Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिर 20 नवंबर और 14 नवंबर के बाल दिवस में क्या है अंतर, जानिए दोनों के उद्देश्य और दायरे के बारे में

Difference Between Childern's Day and Childern's rights Day: आज दुनियाभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है यह दिन बच्चों के अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा और समान अवसर की मांग के लिए खास होता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Nov 20, 2025 | 10:20 AM

बाल दिवस (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

World Children’s Day 2025: आज दुनियाभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है यह दिन बच्चों के अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा और समान अवसर की मांग के लिए खास होता है। आप सोच रहे होंगे बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया गया था 20 नवंबर को फिर से क्यों मनाते है। भारत में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जन्मतिथि के मौके पर बाल दिवस मनाया जाता है। वहीं पर 20 नवंबर का बाल दिवस केवल भारत ही नहीं दुनियाभर में मनाया जाता है।

जानिए 20 नवंबर के बाल दिवस की शुरुआत

दुनियाभर में मनाए जाने वाले बाल दिवस की शुरुआत 1954 से मानी जाती है। यह तिथि यूनाइटेड नेशंस द्वारा 1954 में निर्धारित की गई थी। इसी दिन बाल अधिकारों से जुड़ी दो ऐतिहासिक घटनाएं हुईं। इस दिवस से जुड़ी पहली घटना की बात करें तो, सन् 1959 में संयुक्त राष्ट्र ने बाल अधिकारों की घोषणा के तौर पर अपनाया था। वहीं पर अन्य दूसरी घटना की बात की जाए तो, 1989 में बाल अधिकार सम्मेलन (CRC) को अंतिम रूप दिया गया। इसलिए 20 नवंबर बच्चों के अधिकारों को मजबूत करने का दिन माना जाता है।

चलिए जानते हैं 14 नवंबर और 20 नवंबर में अंतर

जैसा कि, स्पष्ट हो चुका है कि, 14 नवंबर और 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इन दोनों में किस तरह के अलग-अलग अंतर है चलिए जानते है इन पहलूओं को लेकर।

सम्बंधित ख़बरें

विधवाओं के लिए अलग आयोग बनाने की उठी मांग, महाराष्ट्र के NGO ने केंद्र सरकार से की बड़ी अपील

PCMC का बड़ा फैसला! 105 स्कूलों में एक साथ कला शिक्षक नियुक्त—बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच

Sambhajinagar: बारिश में टपकते कमरे, स्कूल ढहने की कगार पर, बच्चे पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर

AI और रोबोटिक लैब से लैस होंगे स्कूल, भुजबल बोले—कॉम्पिटिशन के लिए बच्चों को तैयार करना जरूरी

1- तारीख एक- आधार अलग

14 नवंबर और 20 नवंबर का बाल दिवस दोनों ही बच्चों पर समर्पित है। यहां पर 14 नवंबर का बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम और उनकी शिक्षा पर दिए गए महत्व के सम्मान में भारत में मनाया जाता है। इसके अलावा 20 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दुनिया भर में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए समर्पित है।

2- उद्देश्य

यहां पर 14 नवंबर को मनाए जाने वाले बाल दिवस की बात करें तो, इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति में बच्चों को प्यार देना, उनकी भावनाओं को समझना और साथ ही उनके सपनों को पंख देने से है। इसके अलावा 20 नवंबर के बाल दिवस की बात की जाए तो, बाल श्रम, हिंसा, भेदभाव, गरीबी और शोषण पर वैश्विक चर्चा और कार्रवाई करना है।

3-दिवस के दायरे और प्रभाव

14 नवंबर को मनाए जाने वाले बाल दिवस की बात करें तो, भारतीय स्कूलों, कॉलेजों और संस्थाओं में मनाया जाता है। इसके अलावा 20 नवंबर को मनाए जाने वाले बाल दिवस की बात करें तो, यह दुनियाभर में मनाया जाने वाला बाल दिवस है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में स्थित है चमत्कारी शिव मंदिर, यहां शिवलिंग घूमाने से पूरी होती है भक्तों की मनोकामना

4- जानें मनाने के तरीके में अंतर

14 नवंबर यानि भारत में मनाए जाने वाले बाल दिवस की बात करें तो, इस मौके पर सांस्कृतिक उत्सव, कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। वहीं 20 नवंबर को विश्व बाल दिवस पर नीति निर्माण, बच्चों के लिए कानून और अधिकारों की सुरक्षा पर चर्चा होती है।

Know the difference between childrens day on november 20 and november 14

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2025 | 10:20 AM

Topics:  

  • Child Education
  • Children's Day
  • Ministry of Women and Child Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.