झड़ते बालों से हैं परेशान? अंडे में मिलाकर लगाएं ये 2 खास चीजें, 7 दिनों में दिखेगा फर्क!
Hair Fall Remedy: आजकल खराब लाइफस्टाइल, तनाव और पोषण की कमी के कारण बाल झड़ने की समस्या आम होती जा रही है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय बालों को मजबूती देने और हेयर फॉल कम करने में मदद कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
बालों में अंडा लगाते हुए महिला (सौ. एआई)
Egg Hair Mask For Hair Fall: बदलते मौसम और प्रदूषण के कारण हेयर फॉल एक आम समस्या बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में मौजूद एक साधारण सा अंडा बालों के लिए सुपर फूड का काम कर सकता है। अगर अंडे के साथ सही सामग्री मिलाई जाए तो यह न केवल झड़ना रोकता है बल्कि नई ग्रोथ में भी मदद करता है।
अंडा प्रोटीन, बायोटिन और जरूरी खनिजों का भंडार है जो बालों के रोम को सीधा पोषण देते हैं। लेकिन सिर्फ अंडा लगाना काफी नहीं है। अगर आप हेयर फॉल से जूझ रहे हैं तो अंडे के साथ नारियल तेल और शहद का मिश्रण एक चमत्कार की तरह काम करता है।
क्यों खास हैं ये 2 चीजें
- शुद्ध नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो बालों के शाफ्ट में गहराई तक जाता है और प्रोटीन के नुकसान को रोकता है।
- शहद एक प्राकृतिक हुमेक्टैंट है जो नमी को सोखता है और स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है जिससे बालों का टूटना बंद हो जाता है।
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी गर्मियों में रोज खाते हैं दही? जानें वो एक सीक्रेट तरीका जो बीमारियों को रखेगा दूर
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
ऐसे तैयार करें हेयर मास्क
एक कटोरे में एक पूरा अंडा (अगर बाल बहुत ड्राई है तो सिर्फ जर्दी) लें। इसमें दो बड़े चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें जब तक कि यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए। इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं और शावर कैप पहन लें। 30-40 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। ध्यान रहे कि पानी गुनगुना या ठंडा हो गर्म पानी से अंडा बालों में चिपक सकता है।
हफ्ते में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से बालों की इलास्टिसिटी बढ़ती है। पहले ही वॉश के बाद आपको बालों में चमक महसूस होगी और कंघी करते समय टूटने वाले बालों की संख्या में भारी गिरावट आएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
अंडे के इस्तेमाल के बाद बालों से आने वाली स्मेल को दूर करने के लिए आप पानी में थोड़ा सा नींबू का रस या एप्पल साइडर विनेगर मिला सकते हैं। साथ ही अगर आपको अंडे से एलर्जी है तो पैच टेस्ट जरूर करें।
