Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे

Book Lovers Day: 9 अगस्त को मनाए जाने वाले बुक लवर्स डे पर जानें किताबें पढ़ने के फायदे। इससे फोकस तो बढ़ता ही है, साथ ही यह एक बहुत अच्छा ब्रेन एक्सरसाइज भी है। किताबें जीवन बदल सकती है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Aug 09, 2026 | 06:52 AM

नेशनल बुक लवर्स डे (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

National Book Lovers Day: किताबें सिर्फ ज्ञान ही नहीं देती बल्कि ये हमारी सोच, कल्पना और नजरिया का दायरा भी बढ़ाती है। किताबों के जरिए हम बिना कहीं गए अलग-अलग दुनिया, विचारों और अनुभवों से जुड़ सकते हैं। हर साल 9 अगस्त को नेशनल बुक लवर्स डे मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को किताबें पढ़ने की आदत डालना है।

कब और क्यों मनाया जाता है?

हर साल 9 अगस्त को बुक लवर्स डे मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत कब और किसने की, इसका कोई स्पष्ट आधिकारिक कारण नहीं है, लेकिन यह दिन किताबों को पढ़ने, उनसे मिलने वाले ज्ञान और बुक रीडिंग से मिलने वाली खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है।

किताबों का इतिहास काफी पुराना है। छपाई की तकनीक के विकास ने किताबों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जर्मनी में जोहान्स गुटेनबर्ग द्वारा 15वीं सदी में प्रिंटिंग प्रेस के विकास के बाद किताबें बड़े पैमाने पर छापना आसान हो गया। इसके बाद प्रिंटिंग प्रेस, टाइपराइटर और कंप्यूटर जैसी तकनीकों ने किताबों के निर्माण और प्रसार का तरीका ही बदल दिया।

सम्बंधित ख़बरें

Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें

रात में भिगोकर सुबह खा लें 2-3 अंजीर, शरीर को मिल सकते हैं ये कमाल के फायदे; चौथा जानकर रह जाएंगे हैरान

Ripe Jackfruit: पका कटहल कहीं बिगाड़ न दे सेहत, इन 5 लोगों को खाने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए ये बात

स्वाद के चक्कर में सेहत का सौदा! FDA की रडार पर नागपुर के होटल और हॉस्टल, 24 दिनों में मिली 121 शिकायतें

किताबें पढ़ने के फायदे

  • किताबें पढ़ने से बढ़ता है ज्ञान और शब्दावली

नियमित रूप से किताबें पढ़ने से अलग-अलग विषयों के बारे में जानकारी बढ़ती है। साथ ही नए शब्दों और भाषा के इस्तेमाल से शब्दावली बेहतर होती है। किताबें पढ़ने से नए-नए शब्द सीखते हैं।

  • रीडिंग हैबिट से सोचने की क्षमता बेहतर होती है

किताबें पाठक को अलग-अलग परिस्थितियों और विचारों से रूबरू कराती हैं। इससे किसी विषय को अलग नजरिए से देखने और गहराई से सोचने की आदत विकसित हो सकती है। हम अलग-अलग परिस्थिति में स्थिरता सीखते हैं।

  • किताब पढ़ना स्ट्रेस को भी कम करता है

व्यस्त दिनचर्या में कुछ समय किताब पढ़ने के लिए निकालना रिलैक्सेशन का एक तरीका हो सकता है। खासकर फिक्शन या पसंदीदा विषय की किताब पढ़ना व्यक्ति को कुछ समय के लिए रोजमर्रा की चिंताओं से दूर ले जाकर कहानियों की दुनिया में ले जाता है।

  • किताबें फोकस और कॉन्सेंट्रेशन को बढ़ाने में मददगार

किताब पढ़ते समय लगातार किसी कहानी, विचार या विषय पर ध्यान देना पड़ता है। नियमित रूप से किसी एक समय पर किताबें पढ़ने से दिमागी कसरत होता है और इससे फोकस बनाए रखने की क्षमता विकसित होती है।

  • किताबें इमैजिनेशन और क्रइएटिविटी को देती हैं बढ़ावा

कहानी पढ़ते समय पाठक अपने दिमाग में पात्रों, जगहों और घटनाओं की कल्पना करता है। इससे कल्पना को सक्रिय रखने और नए विचारों के लिए जगह बनाने में मदद मिलती है।

  • किताबों से मिलता है अलग-अलग दृष्टिकोण को समझने का मौका

अलग-अलग लेखकों और विषयों की किताबें पढ़ने से दुनिया को देखने के कई नजरिए सामने आते हैं। इससे व्यक्ति अपने विचारों के अलावा दूसरे के भी दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करता है।

ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद

  • बुक रीडिंग बेहतर रूटीन बनाने में मददगार

सोने से पहले मोबाइल या दूसरी स्क्रीन के बजाय कुछ देर किताब पढ़ना बेड टाइम रूटीन का हिस्सा हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति पर इसका असर अलग हो सकता है।

National book lovers day 2026 benefits of reading books

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 06:34 AM

Topics:  

  • good life
  • Health Benefit
  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Reading
  • Successful Life

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.