Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरूद ऐसा-वैसा फल नहीं, कई बीमारियों का है दुश्मन, जानिए इसके अनमोल फ़ायदे

Guava benefits : अमरुद एक ऐसा फल है जिसमें संतरों से 4 गुना ज्यादा विटामिन-C पाया जाता है। इसके सेवन से सेहत को ढेरों फायदे मिलते है। तो यहां जानिए रोजाना एक अमरूद खाने से क्या फायदे हो सकते है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Nov 12, 2025 | 09:14 PM

रोजाना अमरूद खाने के जबरदस्त फायदे (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Amrood Khane ke Fayde: फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ये तो आप सभी जानते ही होंगे। अगर, बात फलों में अमरूद की करें तो अमरूद को लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं। इस हरे फल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट समेत विटामिन ए, बी6, और फॉलेट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

इसी कड़ी में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स ने अमरूद खाने के फायदे बताए है। ऐसे में आइए जानते हैं अगर आप रोजाना एक अमरूद खाना शुरू कर देंगे, तो इससे आपको क्या-क्या लाभ देखने को मिलेंगे।

जानिए डॉक्टर से रोजाना अमरूद खाने के जबरदस्त फायदे:

संतरों से 4 गुना ज्यादा विटामिन-C

डॉक्टर शुभम वत्स बताते हैं कि, इस हरे फल में संतरे से 4 गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है, जो बॉडी की आर्टरीज को साफ रखने में मदद करता है। अगर, आप संतरे न खाकर अमरूद का सेवन करते हैं, तो इससे आपको संतरों से 4 गुना ज्यादा विटामिन-C मिल सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

Monsoon Fashion Tips: मानसून में ट्राई करें ये कलर कॉम्बो, मिलेगा फ्रेश और स्टाइलिश रेनी सीजन वाइब

Pranayama Benefits: सांसों पर ध्यान देकर दूर करें तनाव, दिनभर रहेंगे खुश और एनर्जेटिक

Hair Wash: सप्ताह में कितनी बार धोने चाहिए बाल? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Dehydration In Periods: क्या कम पानी पीने से बिगड़ सकता है पीरियड फ्लो? जानिए पीरियड हेल्थ पर इसका असर

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है

डॉक्टर वत्स बताते हैं कि, रोजाना अमरूद खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। अमरूद में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो रक्त चाप यानी ब्लड प्रेशर को मेनटेन करने में काफी मदद करता है। ऐसे में अगर आप बीपी के मरीज हैं, तो आपको रोजाना अमरूद खाना का सेवन करना चाहिए।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

बताते हैं कि अमरूद हार्ट के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें सोल्यूबल फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने का काम करते हैं।

एसिडिटी से निजात

अगर आपको एसिडिटी की समस्या है, तो आप अमरूद खाना शुरू कर सकते हैं। इसके सेवन से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है। आपको बता दें, इसके अलावा इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो डायजेशन को सुधारने में मदद करता है। साथ ही, कब्ज की परेशानी से भी राहत दिलाता है।

ये भी पढ़ें- ठंड के मौसम में गरम पानी से नहाना चाहिए या ठंडे पानी से, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

रोजाना अमरूद खाना डायबिटीज मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। अमरूद में बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शुगर के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम है जिसके कारण बॉडी में शुगर लेवल भी मेनटेन रहता है।

 

Learn from the doctor the tremendous benefits of eating guava daily

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 09:14 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.