- Hindi News »
- Lifestyle »
- Keep These Things In Mind While Taking The Holy Bath Of Chhath
छठ के पावन स्नान में रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी स्किन में खुजली या एलर्जी की परेशानी
- Written By: दीपिका पाल
Chhath Puja Healthy Tips : यमुना और गंगा नदी जैसी नदियों में डुबकी लगाना सुरक्षित नहीं होता है। इसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने नदियों के पानी को लेकर गंभीर चेतावनी दी है।

छठ पूजा (सौ.सोशल मीडिया)
Chhath Pooja 2025: उत्तरप्रदेश और बिहार राज्यों समेत देशभर में आज छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। नहाय-खाय से शुरु हुए इस व्रत में तीन दिनों तक महिलाएं कठिन निर्जला व्रत रखती है। व्रत के दौरान नदी के घाटों पर पूजा की जाती है। नहाय खाय के दौरान पूजा का भोग तैयार किया जाता है तो वहीं पर नदियों में डुबकी लगाने का नियम होता है। व्रत की महिमा खास है लेकिन डुबकी के लिए स्वच्छ जल मिल पाना मुश्किल होता है।
यमुना और गंगा नदी जैसी नदियों में डुबकी लगाना सुरक्षित नहीं होता है। इसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने नदियों के पानी को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि कई नदियों का पानी काफी प्रदूषित है, जिससे स्किन और नसों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसके लिए सावधानी बरतना जरूरी होता है।
नदी के पानी से स्किन को खतरा
इसे लेकर हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा कि, नदियों के पानी में मल-मूत्र यानी फीकल वेस्ट की मात्रा अपनी मात्रा से ज्यादा होती है। वहीं पर पानी में हेवी मेटल्स (भारी धातुएं) मौजूद हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक हैं. ये दोनों चीजें मिलकर सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। नदी के खराब पानी में डुबकी लगाने से स्किन की समस्याएं खड़ी हो जाती है। इस पानी में बैक्टीरिया और गंदगी इतनी ज्यादा हैं कि ये स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।इससे डर्मेटाइटिस जैसी बीमारी होने का खतरा है, जिससे स्किन पर लाल चकत्ते, खुजली और सूजन हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Aam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
Imli Panna For Summer : खतरनाक गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा इमली पन्ना, जानिए बनाने का तरीका
Bakrid Special Dish: बकरीद के दिन डिनर में बनाएं ये खास स्पेशल डिश, मेहमान बोल उठेंगे-वाह क्या स्वाद है
Fragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
इस समस्या में ज्यादा स्थिति बिगड़ने पर बच्चों और बड़ों को नुकसान हो सकता है। नदियों के पानी में मौजूद हेवी मेटल्स जैसे लेड, मरकरी और आर्सेनिक स्किन के जरिए शरीर में एंट्री कर सकते हैं. नहाते समय अगर थोड़ा-सा पानी मुंह में चला जाए तो ये मेटल्स शरीर में जमा होने लगते हैं। यह सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
डुबकी लगाने के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
छठ पूजा में डुबकी लगाने के दौरान आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नहीं तो आपकी स्किन और सेहत को खतरा ज्यादा होता है।
1- डुबकी लगाने के दौरान नदी के पानी को किसी भी हालत में न पिएं। यहां पर ध्यान रखें कि, अगर नदी का प्रदूषित पानी आपके मुंह के अंदर चला जाता है तो तुरंत कुल्ला करना चाहिए।
2- छठ पर्व में डुबकी लगाने के दौरान स्नान से पहले पूरे शरीर को तेल से मालिश करना चाहिए। यहां पर तेल से मालिश करने के लिए सरसों, नारियल या कोई भी प्राकृतिक तेल इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप डुबकी लगाने से पहले तेल लगाते है तो, तेल से स्किन पर एक परत बन जाती है, जो पानी को सीधे स्किन तक पहुंचने से रोकती है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं स्वास्थ्य के लिए जरूरी है लोक पर्व छठ, जानिए इसके बारे में
3-डुबकी लगाने के बाद जितनी जल्दी हो सके, साफ पानी से नहाएं. साबुन या शैंपू का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन पर मौजूद प्रदूषक पूरी तरह साफ हो जाएं।
4- डुबकी लगाने के बाद साफ-सफाई के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल भी कर सकते है।
Keep these things in mind while taking the holy bath of chhath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Madhya Pradesh water Crisis: नौतपे की आग में जल रहा मध्य प्रदेश: 413 में से 162 शहरों में ‘नो-वॉटर डे’!
May 27, 2026 | 10:29 AMCBI के हत्थे चढ़ा NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पैनल; डॉ. मनोज शिरुरे और छात्र तेजस शाह गिरफ्तार
May 27, 2026 | 10:29 AMनासिक में आचार संहिता की मार, ‘जलयुक्त शिवार 2.0’ के 10 करोड़ के टेंडर और वर्क ऑर्डर एक महीने के लिए अटके
May 27, 2026 | 10:25 AMKharif Season: गोंदिया जिले को 76 हजार मीट्रिक टन उर्वरक मंजूर, कृषि विभाग ने कालाबाजारी रोकने बनाई रणनीति
May 27, 2026 | 10:18 AMAbraham Accord: अब्राहम समझौता और पाकिस्तान का पासपोर्ट; जानिए इस डील के बाद क्या और क्यों बदलना पड़ेगा
May 27, 2026 | 10:16 AMनागपुर यूनिवर्सिटी में बदलेगा पढ़ाई का पैटर्न, 1 साल पर सर्टिफिकेट, 2 साल पर डिप्लोमा…लागू होगी नई शिक्षा नीति
May 27, 2026 | 10:15 AMShare Market: वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 75,940 और निफ्टी 23,890 के स्तर पर पहुंचे
May 27, 2026 | 10:01 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














