- Hindi News »
- Lifestyle »
- Learn These 10 Lessons Of Life From Your First Guru Father
आपके पहले गुरू पिता से सीखें जीवन के ये 10 पाठ, संघर्ष से लेकर जिंदगी के हर मोड़ पर देते हैं हौसला और साथ
माता-पिता आपके जीवन में पहले शिक्षक होते हैं जिनसे हम बचपन से हर चीजें सीखते हैं जो हमारे जीवन में काम आती है। पिता के प्यार और संघर्ष को दर्शाने के लिए हर साल 15 जून को फादर्स डे मनाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल

फादर्स डे 2025
हमारे जीवन में माता-पिता का होना, भगवान के साथ होने जैसा होता है। वे हमें किसी भी परिस्थिति में बड़े प्यार से अपना लेते है और संजोकर रखते है। माता की ममता के बारे में हर कोई जाना है यहां पर चर्चाएं ज्यादा हो जाती है। लेकिन पिता के प्यार को बच्चे कम ही समझ पाते है। पिता मजबूत हृदय वाले होते है तो वहीं पर माता का मन कोमल होता है।
माता-पिता आपके जीवन में पहले शिक्षक होते हैं जिनसे हम बचपन से हर चीजें सीखते हैं जो हमारे जीवन में काम आती है। पिता के प्यार और संघर्ष को दर्शाने के लिए हर साल 15 जून को फादर्स डे मनाया जाता है। चलिए जानते है पिता के दिए हुए 10 मूल मंत्र के बारे में…
इन 10 मूलमंत्र को जीवन में अपनाएं आप
आपके पापा द्वारा जीवन को जीने के मूल मंत्र दिए जाते हैं जो दिन को खास बनाते हैं। यहां पर पर आपको हम कुछ 10 मूल मंत्र के बारे में बता रहे है जो पिता से आपको सीखना चाहिए…
सम्बंधित ख़बरें
Hiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
Healthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
Hair Care Tips: बढ़ती गर्मी में ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल, हमेशा दिखेंगे चमचमाते, काले और घने
Summer Sharbat Drinks: गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए ये 6 समर ड्रिंक्स है परफेक्ट, आप भी ट्राई करें
1- पिता हमेशा मेहनत करने पर जोर देते है। कहते हैं किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए बिना मेहनत के कुछ संभंव नहीं होता है। पिता अपने परिवार को एक अच्छी जिंदगी देने के लिए खूब मेहनत करते हैं। पिता के जीवन से मेहनत का सबक सीख सकते हैं। आपने पापा को हमेशा से मेहनत करते देखा है तो आप भी पिता की तरह मेहनती बनें।
2- बचपन में पिता हमारी जिम्मेदारी संभालते हैं लेकिन वक्त बीतने के बाद पिता, बुजुर्ग होते हैं तो उनकी जिम्मेदारी बच्चे को लेना चाहिए। पिता, परिवार की जिम्मेदारी बखूबी निभा जाते है वैसे ही जिम्मेदारी से हमें भागना नहीं चाहिए। परिवार की जिम्मेदारी हो या अपने फैसलों की, हमेशा तटकर खड़े रहना ही असली मर्दानगी है। पिता से आपको सीखने के लिए मिलती है।
3- पिता की तरह आपको वादे के पक्के रहना चाहिए। यहां पर पिता जिस काम या वादे को हाथ में लेते हुए बखूबी निभाते है। पापा का यह गुण अपने जीवन में भी अपनाएं। अपनी कही बातों पर टिके रहें। व्यवहार से ही व्यक्ति बनता हैं इसका हमेशा से ख्याल रखें।
4-जीवन की किसी भी परिस्थिति में आपने पिता को हमेशा शांत रहते देखा होगा वैसे ही हमें भी इस सीख को अपनाना चाहिए। शांत रहकर अगर सूझबूझ के साथ आप कोई काम को करते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होता है।
5-हम पैसे की अहमियत पिता की तरह नहीं समझ पाते हैं और व्यर्थ का खर्च करते है। यहां पर आपको पैसे की अहमियत समझना चाहिए। पिता किस तरह से मेहनत कर पैसा कमाते हैं इसका ध्यान रखते हुए आपको आगे बढ़ना चाहिए।
पिता के दिए हुए 10 मूल मंत्र (सौ. सोशल मीडिया)
6- आजकल हर कोई शो बाजी पर विश्वास करते है। यहां पर पिता को देखें तो उन्हें हमेशा से सादगी पूर्वक जीवन जीना पसंद रहा है। यहां पर आप पिता की तरह सादगी से जिएं जहां पर आपको शांति मिलें।
7- महिलाओं का सम्मान करना आप पिता से सीख सकते है। यहां पर पिता अपनी मां, बहन और पत्नी तीनों के साथ जैसा व्यवहार करते हैं, बच्चे भी वही सीखते हैं। आपके पिता आपकी मां का सम्मान करते हैं। पिता की तरह महिलाओं का सम्मान करना जरूर सीखें।
8- पढ़ाई की ओर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए पिता आपको हमेशा बोलते हैं या टोंकने लगते हैं तो बुरा लगता है। कई बार वे आपके जीवन को संतुलित बनाने के लिए पढ़ाई करने की बात कहते है।
9- पिता आपके डर को कभी आप पर हावी नहीं होने देते है। वे आपको स्कूल हो या फिर कोई नई चीज सीखने की बात पर डर होंसला बढ़ातें है औऱ डर को भगाते है। जब पहली बार आप ड्राइव करना सीखकर पापा से बगल की सीट पर बैठने को कहते हैं तब भी वह बिना डरे आपकी ड्राइविंग का टेस्ट लेने के लिए साथ चल देते हैं।
10- पापा को हम गूगल बचपन से बन देते है जिनका जवाब वे बड़े प्यार से देते है। पापा से कुछ पूछो तो वह गूगल की तरह हर सवाल का जवाब दे देते हैं। घर पर कोई चीज बिगड़ जाए या कोई काम मम्मी से भी न हो पाए तो उसे सिर्फ पापा करना जानते हैं।
Learn these 10 lessons of life from your first guru father
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में दिग्गजों का महाकुंभ, CM फडणवीस करेंगे महाराष्ट्र के विकास पर मंथन
May 19, 2026 | 05:12 PMबांद्रा ईस्ट में रेलवे का महा-अभियान: ‘गरीब नवाज़’ बस्ती की 4 मंजिला अवैध झुग्गियों पर चला कोर्ट का बुलडोजर
May 19, 2026 | 05:10 PMसामान देने पहुंचा था डिलीवरी बॉय, बैट देखते ही जाग गया अंदर का क्रिकेटर! CCTV वीडियो ने जीता लोगों का दिल
May 19, 2026 | 05:08 PMअहिल्यानगर विधान परिषद सीट पर चुनाव का ऐलान, महायुति में मंथन तेज, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने ठोका दावा
May 19, 2026 | 04:58 PMHiccups Home Remedies: क्या सच में किसी के याद करने से आती है हिचकी…या फिर इसके पीछे है कोई और वजह?
May 19, 2026 | 04:58 PMHealthy Breakfast: सुबह के नाश्ते में खाएं ये 5 हेल्दी डिशेज, जो टेस्टी होने के साथ पूरे दिन रखेगा एनर्जेटिक
May 19, 2026 | 04:53 PMपुणे के कोंढवा में बच्चों का मामूली झगड़ा बना सांप्रदायिक तनाव; बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव
May 19, 2026 | 04:52 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM












