घर पर इस तरीके से बना लें पपीते का जेल फेस मास्क, सर्दियों में चमकेगा आपका चेहरा
Papaya Jel Face Mask Tips: नेचुरल केयर पाने के लिए पपीते का जेल फेस मास्क आप बना सकते है। इसे नियमित तौर पर लगाने से चेहरे की डेड स्किन खत्म होती है और चेहरा चमकदार होता है।
- Written By: दीपिका पाल
पपीते का जेल फेस मास्क (सौ. सोशल मीडिया)
Face Mask For Healthy Skin: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में तापमान का असर त्वचा पर नजर आता है। इस मौसम में स्किन जल्दी सूखी और रूखापन बेजान नजर आती है। चेहरे को मॉइस्चराइजर करने के लिए वैसे तो कई चीजों की जरूरत होती है लेकिन कई लोग ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। इन प्रॉडक्ट्स से चेहरे पर फायदे के बजाय नुकसान होता है। चेहरे पर ड्राईनेस से बचाने के लिए पपीते का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। नेचुरल केयर पाने के लिए पपीते का जेल फेस मास्क आप बना सकते है। इसे नियमित तौर पर लगाने से चेहरे की डेड स्किन खत्म होती है और चेहरा चमकदार होता है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने पपीते से घरेलू नुस्खों के बारे में बताया है।
पपीते का जेल मास्क कैसे बनाएं?
पपीते का जेल फेस मास्क तैयार करने के लिए आप बाजार से गला हुआ पपीता खरीदें। इससे जेल फेस मास्क बहुत ही अच्छे से तैयार किया जा सकता है।
क्या चाहिए सामग्री
1 बड़ा चम्मच पपीते का पल्प
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
1 विटामिन-ई कैप्सूल
1 छोटा चम्मच बादाम का तेल
सम्बंधित ख़बरें
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
World Music Day 2026: संगीत के सुरों में छिपा है बेहतर स्वास्थ्य का राज, म्यूजिक के हैं अनेकों फायदे
जानिए पपीते का जेल मास्क बनाने का तरीका
- एक बाउल लें और उसमें बादाम का तेल और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इससे एक सफेद क्रीमी टेक्सचर तैयार हो जाएगा।
- इसके बाद आप इसमें विटामिन-ई कैप्सूल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए सेटल होने के लिए अलग रख दें।
- अब आपको पपीते को बहुत अच्छी तरह से मैश करना है और उसके रस को एक छन्नी से छान लेना है।
- इस रस को एलोवेरा वाले मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका जेल फेस मास्क बनकर तैयार है।
ये भी पढ़ें- आंखों के नीचे के काले घेरे से हो गए है परेशान, आजमा कर देखिए ये घरेलू नुस्खे, मिलेगा छुटकारा
पपीते का जेल मास्क लगाने का तरीका
- सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। हो सके तो चेहरे को माइल्ड स्क्रब कर लें। इससे चेहरे की डेड स्किन साफ हो जाएगी।
- अब आप चेहरे को गुलाबजल से क्लीन करें। इससे चेहरे के पोर्स अच्छी तरह से आपोन हो जाएंगे।
- इसके बाद चेहरे पर इस जेल मास्क को लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- बाद में आप चेहरे की धीरे-धीरे मसाज करें और चेहरे को पानी से वॉश कर लें।
