Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Morning Detox: रोज सुबह खाली पेट पिएं मेथी का पानी, वजन से लेकर शुगर तक कई समस्याओं में मिलेगा फायदा

Fenugreek Water Benefit: क्या आप जानते हैं अगर आप रोज सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना शुरू कर दें, तो आप कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं। आइए जानते हैं खाली पेट मेथी का पानी पीने के फायदे।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 24, 2026 | 09:28 AM

मेथी का पानी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Empty Stomach Fenugreek Water Benefit: मेथी रसोई में इस्तेमाल किया जाने वाला एक आम मसाला है, लेकिन इसके गुण हैरान करने वाले हैं। इसलिए मेथी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो इसे कई तरीकों से डाइट में शामिल किया जा सकता है, लेकिन सबसे आसान तरीका मेथी का पानी पीना है।

दिन की शुरुआत मेथी वॉटर से करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह भूख को कंट्रोल करता है और जमी हुई फैट को मेल्ट करता है। संतुलित आहार के साथ मेथी के पानी के रेगुलर सेवन करने से वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

पाचन बनाए बेहतर

मेथी वॉटर पाचन और गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। मेथी के दानों में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। खाली पेट मेथी का पानी पीने से कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है।

सम्बंधित ख़बरें

Daily Morning Habit: सुबह की ये आदतें दूर कर सकती हैं तनाव, जीवन में भर सकती हैं सकारात्मकता

Indian Wedding Tradition: दूल्हा शादी में सफेद घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए इसके पीछे की मान्यता

DIY Skincare: घर पर स्किन केयर करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जो अनजाने में पहुंचा सकती हैं नुकसान

Lord Shiva Tattoo Design: शिव भक्तों के लिए बेस्ट हैं भगवान शिव से जुड़े ये 6 शानदार टैटू डिजाइन

मेथी का पानी (फोटो.सोशल मीडिया)

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है

अपनी कड़वी प्रकृति के कारण मेथी का पानी ब्लड में शुगर के अब्जॉर्बशन को धीमा करता है, जिससे इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है। यह उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जो डायबिटीज या प्री-डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं।

चमकदार स्किन

मेथी वॉटर न केवल पेट और शुगर के लिए फायदेमंद है, बल्कि इसके लगातार सेवन से साफ और चमकदार त्वचा पाने में मदद मिलती है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मेथी का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और मुहांसों को कम करने में मदद करता है, जिससे आपकी त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है।

मेथी का पानी (फोटो.सोशल मीडिया)

महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मददगार

मेथी हार्मोन को नियंत्रित करने और मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानी को कम करने में भी कारगर है। नियमित रूप से मेथी का पानी पीने से PCOS के लक्षणों में भी मदद मिल सकती है और हार्मोनल सेहत में सुधार आता है।

ये भी पढे़ं- Hair Growth Seeds: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए इन 5 सुपर सीड्स को करें डाइट में शामिल

दिल की सेहत को बेहतर

मेथी का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) के लेवल को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है, जिससे समय के साथ दिल की सेहत अच्छी रहती है।

Morning detox drink fenugreek methi water benefits for weight loss and blood sugar control

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 09:22 AM

Topics:  

  • Health Benefit
  • Health News
  • Healthy Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.