-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Keep These Things In Mind While Lighting The Lamp
‘ऐसा’ दीया भूल कर भी न जलाएं, इन बातों का रखें ख्याल, बढ़ता रहेगा धन-धान्य का भंडार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ (Puja) का बहुत अधिक महत्व है। कहा जाता है नियमित रूप से पूजा-पाठ करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, लेकिन भगवान की पूजा अर्चना को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं। इन्हीं में से एक होता है देवी-देवताओं की आरती करना।
हर धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने पर संबंधित देवी-देवता की आरती जरूर की जाती है। ऐसा माना जाता है कि यदि आरती न की जाए तो पूजन अधूरा रहता है। हिंदू धर्म में इष्ट देव को प्रसन्न करने के लिए पूजन के अंत में आरती गाकर उनकी स्तुति की जाती है। आरती करने के लिए दीपक जलाया जाता है। माना जाता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। यदि आप भी पूजा के दौरान दिया जला कर आरती करते हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए, क्योंकि दीपक या दीया जलाते समय कुछ चीजों का ध्यान न रखा जाए तो घर से सुख व शांति जा सकती है। तो आइए जानें दीपक जलाते समय कौन सी चीजें भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Vastu Tips: घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले रखें? जानिए सप्ताह के 7 दिनों के शुभ उपाय
Wind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Photo Frame Vastu: इस दिशा में लगाएंगे फोटो फ्रेम तो घर में बढ़ेगा प्यार और खुशहाली, जानें वास्तु के नियम
घर के मंदिर में भगवान के सामने आप दो तरह के दीपक जला सकती हैं। यदि आप भगवान के दाहिने हाथ की तरफ हैं तो घी का दीपक जलाएं और भगवान के बाएं हाथ की तरफ हैं तो तेल का दीपक जलाना शुभ है। लेकिन शास्त्रों की मानें तो घर के मंदिर में घी के दीये जलाना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, पूजा के दौरान देवी-देवताओं के समक्ष कभी भी खंडित दीया भूलकर भी न जलाएं, क्योंकि धार्मिक कामों में खंडित दीया अशुभ माना जाता है।
जब भी दीपक जलाएं तो पानी के बर्तन के पास घी का दीपक जलाकर जरूर रखें। इससे आपके घर में धन की वृद्धि होती है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।
कहा जाता है कि शाम के वक्त घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक को जमीन पर न रखकर चावल या दूसरी चीज के ऊपर रखनी चाहिए। साथ ही दीपक जलाने के तुरंत बाद बुझ न जाए, इसलिए इसे हवा से बचाकर जलाएं।
ज्योतिषियों के मुताबिक, कभी भी एक दीपक से दूसरे दीपक को नहीं जलाना चाहिए। दीपक को हमेशा अलग-अलग करके ही जलाएं। साथ ही दीपक रखने की सही दिशा पूरब मानी जाती है। मान्यता के अनुसार, पश्चिम दिशा में दीपक रखने से फिजूल खर्च बढ़ता है, जबकि पितरों के निमित्त दक्षिण दिशा में दीपक जलाया जाता है।
Keep these things in mind while lighting the lamp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बेटी को भी नहीं बख्शा… फेक अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर भड़कीं अंजना सिंह, खेसारी लाल का नाम आया सामने
Jul 24, 2026 | 03:43 PMदो मासूम बेटियों के साथ मां ने खत्म की जिंदगी, नासिक जिले के देवला में पति समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज
Jul 24, 2026 | 03:36 PMNEET Protest का बड़ा असर, दिल्ली में TCS ने बदला ऑफिस प्लान, कर्मचारियों को तुरंत नोएडा-गुरुग्राम शिफ्ट होने क
Jul 24, 2026 | 03:34 PMछात्रों को मारने पर शिक्षकों पर कार्रवाई, तो पुलिस पर क्यों नहीं? दिल्ली में लाठीचार्ज से भड़के राज ठाकरे
Jul 24, 2026 | 03:33 PMसरकार ने दो मांगों पर दिखाई नरमी, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मांगा समय, बातचीत के बाद CJP का बड़ा दावा
Jul 24, 2026 | 03:33 PMपहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले पति को झटका; हाईकोर्ट ने खारिज किया कानूनी दावा, जानिए पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 03:31 PMमहागांव में राशन दुकान अनियमितता पर कार्रवाई, अध्यक्ष के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम में मामला दर्ज
Jul 24, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














