‘मैं भी आयुक्त बनूंगा’: खेल और संवाद से प्रेरित हुए नन्हे सपने, स्मार्ट स्कूल पहल से नई उड़ान; छात्रों ने आयुक
Sambhajinagar Student Interaction Program: ‘मैं भी आयुक्त बनूंगा’ पहल के तहत मनपा स्कूल उस्मानपुरा के छात्रों ने आयुक्त से मुलाकात की। कभी 7 छात्रों वाला स्कूल अब 164 विद्यार्थियों के साथ नई पहचान।
- Written By: अंकिता पटेल
Student Interaction Program ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal School: छत्रपति संभाजीनगर ‘मैं भी आयुक्त बनूंगा’ पहल के तहत मनपा स्कूल, उस्मानपुरा के छात्रों ने आयुक्त जी श्रीकांत के ‘जलश्री’ निवास पर भेट दी। यहां छात्रों ने मैदान में खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल व फुटबॉल जैसे खेल खेले तथा पारंपरिक खेलों का भी आनंद लिया।
यह स्कूल कभी बंद होने की कगार पर था, लेकिन ‘स्मार्ट स्कूल टू बेस्ट स्कूल’ परियोजना के अंतर्गत इसे नया जीवन मिला। पहले जहां मराठी माध्यम की तीसरी कक्षा तक मात्र 7 छात्रों की संख्या थी, वहीं अब यह बढ़कर 164 हो गई है।
साथ ही सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत पांचवीं तक कक्षाएं भी संचालित हो रहो हैं। आयुक्त के आगमन पर छात्रों ने तीन तालियों से स्वागत किया, आयुक्त ने भी स्नेहपूर्वक उनका अभिनंदन किया, आत्मीय संवाद साधते हुए उन्हें प्रेरित किया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
Amravati News: अमरावती में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, किसान हित के मुद्दों पर हुई चर्चा
छात्रा अनन्या ने स्कूल में उपलब्ध स्मार्ट साहित्य, क्रिकेट टर्फ व खेल सुविधाओं के बारे में अपने अनुभव साझा किए, पंकजा ने संख्या पहचान का जादुई प्रयोग दिखाया, जबकि प्रज्वल ने ‘में आयुक्त बनूंगा’ शीर्षक से बनाई गई अपनी चित्रकला प्रस्तुत की।
आकाशगंगा गीत पर किया सामूहिक नृत्य
आयुक्त ने प्रोत्साहित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म पर, गणपति गीत पर व ‘आकाशगंगा’ गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर: नोटिस पर रुकी कार्रवाई? फूलबाजार में जर्जर इमारतों का खतरा, प्रशासन मौन
यह आयोजन उप आयुक्त तथा शिक्षा विभाग प्रमुख अंकुश पांढरे व नियंत्रण अधिकारी गणेश दांडगे के मार्गदर्शन में हुआ। शिक्षा अधिकारी भारत तीनगोटे, शिक्षा विस्तार अधिकारी रामनाथ थोरे व कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानदेव सांगले ने विशेष परिश्रम किया। इस मौके पर मुख्याध्यापक शशिकांत उबाले, शिक्षिकाएं शुभांगी कदम, सीमा कदम, विद्युलता गोरे व पूजा कुमार मौजूद थी।
