- Hindi News »
- Lifestyle »
- Best Homemade Chocolate Recipes For Partner On Chocolate Day 2026
Chocolate Day Special: घर पर बनाएं ये 4 चॉकलेटी रेसिपीज, देखते ही पार्टनर हो जाएगा खुश
Chocolate Day Special Dishes: चॉकलेट डे प्यार और मिठास का सबसे खास दिन होता है। इस मौके पर अगर आप अपने पार्टनर को कुछ मीठा और स्पेशल सरप्राइज देना चाहते हैं तो घर पर चॉकलेटी डिश बना सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

चॉकलेट डिशेज (सौ. एआई)
Chocolate Day Recipes: चॉकलेट केवल एक मीठा उपहार नहीं है बल्कि यह खुशियां बांटने का एक जरिया है। अगर आप इस साल अपने पार्टनर को कुछ पर्सनलाइज्ड सरप्राइज देना चाहते हैं तो अपने हाथों से बनी डिश से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। घर पर ही आप आसानी से कुछ टेस्टी और इंस्टेंट रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।
नो-बेक चॉकलेट ट्रफल्स
इन ट्रफल्स को बनाने के लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं है। बस डार्क चॉकलेट को पिघलाएं और उसमें थोड़ी फ्रेश क्रीम मिलाएं। इस मिश्रण को फ्रिज में ठंडा होने दें और फिर इसके छोटे-छोटे गोले बना लें। इन गोलों को कोको पाउडर या बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स में रोल करें। यह देखने में जितने प्रीमियम लगते हैं खाने में उतने ही लाजवाब होते हैं।
5-मिनट मग केक
अगर आपका पार्टनर केक लवर है तो यह इन्स्टेंट मग केक बेस्ट है। एक मग में 4 चम्मच मैदा, 2 चम्मच कोको पाउडर, थोड़ी चीनी और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसमें एक चुटकी बेकिंग पाउडर डालें और माइक्रोवेव में सिर्फ 90 सेकंड के लिए पकाएं। ऊपर से वनीला आइसक्रीम डालें और गरमा गरम परोसें।
सम्बंधित ख़बरें
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
Mango Pickle: आम का अचार बनाने की सोच रहे हैं तो डालें ये एक चीज, पूरे साल बना रहेगा स्वाद
Sandwich Recipe: सुबह की भागदौड़ में झटपट बनाएं दही सैंडविच, बच्चों-बड़ों सबको पसंद आएगा टेस्ट
Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
यह भी पढ़ें:- Chocolate Day Special: “तू मेरी डेयरी मिल्क, मैं तेरा किटकैट…” पार्टनर का दिन बना देंगी ये रोमांटिक शायरी
चॉकलेटी फ्रूट डिप
अगर आप हेल्थ को लेकर फिक्रमंद हैं तो स्ट्रॉबेरी या केले के टुकड़ों को पिघली हुई चॉकलेट में डुबोएं और उन्हें कुछ देर के लिए सेट होने दें। यह फ्रेशनेस और मिठास का एक बेहतरीन कॉम्बो है।
चॉकलेट फ्रूट डिप (सौ. फ्रीपिक)
हॉट चॉकलेट बम
यह आजकल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा Trending डिश है। जब आप इसके ऊपर गर्म दूध डालते हैं तो यह धीरे-धीरे पिघलती है और अंदर से मार्शमैलो निकलते हैं। इसके लिए आपको चॉकलेट (पिघली हुई), छोटे मार्शमैलो, हॉट कोको पाउडर, सिलिकॉन मोल्ड चाहिए। सबसे पहले पिघली हुई चॉकलेट की एक पतली परत सिलिकॉन मोल्ड के चारों तरफ लगाएं और फ्रिज में 5 मिनट सेट करें। अब इन चॉकलेट के गोलों को सांचे से निकालें। एक आधे हिस्से में थोड़ा कोको पाउडर और 3-4 मार्शमैलो भरें।
दूसरे खाली आधे हिस्से के किनारों को हल्का गर्म करके पहले वाले हिस्से पर चिपका दें ताकि एक गेंद (Ball) बन जाए। परोसते समय इसे एक कप में रखें और ऊपर से उबलता हुआ गर्म दूध डालें। देखिए कैसे यह जादू की तरह खुलता है।
चॉकलेट डे पर आपके हाथों की मेहनत आपके पार्टनर को यह महसूस कराएगी कि वे आपके लिए कितने खास हैं। इन स्वादिष्ट चॉकलेटी डिशेज को आप बनाकर ट्राई कर सकती हैं जो बहुत ही आसानी से बन सकती है।
Best homemade chocolate recipes for partner on chocolate day 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














