Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Indian Wedding Tradition: दूल्हा शादी में सफेद घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए इसके पीछे की मान्यता

Hindu Wedding Traditions: हर समाज और हर समुदाय में शादी से जुड़ी अपनी परंपराएं और रीति-रिवाज होते हैं, जिनका पालन किया जाता है। इसी तरह शादियों में घोड़ी पर बैठकर बारात ले जाना भी एक चलन है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 23, 2026 | 04:44 PM

शादी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Why Groom Rides White Mare : फिल्मों से लेकर असल जीवन में हम सबने देखा है कि आमतौर पर दूल्हा सफेद घोड़ी पर सवार होकर पूरे बारात के साथ दुल्हन को लेने जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है, घोड़े पर क्यों नहीं? और वह भी सफेद घोड़ी पर ही क्यों?

धार्मिक मान्यताओं में छुपा है अर्थ

रामायण के अनुसार, भगवान राम ने ‘अश्वमेध-यज्ञ’ के लिए घोड़े का इस्तेमाल किया था। घोड़े को पकड़ने का मतलब था चुनौती स्वीकार करना और अधीनता को नकारना, क्योंकि वह घोड़ा अयोध्या के गौरव और सम्मान का प्रतीक था।

घोड़ा इंद्रियों का प्रतिनिधित्व करता है और घोड़े को नियंत्रित करने या उस पर जीत हासिल करने का मतलब है 10 इंद्रियों पर जीत हासिल करना। हिंदू पौराणिक कथाओं में ऐसे और भी उदाहरण मिलते हैं जिनसे पता चलता है कि घोड़े को नियंत्रित करना इंद्रियों पर नियंत्रण का ही प्रतीक है। शादी भी कुछ ऐसा ही बंधन होता है।

सम्बंधित ख़बरें

गायत्री जयंती 2026: माता गायत्री को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 शुभ उपाय, घर में आएगी सुख-शांति

DIY Skincare: घर पर स्किन केयर करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जो अनजाने में पहुंचा सकती हैं नुकसान

Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश की फार्मा सिटी में मची तबाही! भीषण आग में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला, पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

शादी (फोटो.सोशल मीडिया)

दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है, घोड़े पर क्यों नहीं?

कहा जाता है कि घोड़ा स्वभाव से अधिक उग्र और आक्रामक होता है। बिना किसी प्रैक्टिस या लर्निंग के घोड़े को कंट्रोल करना मुश्किल होता इसके अलावा घोड़ा काफी तेज, फुर्तीला और शक्तिशाली होता है, इसलिए प्राचीन समय में उसका उपयोग युद्धभूमि में किया जाता था।

वहीं, विवाह एक खुशियों और उत्सव का अवसर होता है। ऐसे में उग्र स्वभाव और युद्ध से जुड़े गुणों की आवश्यकता नहीं होती। इसके विपरीत, घोड़ी का स्वभाव अपेक्षाकृत शांत और सौम्य माना जाता है। यही कारण है कि विवाह समारोह में दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर जाता है।

शादी (फोटो.सोशल मीडिया)

घोड़ी पर बैठने के पीछे की परंपरा

विवाह में दूल्हे का घोड़ी पर बैठना इस बात का प्रतीक माना जाता है कि वह अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार है। यह भी माना जाता है कि घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा यह दर्शाता है कि वह वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम है। इसी सोच के साथ यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है।

ये भी पढे़ं- Premanand Maharaj: सुबह की शुरुआत के लिए अपनाएं 10-10-10 का नियम, मिलेगा शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ

दूल्हा सफेद घोड़ी पर ही क्यों बैठता है?

आपने अक्सर देखा होगा कि दूल्हा सफेद रंग की घोड़ी पर ही बारात लेकर आता है। दरअसल, सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही यह पवित्रता, प्रेम, उदारता, सौभाग्य और समृद्धि का भी प्रतिनिधित्व करता है।

शादी (फोटो.सोशल मीडिया)

जब कोई व्यक्ति अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करता है, तो ये सभी गुण उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शुभ संदेश देते हैं। यही वजह है कि विवाह के अवसर पर दूल्हे के लिए सफेद घोड़ी को विशेष महत्व दिया जाता है। हिंदू पौराणिक कथाओं में ऐसे कई उदाहरण हैं जहाँ घोड़े को गति, शक्ति, वफादारी, भक्ति और ऊर्जा के प्रतीक के तौर पर दिखाया गया है। वैवाहिक जीवन भी गुणों पर निर्भर करती है।

Why groom rides white mare in indian wedding tradition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 04:37 PM

Topics:  

  • Bride Groom
  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Unique wedding News
  • Wedding

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.