- Hindi News »
- Lifestyle »
- Make Tasty And Hygienic Matar Samosa Chaat With Your Own Hands Know The Easy Recipe
अपने हाथों से बनाएं टेस्टी और हाइजेनिक ‘मटर समोसा चाट’, जानिए आसान रेसिपी
- Written By: नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी
समोसा का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। बात अगर मटर समोसा चाट की हो तो इसे पसंद करने वालों की लंबी फेहरिस्त है। ब्रेकफास्ट हो या फिर स्नैक्स मटर समोसा चाट का स्वाद सभी को पसंद आता है।
मटर समोसा चाट स्वाद से भरपूर फूड डिश है। विंटर सीजन में आने वाली ताजी मटर इस चाट का स्वाद और भी बढ़ा देती है। इस रेसिपी को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। आइए जानें मटर समोसा चाट बनाने की बेहद सिंपल रेसिपी-
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: अगर भारत ने रोक दी सप्लाई तो नेपाल में आ जाएगा भूचाल! फिर बालेंद्र शाह ने क्यों की भंसार वाली गलती?
मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! देश भर में आज बंद रहेगी फार्मेसी की दुकानें, जानें कहां मिलेगी दवाएं, क्या है कारण
Rubio India Visit: अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो का भारत दौरा! 23 मई से चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे दिल्ली
विजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी, क्या करेंगे थलापति?
सामग्री
- मैदा : 4 कप
- आलू : 6-7
- हरी मटर : 1 कप
- हरी मिर्च : 4-5
- हरी धनिया पत्ती : 3-4 टेबलस्पून
- लाल मिर्च पाउडर : 1 टी स्पून
- जीरा पाउडर : 1/2 टी स्पून
- हल्दी : 1/3 टी स्पून
- धनिया पाउडर : 1 टी स्पून
- अजवाइन : 1/3 टी स्पून
- साबुत धनिया : 1/2 टी स्पून
- सूखी मटर : 1 कप
- चाट मसाला : 1/2 टी स्पून
- चीनी : 1/2 टी स्पून
- नींबू रस : 1 टी स्पून
- देसी घी :1/2 कप
- बारीक सेव : 1/2 कप
- प्याज कटा : 1/4 कप
- खाने वाला सोडा : 1/3 टी स्पून
- तेल : तलने के लिए
- नमक : स्वादानुसार
चटनी के लिए
- इमली : 7-8
- लहसुन : 6-7 कलियां
- हरी मिर्च : 4-5
- चीनी : 1/3 टी स्पून
- नमक : स्वादानुसार
बनाने की विधि
मटर समोसा चाट बनाने के लिए सबसे पहले सूखे मटर को 5-6 घंटे के लिए पानी मे भिगोकर रख दें. जब मटर समोसा चाट बनाना हो तो गहरे तले वाले एक बर्तन में मैदा डाल दें। अब उसमें देसी घी, अजवाइन और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे को गीले कपड़े से ढककर कुछ देर के लिए अलग रख दें। इस बीच आलू को उबाल लें और फिर उनके छिलके उतारकर एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। आलू अच्छे से मैश होने के बाद इसमें कटी हरी मिर्च, लहसुन, हल्दी, हरा धनिया डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला लें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें हरी मटर को फ्राई करें। 1-2 मिनट तक फ्राई करने के बाद इसमें आलू के मसाले को डालकर मिक्स करें। अब भिगोये हुए सूखे मटर को एक कुकर में डालें और उसमें खाने का सोडा और नमक डालकर 3 सीटी आने तक उबाल लें।
जब सूखे मटर उबल जाएं तो उसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नींबू रस और चीनी डाल दें। सभी सामग्रियों को मिक्स करने के बाद मटर को अलग रख दें। अब मैदे का आटा लें और उसे एक बार और गूंथने के बाद उसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई लें और उसे बेलकर बीच में से आधा काट दें। इसके बाद आधे हिस्से को हाथ में लेकर तिकोना शेप दें और उसमें आलू का मसाला भरकर किनारे पर पानी लगाकर बंद कर दें।
इसी तरह सारे मसाले से एक-एक कर मटर समोसे तैयार करें और उन्हें एक प्लेट में अलग रखते जाएं। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। तेल गर्म होने के बाद कड़ाही की क्षमता के हिसाब से उसमें मटर समोसे डालकर डीप फ्राई करें। समोसे दोनों ओर से सुनहरे और क्रिस्पी होने के बाद उन्हें एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारे मटर समोसों को तल लें।
चटनी बनाने के लिए अब इमली के बीज निकाल लें और उन्हें मिक्सर जार में डाल दें। इसके बाद लहसुन, हरी मिर्च, चीनी और स्वादानुसार नमक मिलाकर इन्हें ग्राइंड कर लें। अब तैयार समोसे को प्लेट में रखें और उसे दबाकर फोड़ दें। इसके ऊपर तैयार किए गए सूखे मटर के मिश्रण को डाल दें। इसके बाद ऊपर से इमली की चटनी और चाट मसाला डाल दें. आखिर में बारीक सेव और प्याज डालकर इसे सर्व करें।
Make tasty and hygienic matar samosa chaat with your own hands know the easy recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: अगर भारत ने रोक दी सप्लाई तो नेपाल में आ जाएगा भूचाल! फिर बालेंद्र शाह ने क्यों की भंसार वाली गलती?
May 20, 2026 | 09:13 AMमेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! देश भर में आज बंद रहेगी फार्मेसी की दुकानें, जानें कहां मिलेगी दवाएं, क्या है कारण
May 20, 2026 | 09:10 AMRubio India Visit: अमेरिकी विदेश सचिव रुबियो का भारत दौरा! 23 मई से चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे दिल्ली
May 20, 2026 | 09:03 AMविजय को CM बने 10 दिन भी नहीं हुए पूरे, इस सहयोगी पार्टी ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी, क्या करेंगे थलापति?
May 20, 2026 | 09:01 AMआसमान से बरस रही आग! नागपुर में तापमान 46°C पार जाने के संकेत, 25 मई तक कोई राहत नहीं
May 20, 2026 | 09:01 AMपुणे मनपा का बड़ा फैसला: सफाई व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी अब ठेकेदारों पर; हर 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट
May 20, 2026 | 09:00 AMनर्मदापुरम का गांव बेहाल: चारखेड़ा में गंदा पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण, नहीं सुन रहा प्रशासन
May 20, 2026 | 08:53 AMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM










