सर्दी के मौसम में साबुन का इस्तेमाल न करें, ये घरेलू नुस्खे देंगे आपकी त्वचा को नई ताज़गी और निखार

सर्दियां आते ही त्वचा में ड्राइनेस या रूखेपन की समस्या होने लगती है। ऐसे में इस मौसम में साबुन की जगह चेहरे पर कुछ घरेलू नुस्खे का उपयोग करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
सर्दी के मौसम में साबुन का इस्तेमाल न करें
सर्दी के मौसम में साबुन का इस्तेमाल न करें
Published on
Updated on

Winter Skin Care:सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। सर्दियां आते ही त्वचा में ड्राइनेस या रूखेपन की समस्या होने लगती है। सर्द हवाओं के कारण त्वचा में नमी की कमी हो जाती है। इसकी वजह से त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि चेहरे साबुन का इस्तेमाल किया जाए तो ये ज्यादा ही नुकसानदायक होगा। इसी वजह से आज हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप सर्दी के मौसम में अपने चेहरे पर कर सकते हैं।

इन प्राकृतिक चीजों की वजह से आपका चेहरा साबुन में पाए जाने वाले केमिकल्स से बचा रहेगा। आइए जानते है सर्दियों में साबुन की जगह चेहरे पर किन चीजों का इस्तेमाल करें,जिससे त्वचा रहेगी खिली-खिली-

बेसन और दही

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में साबुन की जगह चेहरे पर बेसन और दही से बने

पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें। बेसन और दही का पेस्ट त्वचा की नमी बरकरार रखने का काम करती है। जिससे त्वचा खिली-खिली रहती है।

ताज़ा मलाई का करें इस्तेमाल

अगर आप सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं, तो दूध की ताजी मलाई से चेहरे की मसाज करें। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

ओट्स और दूध

यदि आपके पास ओट्स रखा है तो उसे पीसकर उसमें दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट बाद धो लें। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करते हुए मुलायम बनाता है। इसके इस्तेमाल से भी त्वचा निखर जाती है।

दूध और शहद का मिश्रण

सर्दी के मौसम में त्वचा काफी रूखी और डल हो जाती है। ऐसे में आप एक चम्मच दूध में आधा चम्मच शहद मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर, गुनगुने पानी से धो लें। ये दोनों ही चीजें त्वचा में नमी पहुंचाने का काम करती हैं।

नारियल तेल या बादाम का तेल

सोने से पहले चेहरे पर हल्के हाथों से नारियल या बादाम का तेल लगाएं। यह प्राकृतिक मॉइश्चराइज़र की तरह काम करता है और त्वचा को गहराई से पोषण देता है।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

सर्दियों में रूखी त्वचा पर आप एलोवेरा जेल भी अप्लाई कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। यह त्वचा को अंदर से पोषण और नमी देने में मदद करता है।

साथ ही, मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए आप ताजे एलोवेरा जेल को पूरे चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com