बस 5 रूपए के खर्चे से घर पर बनाएं ये तीन फेसवॉश, नहीं बिगड़ेगी चेहरे की रंगत मिलेगा फायदा ही फायदा
Face Wash For Glowing Skin: क्या चेहरे पर साबुन लगाना सही है? नहीं ना चेहरे पर साबुन के नुकसान होते है। आप घर पर नेचुरल चीजों की मदद से 3 केमिकल-फ्री फेस वॉश बना सकते है जो त्वचा को नेचुरल ग्लो दें।
- Written By: दीपिका पाल
नेचुरल फेस वॉश (सौ. सोशल मीडिया)
Homemade Face Wash Tips: रोजाना चेहरे पर रंगत बरकरार रखने के लिए खानपान में पौष्टिक चीजों को शामिल करना जरूरी होता है। आप अपने डेली रूटीन में हर दिन चेहरे को साफ करते है तो काफी अच्छा है लेकिन लेकिन अगर आप साबुन का इस्तेमाल करते है तो जल्द ही आपकी त्वचा पर इसका असर बुरा नजर आता है। साबुन का अत्यधिक अस्तेमाल चेहरे पर रंगड़ और ड्राईनेस बढ़ा देता है।
अगर आप साबुन का इस्तेमाल किए बिना त्वचा को हेल्दी और पिंपल्स फ्री रखना चाहती है तो आपको हम घर की रसोई में मौजूद कुछ चीजों की मदद से फेस वॉश बनाने के बारे में बता रहे है।
पहले जान लेते है साबुन के नुकसान
यहां पर त्वचा पर सबसे ज्यादा साबुन का इस्तेमाल करने से नुकसान देखने के लिए मिलते है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
- त्वचा का रूखापन
- त्वचा की नमी का खत्म होना
- खुजली
- पीएच बैलेंस बिगड़ना
- एलर्जी और मुंहासे
तीन चीजों से बनाएं फेसवॉश (सौ. सोशल मीडिया)
इन तीन चीजों से बनाएं नेचुरल फेसवॉश
चेहरे की खूबसूरती और चमक बढ़ाने के लिए आप घर में मौजूद चीजों की मदद से नेचुरल फेसवॉश बना सकते है जो इस प्रकार है…
1- मूंग दाल का इस्तेमाल
यहां पर चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए आप मूंग दाल की मदद से फेस वॉश बना सकते है। इसे आप सप्ताह में चेहरे के लिए एक-दो बार इस्तेमाल कर सकते है। जरूरत के हिसाब से दाल लें और मिक्सी में डालें। आपको इस दाल को अच्छी तरह से पीस लेना है, जिससे दाल का पाउडर बनकर तैयार हो जाए। आप इस पाउडर को नहाते समय चेहरे पर रगड़ लें। कुछ देर लगाकर रखें और बाद में नॉर्मल पानी से नहा लें। आपकी त्वचा साफ हो जाएगी और नेचुरल ग्लो नजर आएगा।
2- ओट्स से बनाएं फेस वॉश
चेहरे के लिए आप ओट्स का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए पहले ओट्स को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें फिर इसमें खूश्बू बढ़ाने के लिए पाउडर में सूखे हुए गुलाब को भी पीस दें। इन दोनों पाउडर को अच्छे से मिलाएं और चेहरे के साथ पूरी बॉडी पर लगा लें। ये सभी नुस्खे आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करेंगे और त्वचा को चमकाने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें- गंदा तकिया बिगाड़ रहा है चेहरे की स्किन? पिंपल्स-दानों से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
3- चना दाल का फेस वॉश
आप चेहरे के लिए चना दाल का फेसवॉश बना सकते है। इसे घर पर आसान तरीके से बना सकते है इसके लिए मिक्सी में सफेद चना दाल को डालना है। इसे पीसकर पाउडर बना लें। आप इस फेस वॉश को पुरे बदन पर भी लगा सकते हैं। इससे त्वचा में नेचुरल बढ़ा सकते है। इसके इस्तेमाल से आपकी डल त्वचा अच्छी हो जाती है।
