Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

स्वाद के चक्कर में सेहत का सौदा! FDA की रडार पर नागपुर के होटल और हॉस्टल, 24 दिनों में मिली 121 शिकायतें

Nagpur Food Safety Complaints: नागपुर में होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्टल मेस के खिलाफ 24 दिनों में 121 शिकायतें मिली हैं। FDA ने 47 मामलों की जांच पूरी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Aug 08, 2026 | 01:38 PM

नागपुर के होटलों पर FDA की जांच (सोर्स- AI जनरेटेड)

Follow Us
Follow Us:

FDA Restaurant Safety Complaints: अगर आप नागपुर के किसी जगमगाते रेस्टोरेंट में खाना खा रहे हैं या आपका बच्चा किसी हॉस्टल की मैस में खाना खा रहा है तो संभल जाइए। शहर में स्वाद के नाम पर सेहत से खिलवाड़ और नियमों की धज्जियां उड़ाने का बड़ा खुलासा हुआ है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) के पास नागपुर की होटलों, रेस्टॉरंट्स, अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों सहित हॉस्टल्स तक में लापरवाही बरतने को लेकर बीते महज 24 दिनों के भीतर 121 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। उल्लेखीनय है एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने खाद्य प्रतिष्ठानों में नागरिकों के स्वास्थ्य को लेकर सुरक्षित भोजन परोसे जाने के लिए सफाई के लिए नियम का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

FDA पोर्टल पर 24 दिन में 121 शिकायतें, 47 मामलों की जांच पूरी

इसी के तहत एफडीए ने पोर्टल भी लॉन्च किया गया है जिसके तहत नागरिक compli-ants.mahafda.in पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। एफडीए के पास पिछले 24 दिनों में नागपुर शहर के होटलों, रेस्टोरेंट्स, खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ 121 ग्राहकों ने ऑन द स्पॉट शिकयतें कर डालीं।

सम्बंधित ख़बरें

IIT Bombay में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन! बिना लाइसेंस चल रही 2 हॉस्टल मेस पर FDA ने लगाया ताला

आष्टी में किसानों का भड़का आक्रोश, चक्काजाम कर जमीन अधिग्रहण और ड्रोन सर्वे का किया विरोध

जेब पर भारी पड़ेगा मिठाइयों का स्वाद! त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका; दाल, चीनी और तेल के दाम चढ़े

मुंबई लोकल का सफर अब होगा और भी आसान! केंद्र सरकार ने MUTP-3 के लिए जारी की 406 करोड़ रुपए की पहली किस्त

एफडीए नागपुर विभाग ने इनमें से 47 की जांच पूरी ली है और अब इन पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि 27 शिकायतें अंडर इन्वेस्टिगेशन हैं। एफडीए के अनुसार, जिन 47 मामलों की जांच पूरी हुई है उनमें से कई प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस और भारी जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नैवेद्यम के भोजन में नुकीली ब्लेड

शुक्रवार को भी शहर के प्रतापनगर इलाके में स्थित उत्तर दक्षिण नैवेद्यम रेस्टोरेंट में परोसे गए भोजन में कथित तौर पर ब्लेड मिलने का आरोप लगाया गया। संबंधित परिवार भोजन के लिए नैवेद्यम पहुंचा था। भोजन के दौरान परिवार की एक महिला के मुंह में अचानक नुकीली वस्तु फंस गई।

बाहर निकलने पर पता चला की यह ब्लेड था। बाद में परिवार ने बजाजनगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई। हालांकि एफडीए नागपुर विभाग का कहना है कि उनके पास शिकायत नहीं आई है लेकिन मामले का संज्ञान लिया जा रहा है। इससे कुछ दिन पहले मंगलुरु किचन रेस्टोरेंट्स के सांभर में कॉकरोच मिलने पर हड़कंप मच गया था।

हॉस्टलों से होटलों तक लापरवाही

15 जुलाई से 7 अगस्त के बीच दर्ज हुई इन 121 शिकायतों में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लापरवाही केवल आम रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं है। शिकायतों के पुलिंदे में कई नामी होटलों के साथ-साथ सरकारी और निजी हॉस्टलों के नाम भी प्रमुखता से शामिल है।

छात्रों और आम नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों में सीधे तौर पर आरोप लगाए गए हैं कि रसोईघर में अत्यधिक अस्वच्छता और बदबूदार माहौल में खाना पकाया जा रहा है। घटिया सामग्री का धड़ल्ले से इस्तेमाल किये जाने की शिकायतों की बात भी सामने आई है।

 

नागपुर के होटलों पर FDA की जांच (सोर्स- AI जनरेटेड)

मैदान में इंस्पेक्टर्स की ‘स्पेशल 14’ टीम

  • मानव बल की कमी की बात को खारिज करते हुए नागपुर एफडीए ने स्पष्ट किया कि जिले में कार्रवाई के लिए पर्याप्त टीम मौजूद है।
  • इस समय जिले में कुल 14 खाद्य सुरक्षा निरीक्षक तैनात हैं।
  • इनमें से 1 निरीक्षक मेडिकल लीव पर है, जबकि बाकी 13 निरीक्षक हर दिन मैदानी जंग में डटे हैं।
  • यह ‘स्पेशल-14’ टीम शहर भर के संदिग्ध ठिकानों, हॉस्टलों और होटलों पर औचक छापेमारी कर रही है।
  • एफडीए का आह्वान है कि अगर किसी होटल, बेकरी या हॉस्टल मैस में अस्वच्छता या घटिया खाना दिखता है तो चुप बैठने के बजाय सीधे compliants.mahafda.in पर शिकायत दर्ज कराएं और एक सतर्क नागरिक का फर्ज निभाएं।

‘पहचान रहेगी 100% सीक्रेट’

अक्सर लोग पहचान उजागर होने या पचड़े में फंसने के डर से शिकायत करने से कतराते हैं लेकिन एफडीए ने नागरिकों की इस झिझक को पूरी तरह खत्म कर दिया है। compliants.mahafda.in पोर्टल पर ग्राहक बेझिझक शिकायत दर्ज करें, साथ ही कार्यालय पहुंचकर और ईमेल के जरिए भी शिकायत के विकल्प उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें:-जेब पर भारी पड़ेगा मिठाइयों का स्वाद! त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका; दाल, चीनी और तेल के दाम चढ़े

एफडीए के नए पोर्टल पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर पूरी तरह गुप्त रहेगा, केवल एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के पर्सनल डेस्क पर ही दिखाई देगा। कार्रवाई करने वाले स्थानीय अथवा जिला व संभाग स्तरीय अधिकारियों को भी शिकायतकर्ता का नंबर देखने की इजाजत नहीं है। नागरिक बिना किसी डर के फोटो और वीडियो के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

-नागपुर एफडीए, सह आयुक्त, कृष्णा जयपुरकर

Hotels restaurants fda 121 nagpur food safety complaints

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 08, 2026 | 01:38 PM

Topics:  

  • Eating Food
  • Hindi News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.