मेट्रो स्टाफ सिर्फ टिकट नहीं, जिंदगी’ भी संवारते हैं! नागपुर रेलवे स्टेशन पर सूझबूझ से परिजनों से मिला मासूम
Nagpur Metro Staff: नागपुर मेट्रो कर्मचारियों की सतर्कता से एक 5 वर्षीय गुमशुदा बालक अपने परिजनों से मिल गया। एक नाबालिग बालिका को भी सुरक्षित परिवार तक पहुंचाया गया और 3 चोरी के वाहन बरामद हुए।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर रेलवे मेट्रो स्टेशन, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI)
Nagpur Metro Missing Child: मेट्रो स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारी केवल यात्रियों को सेवाएं प्रदान करने तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी तत्परता से कार्य करते हैं। ऐसी ही घटना में कर्मचारियों की सतर्कता से गुमशुदा 5 वर्षीय एक बालक अपने परिजनों तक पहुंच गया।
इसके अलावा एक नाबालिग बालिका को भी सुरक्षित रूप से उसके परिवार के सुपुर्द किया गया। साथ ही मेट्रो स्टेशनों के परिसर से 3 चोरी की दोपहिया वाहनों का भी पता लगाया गया। शाम लगभग 5:30 बजे नागपुर रेलवे मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे।
अकेले टिकट लेने पहुंचे 5 वर्षीय बालक को कर्मचारियों ने सुरक्षित संभाला
एक यात्री को टिकट देने के बाद लगभग 5 वर्षीय एक बालक अकेले टिकट काउंटर के सामने आया और उसने ट्रेन का टिकट मांगा। वह कुछ कहने का प्रयास कर रहा था लेकिन उसकी आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दे रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती का आसमान कितनी सुरक्षित? 7 साल में 10 विमान हादसे, अजीत पवार हादसे के बाद भी नहीं थमा सिलसिला
8th House in Astrology: आठवें भाव में कौन सा ग्रह होता है सबसे शुभ? जानें शुक्र-शनि समेत सभी ग्रहों का असर
वर्धा में भारी बारिश ने बिगाड़ी सड़क-पुलों की हालत, 35 सड़कें टूटीं, 50 किमी डामर उखड़ा
परिसीमन के नाम पर लोकतंत्र खत्म करने की साजिश! रोहित पवार का BJP पर बड़ा हमला; कहा- NCP करेगी कड़ा विरोध
बालक के अकेले होने तथा उसके साथ कोई अभिभावक अथवा परिजन न होने की बात ध्यान में आते ही, साथ ही वह अत्यधिक मानसिक तनाव में दिखाई देने पर टिकट काउंटर के कर्मचारियों ने तत्काल उससे बातचीत करने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने उसके माता-पिता के संबंध में पूछताछ की लेकिन बालक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।
मेट्रो कर्मियों की सतर्कता से गुमशुदा बच्चे और बालिका परिजनों से मिले
इसके बाद संबंधित कर्मचारियों ने तत्काल आवश्यक जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों एवं सुरक्षा विभाग को दी। बालक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए गणेशपेठ पुलिस स्टेशन के सुपुर्द किया गया। इस बीच, जूनी मंगलवारी से एक बालक के गुम होने की शिकायत लकडगंज थाने में दर्ज कराई गई थी।
यह भी पढ़ें:- होर्मुज संकट टला, भारत को बड़ी राहत! नागपुर की कंपनी के जहाज 22,000 मीट्रिक टन रसोई गैस लेकर वतन रवाना
नागपुर मेट्रो स्टेशन पर मिले बालक का विवरण गुमशुदा बालक के विवरण से मेल खाने पर लकड़गंज पुलिस ने बालक को अपने संरक्षण में लिया। आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात पुलिस अधिकारियों ने बालक को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। इसी तरह एक अन्य 14 वर्षीय बालिका को भी सुरक्षित रूप से उसके परिवार तक पहुंचाया गया।
