- Hindi News »
- Health »
- Children Should Prepare This Speech In Hindi And English On Childrens Day
बाल दिवस पर बच्चे तैयार करें हिंदी और इंग्लिश में ये स्पीच, दिन को बनाएंगी खास
Children's day Speech: हर बच्चे के मन में प्यार, जिज्ञासा और सीखने के अवसर भरने चाहिए, जैसा कि "चाचा नेहरू" हर बच्चे के लिए सपना देखते थे। हिंदी और अंग्रेजी में भाषण के प्रकारों के बारे जानते है।
- Written By: दीपिका पाल

बाल दिवस की स्पीच (सौ. सोशल मीडिया)
Childern’s Day 2025: हर साल देशभर में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन बच्चों को खुशी देने और पंडित जवाहरलाल नेहरू की याद के रूप में खास होता है। पूरे भारत के स्कूलों में बचपन की हंसी, रंग और खुशियों की गूंज सुनाई देती है।स्कूलों में बच्चों के लिए बाल दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसमें खास सभाएं, नृत्य और नाटक जैसे कार्यक्रम होते है वहीं पर भाषण कहना भी बच्चों को पसंद होता है।
हम बच्चों के लिए हिंदी और अंग्रेजी में भाषण के प्रकारों के बारे में जानकारी दे रहे है। बता दें कि, हर बच्चे के मन में प्यार, जिज्ञासा और सीखने के अवसर भरने चाहिए, जैसा कि “चाचा नेहरू” हर बच्चे के लिए सपना देखते थे।
जानिए हिंदी और अंग्रेजी के भाषण आइडियाज
हिंदी में बाल दिवस के स्पीच
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में भी टंकी से आएगा ‘झरने जैसा’ ठंडा पानी, बस छत पर कर लें ये एक छोटा सा काम।
गोंदिया में शिक्षकों का बड़ा आंदोलन, 6 अप्रैल से अनिश्चितकालीन श्रृंखलाबद्ध अनशन का ऐलान
गर्मी के मौसम में ज़रूर पीएं बेल का शर्बत, हेल्थ के लिए वरदान, ऐसे बनाएं
खाना के लिए कौन सा तेल है सबसे बढ़िया? बीमारियों से बचना हो, तो इस खबर को पढ़ लीजिए
1-सुप्रभात सभी को!
आज हम यहां बाल दिवस मनाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। हर साल 14 नवंबर को हम बाल दिवस मनाते हैं, जो हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्मदिन है। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। इस दिन हमें याद दिलाया जाता है कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। हमें उनकी शिक्षा, सुरक्षा और खुशियों का ध्यान रखना चाहिए।
धन्यवाद!
2- सभी शिक्षकों और दोस्तों को मेरा नमस्कार!
आज हम बाल दिवस मना रहे हैं, जो हर साल 14 नवंबर को आता है। यह दिन चाचा नेहरू जी की याद में मनाया जाता है। नेहरू जी का मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं, और उन्हें प्यार, शिक्षा और अच्छे संस्कार मिलने चाहिए।
इस दिन स्कूलों में खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं होती हैं। इसका उद्देश्य है कि हम सब बच्चों के अधिकारों को समझें और उन्हें एक बेहतर माहौल दें। हम सबको वादा करना चाहिए कि हम मेहनत से पढ़ेंगे और एक अच्छे इंसान बनकर देश का नाम रोशन करेंगे।
3- सुप्रभात आदरणीय अध्यापकगण और मेरे प्यारे दोस्तों, आज 14 नवंबर है एक बहुत खास दिन, जिसे हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन हमारे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। वे कहते थे कि “आज के बच्चे कल का भविष्य हैं।” उनका मानना था कि अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा और सही वातावरण मिले, तो वे देश को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं।
बाल दिवस हमें यह सिखाता है कि हर बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए चाहे वह अमीर हो या गरीब। आइए, हम सब मिलकर बच्चों के अधिकारों का सम्मान करें और उनके सपनों को साकार करने में मदद करें।
धन्यवाद!
Children’s Day Speech in English
1- Good morning everyone,
Children’s Day is a day full of fun, joy, and learning. It is celebrated every year on 14th November to honor Pandit Jawaharlal Nehru, our first Prime Minister. He believed that children are the real strength and foundation of a nation.
He once said, “The children of today will make the India of tomorrow.” That’s why we must grow with love, respect, and good values. Let’s celebrate this day by spreading happiness, helping others, and remembering that every child is special.
Thank you!
ये भी पढ़ें-सिर्फ मासूमियत नहीं देश के पूंजी होते है बच्चे, जानिए बाल दिवस से जुड़ी रोचक जानकारी
2-Respected Principal, teachers, and my dear friends,
A very good morning to all of you. We are here to celebrate Children’s Day, which marks the birth anniversary of Pandit Jawaharlal Nehru, India’s first Prime Minister.
Chacha Nehru loved children and believed that they are the building blocks of a strong nation. He always worked for children’s education and welfare.
This day reminds us to protect the rights of every child — the right to education, the right to play, and the right to grow in a safe environment.
Let’s make a promise today that we will work hard and build a better future for ourselves and our country.
Thank you, and wish you all a very Happy Children’s Day!
Children should prepare this speech in hindi and english on childrens day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
H1B लॉटरी में नाम आने के बाद भी वीजा रिजेक्ट होने के मुख्य कारण जानिए, सुधारिए ये बड़ी गलतियां
Mar 31, 2026 | 10:43 PMअर्शदीप सिंह 20वें ओवर में लड़खड़ाए, वाइट की लगा दी झड़ी, बना डाला आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड
Mar 31, 2026 | 10:36 PMदिल्ली पुलिस ने IMEI डेटा से बरामद किए 16 लाख के 75 मोबाइल, असली मालिकों को लौटाए
Mar 31, 2026 | 10:27 PMईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण
Mar 31, 2026 | 10:23 PMतेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी कर ली खुदकुशी
Mar 31, 2026 | 10:11 PMराज्य में नहीं बढ़ेगी रेडी रेकनर की दर, घर खरीदारों, विकासकों को बड़ी राहत
Mar 31, 2026 | 10:11 PMगंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM
CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM














