-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Aiocd Chemists Strike In India Know Reason
मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल! देश भर में आज बंद रहेगी फार्मेसी की दुकानें, जानें कहां मिलेगी दवाएं, क्या है कारण
- Written By: प्रिया जैस
AIOCD Medical Store Strike: देश भर के मेडिकल स्टोर्स ने आज हड़ताल का ऐलान कर दिया है। AIOCD ने सरकार से इन मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलाई है। जानें हड़ताल के दौरान कहां मिलेगी दवाएं।

फार्मेसी की दुकानों में हड़ताल (AI Generated Image)
AIOCD Chemists Strike in India: देश भर में मेडिकल स्टोर्स ने आज हड़ताल का ऐलान किया है। देश भर के सभी फार्मासिस्ट, केमिस्ट और दवा डिस्ट्रीब्यूटरों के संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) इस हड़ताल की अगुवाई कर रही है। लगभग 15 लाख से भी ज्यादा दवा विक्रेत 20 मई, बुधवार को मेडिकल स्टोर्स में ताला लगा रहेगा। मेडिकल स्टोर्स ने सरकार के सामने कुछ मांगे रखी थी, जिसके पूरा होने पर अब मेडिकल स्टोर्स को हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है।
हाल ही में सरकार ने जीएसआर 220(ई) और जीएसआर 817(ई) को लेकर दो नोटिफिकेशन जारी किए थे। AIOCD का कहना है कि सरकार को तत्काल प्रभाव से इसे वापस लेना चाहिए। उनका कहना है कि इन प्रावधानों की वजह से ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियां एक तरह के “कानूनी धुंधले क्षेत्र” में काम कर रही हैं। ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी के लिए कोई व्यापक कानून नहीं है, जो यह तय कर सकें कि प्रिस्क्रिप्शन की जांच कैसे होगी, दवाइयां किन नियमों के अंतर्गत दी जाएंगी और नियमों के उल्लंघन पर जवाबदेही कैसे तय होगी।
AIOCD ने सरकार के सामने रखी ये मांग
- ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संस्था ने सरकार के सामने प्रीडेटरी प्राइसिंग को रोकने की मांग की।
- सरकार ऑनलाइन फार्मेसी और बड़ी कॉर्पोरेट कंपनी की जांच करें और छोटे केमिस्ट दुकानदारों के हितों की रक्षा करें।
- NPPA, DCGI, CCI और राज्य ड्रग कंट्रोलर को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए जाए।
- सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सिस्टम में दवाओं की डुप्लीकेसी न हो पाए।
- बैन की गई दवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं होनी चाहिए और डॉक्टरों और केमिस्टों का सही तरीके से रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
- उनकी मांग है कि एक ऐसा क्यूआर कोड सिस्टम बनाया जाए, एक बार जब किसी मरीज के मोबाइल डिवाइस पर कोई प्रिस्क्रिपशन एक्सेस कर लिया जाए, तो उसका दोबारा उपयोग न किया जा सके।
- यह पूरी व्यवस्था निजी के बजाय सरकारी पोर्टल के माध्यम से होनी चाहिए।
- अगर सरकार सुरक्षित सिस्टम लाएगी तो AIOCD पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है।
AIOCD ने जताई आपत्तियां
- AIOCD के महासचिव राजीव सिंघल का दावा है कि ई-फार्मेसियां और इंस्टेंट डिलीवरी ऐप्स गलत या फर्जी प्रिस्क्रिपशन के आधार पर भी दवाएं बेच रहे हैं। ऑनलाइन फार्मेसियों को भी उन्हीं सख्त नियमों के तहत काम करने की आवश्यकता होनी चाहिए जो ऑफलाइन मेडिकल स्टोर पर लागू होते हैं।
- दवा विक्रेता दवाओं की ऑनलाइन बिक्री का विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि बाजार में मौजूद फार्मेसियां डॉक्टर के प्रिस्क्रिपशन के आधार पर दवाएं देती हैं; वे प्रतिबंधित दवाएं जैसे एंटीबायोटिक्स, नशीले पदार्थ और प्रेग्नेंसी किट का पूरा रिकॉर्ड रखती हैं, जबकि ई-फार्मेसियां बिना किसी वैध प्रिस्क्रिपशन के ऐसी दवाएं ऑनलाइन बेच रही हैं। इन गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए।
- ऑनलाइन दवा लेनदेन में फर्जी प्रिस्क्रिपशन के इस्तेमाल का भी काफी जोखिम है। हालांकि राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) कई दवाओं की कीमतें तय करता है, लेकिन ऑनलाइन कंपनियां भारी छूट देकर बाजार को बाधित कर रही हैं।
- रिटेल केमिस्ट आमतौर पर लगभग 16% का मार्जिन कमाते हैं; इसलिए, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा दी जाने वाली भारी छूट देना, सामान्य व्यापारिक मानदंडों के तहत संभव नहीं लगता।
- दवाओं की ऑनलाइन बिक्री को अभी तक पूरी तरह से कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं है, और कई मामलों में नकली तथा प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री के आरोप सामने आए हैं। DCGI और कुछ राज्यों ने अतीत में भी ऐसे मामलों में कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें – सेना टेंडर घोटाला: कर्नल ही निकला मास्टरमाइंड! CBI ने हिमांशु बाली को किया गिरफ्तार, जांच में खुले कई राज
हड़ताल के दौरान कहां मिलेगी दवाएं
आपको जानकारी दें, कि देश भर में 12.5 लाख दवा विक्रेता है। दिल्ली में 15 हजार, बिहार में करीब 40 हजार मेडिकल स्टोर्स हैं। यह सभी दुकानें हड़ताल के दौरान बंद रहेगी। इस दौरान मरीजों को कोई तकलीफ न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। यह हड़ताल 19 मई की रात से 20 मई की रात कर जारी रहेगी।
इस हड़ताल के दौरान, सरकारी अस्पतालों और ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की आपूर्ति जारी रहेगी। मरीजों की सुविधा के लिए यह सुनिश्चित करने के इंतजाम किए गए हैं कि आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध रहें। इस दौरान, अस्पताल की फार्मेसी, बड़े रिटेल चेन आउटलेट, सहकारी फार्मेसी, मुख्यमंत्री फार्मेसी आउटलेट और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुले रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने बताया है कि लगभग 5,000 फार्मेसी सामान्य रूप से काम करेंगी। सहायक निदेशकों की देखरेख में जिला-वार हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए गए हैं, और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए औषधि निरीक्षकों को नियुक्त किया गया है।
Aiocd chemists strike in india know reason
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्में बच्चे होंगे निडर और महत्वाकांक्षी, करियर में मेहनत से बनाएंगे खास पहचान
Aug 10, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














