 से 26 जुलाई के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक; लटक न जाए आपका चेक और जरूरी काम; देखें लिस्ट
Jul 19, 2026 | 01:45 PMGiloy Side Effects: इम्यूनिटी बढ़ाने वाली गिलोय भी पहुंचा सकती है लिवर को नुकसान, जानें कब बनती है खतरनाक
Jul 19, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM














