- Hindi News »
- Lifestyle »
- Learn How To Make Your Cheekbones Attractive
सिर्फ चेहरे की सुंदरता नहीं आंखों की मसल्स की रक्षा करती हैं चीकबोन, जानिए इसे पाने के तरीके
Attractive Cheekbone Tips: चेहरे की सुंदरता चीक बोन बढ़ाता है जहां पर चीक बोन ज्यादा उभरे हुए होते हैं, वह उतना ही आकर्षित लगता है। चीक बोन के उभरने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
- Written By: दीपिका पाल

चीकबोन को उभारने के टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Cheekbone Attractive Tips: हर किसी को स्वस्थ रहने के साथ सुंदर दिखना पसंद होता है। इसके लिए कई सारे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते है लेकिन फायदा नहीं मिलता है। चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए हमारी त्वचा की बनावट सही होती है लेकिन चीकबोन का होना आपको ज्यादा सुंदर दर्शाता है। चीक बोन को सुंदरता का पैमाना भी माना जाता है, लेकिन ये हड्डी हमारे रोजाना के कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। जायगॉमैटिक बोन ही चीक बोन होती है, जो खाना चबाने में मदद करती है और सीधा मस्तिष्क से जुड़ी होती है। इस हड्डी से जुड़ी मांसपेशी मुस्कान को भी नियंत्रित करने का काम करती है और चेहरे की सुंदरता बढ़ाती है।
चेहरे को अट्रैक्टिव बनाता है चीकबोन
चेहरे की सुंदरता चीक बोन बढ़ाता है जहां पर चीक बोन ज्यादा उभरे हुए होते हैं, वह उतना ही आकर्षित लगता है। चीक बोन के उभरने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यहां पर चीकबोन को सुंदर बनाने से काफी फायदा मिलता है। कुछ तरीके मौजूद है जो चेहरे पर चीकबोन को स्पष्ट रूप से उभार देते है इसके लिए आपको देखभाल के उपाय के बारे में जान लेना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
योग के जरिए खूबसूरत बनाएं चीकबोन
अगर आप अट्रैक्टिव चीकबोन चाहते है तो योग से बेहतर उपाय कुछ हो नहीं सकता है। इसके लिए ‘सिंह आसन’ कर सकते हैं और हाथों की मदद से भी कई तकनीक का सहारा ले सकते हैं। मुट्ठी और उंगलियों की सहायता से चीक बोन और गालों की मालिश की जा सकती है। बाजार में कई उपकरण भी मौजूद हैं, जिनसे चेहरे की मसाज की जा सकती है। मालिश करने से चेहरे का रक्त संचार बढ़ेगा और चीकबोन के उभरने में मदद मिलेगी। इससे चेहरा चमकदार भी बनता है।
ये भी पढ़ें-कफ सिरफ की जगह घर पर आजमा लीजिए ये 8 आयुर्वेदिक उपाय, बिना साइड इफेक्ट बच्चे को खांसी से मिलेगा आराम
इन जरूरी उपायों से भी उठाएं फायदा
चेहरे के चीकबोन को सुंदर बनाने के लिए कई उपाय है। नारियल तेल और बादाम तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर तैलीय त्वचा है तो हफ्ते में एक बार ही मालिश करें, और अगर शुष्क त्वचा है तो हफ्ते में तीन बार मालिश कर सकते हैं। अच्छे आहार से भी चेहरे पर चमक लाई जा सकती है। आहार में फल और हरी सब्जियां खाएं। शरीर में प्रोटीन की मात्रा पूरी लें, जो चेहरे की हड्डी और मांसपेशी को मजबूत करने का काम करेगा। इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखें और कैफीन युक्त पदार्थों से बचें। चाय, कॉफी, और डिब्बाबंद पदार्थ का सेवन न करें। इसके साथ ही नींद चेहरे की चमक को बढ़ाने और शरीर की ओवरऑल हेल्थ के लिए पूरी नींद जरूर लें।
आईएएनएस के अनुसार
Learn how to make your cheekbones attractive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














