Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिसमस के रंग क्यों हैं लाल, हरा और सफेद? जानिए इनके पीछे की दिलचस्प कहानी क्या कहती है

Meaning Of Christmas Colors: क्रिसमस के पारंपरिक रंग लाल, हरा और सफेद क्यों हैं? जानिए इन रंगों के पीछे की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कहानी क्या है इसके बारे में आप।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Dec 16, 2025 | 12:25 PM

क्रिसमस के तीन रंगों का महत्व (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Red Green White Christmas: 25 दिसंबर को दुनियाभर में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार आने में कुछ दिन बाकी रह गए है। यह त्योहार ईसाई धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक होता है। इस खास दिन के मौके पर लोग मैरी क्रिसमस बोलकर दिन को सेलिब्रेट करते है। क्रिसमस पर वैसे तो कई चीजों क महत्व होता है लेकिन आपने तीन रंगों हरा, लाल और सफेद के बारे में सोचा है आखिर यह क्रिसमस की चीजों या धर्मों में क्यों जरूरी होते है। क्रिसमस के पहले से ही बाजारों में रंग-बिरंगी लाइटे, क्रिसमस ट्री, सजावट के लिए स्टार, कलरफुल जुराब, लाल टोपी आदि जैसी चीजों की रौनक देखते ही बनती हैं।

क्रिसमस के मौके पर ना सिर्फ घर बल्कि चर्च, बाजार, दुकान, होटल, रेस्टोरेंट आदि जगहों पर विभिन्न रंगों से सजावट की जाती है। यहां पर क्रिसमस के खास दिन पर सभी रंगों को छोड़कर इन रंगों की खासियत होती है।

क्रिसमस के तीन रंग और उनका महत्व

यहां पर क्रिसमस के मौके पर तीन रंगों लाल, हरा और सफेद का महत्व बताया गया है।

क्रिसमस में लाल रंग का महत्व

क्रिसमस के मौके पर आपने लाल रंग को अक्सर देखा होगा। इस त्योहार के लिए लाल रंग का महत्व होता है। इस रंग के पीछे एक कहानी मिलती है। मध्य युग के दौरान यूरोप के कई हिस्सों में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर स्वर्ग-कथाओं पर आधारित नाटक होते थे।इनमें उन लोगों को बाइबिल की कहानियां सुनाई जाती थीं जोकि पढ़ नहीं सकते थे। इस मौसम में नाटक के दौरान ईडन गार्डन में ‘स्वर्ग का वृक्ष’ या चीड़ (Pine) का पेड़ होता था जिस पर लाल सेब बंधे हुए दिखाए जाते थे। इस महीने में क्रिसमस के समय इन लाल सेब और होली बेरी की उपलब्धता बढ़ जाती थी। इस वजह से क्रिसमस में सजावट के लिए लाल रंग के सेब हो या चीजों की महत्ता बढ़ गई थी। क्रिसमस पर लाल रंग की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण सेंटा क्लॉज की ड्रेस और टॉपी होती है। इसे अक्सर बच्चे इस्तेमाल करते रहे है।

क्रिसमस में हरे रंग का महत्व

क्रिसमस में लाल रंग के अलावा हरे रंग का भी महत्व होता है। इस क्रिसमस के मौके पर हरे रंग का महत्व सदाबहार पौधों से जुड़ा होता है। यहां पर इस रंग के पीछे के महत्व को लेकर बताया जाता है कि, क्रिसमस में कड़ाके की ठंड में रोमन लोग एक-दूसरे को सौभाग्य के प्रतीक के रूप में सदाबहार (Evergreen Coniferous Tree) पौधे या शाखाएं देते है। यह सदाबहार पौधा हर मौसम में खिलता है। इसे लेकर इस बात का संकेत कहा जाता है कि, मुश्किल समय में भी जीवन में आशा बनी रहनी चाहिए. यही कारण है कि क्रिसमस ट्री के रूप में हरे पेड़ को चुना गया। इस मौके पर हरा रंग अनंत जीवन और ईश्वरीय कृपा का संकेत हो सकता है। इस हरे रंग को महत्व जीवन, उम्मीद और पुनर्जन्म का प्रतीक माना जाता है।

य़े भी पढ़ें- दुनिया के 3 ऐसे देश जहां क्रिसमस की परंपराएं बाकी जगहों से है अलग, यकीन करना है मुश्किल

क्रिसमस में सफेद रंग का महत्व

अक्सर आपने क्रिसमस के मौके पर सफेद रंग की महत्ता के बारे में जाना होगा। यह रंग पश्चिमी संस्कृति में शांति और पवित्रता का खास संदेश होता है। इस रंग को लेकर कुछ कहानियां और प्रचलित कहानी के बारे में उल्लेख मिलता है। कहा जाता है कि, 18वीं शताब्दी में पेड़ों को सजाने के लिए सफेद वेफर्स का उपयोग किया जाता था. सफेद वेफर और लाल सेब ईसा मसीह के शरीर और रक्त के कैथोलिक प्रतीक माने जाते है। कहा जाता है कि, पहले के समय में क्रिसमस के मौके पर घरों को सफेद रंग से सजाया जाता था। इस सजावट के पीछे भगवान यीशु के जन्म का स्वागत किया जाता है। क्रिसमस के मौके पर अधिकांश चर्चों में सजावट के लिए सफेद रंग का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए इसे क्रिसमस का पारंपरिक रंग माना जाता है।

Learn the interesting story behind the red green and white colors of christmas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2025 | 12:25 PM

Topics:  

  • Christmas 2025
  • Christmas Joy
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

क्रिसमस पर मुंबई के इन फेमस चर्चों में मिलेगा यादगार अनुभव, बिल्कुल न करें मिस

2

सर्दियों में सही वेंटिलेशन नहीं मिलने से बढ़ सकती है हेल्थ प्रॉब्लम्स, इन टिप्स के जरिए रखें ख्याल

3

दादी नानी का आजमाया नुस्खा: भीमसेनी कपूर खाने से दूर होंगी ये समस्याएं, जानें सही तरीका

4

अगर चाय के साथ खाते हैं रस्क और बिस्किट, तो आज ही हो जाएं सावधान, वरना सेहत पर पड़ सकता है भारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.