

Family Photo Direction As Per Vastu: तस्वीरों में हमेशा यादें कैद होती है। अपने परिवार के छोटे-छोटे खुशहाल पलों को हम तस्वीरों के जरिए अपने पास रखते हैं। इसे अपनी नजरों के सामने रखने के लिए हम इन्हें दीवारों पर सजाते हैं।
इसलिए घर में फैमिली फोटो लगाने का ट्रेंड है। यह घर की सजावट को तो बढ़ाता ही है, साथ ही इससे भावनात्मक जुड़ाव भी होता है। हालांकि, वास्तु में घर पर फैमिली फोटो को लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं, क्योंकि इस तरह की तस्वीरों को देखने से भी व्यक्ति के भीतर अच्छी ऊर्जा का संचार होता है।
इसलिए फैमिली फोटो को सही दिशा, सही कमरे और सही दीवार पर लगाना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के आधार पर फैमिली फोटो किस दिशा में लगाना सही होता है।
वास्तु के अनुसार परिवार की तस्वीरें लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम यानी नैऋत्य कोण सबसे उत्तम माना जाता है। इसे पितृ स्थान भी कहा जाता है, जो स्थिरता, मजबूत रिश्तों और पारिवारिक एकता का प्रतीक है। इस दिशा में परिवार की मुस्कुराती हुई तस्वीर लगाने से घर में प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ता है।
पश्चिम दिशा यादगार पलों और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक मानी जाती है। इस दिशा में परिवार के साथ यात्रा, बचपन या खुशियों भरे पलों की तस्वीरें लगाना शुभ होता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होते हैं।
पूर्व दिशा सूर्य देव की दिशा मानी जाती है, जो नई शुरुआत, विकास और सफलता का प्रतीक है। इस दिशा में बच्चों की उपलब्धियों, पुरस्कार या पढ़ाई से जुड़ी तस्वीरें लगाना शुभ होता है। इससे बच्चों की प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
यह घर का सबसे पवित्र कोना माना जाता है। यहां केवल भगवान की तस्वीरें या धार्मिक प्रतीक ही रखने चाहिए। इस दिशा में परिवार की तस्वीर लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।
यह अग्नि तत्व की दिशा होती है। यहां फैमिली फोटो लगाने से घर में तनाव, बहस और रिश्तों में मतभेद बढ़ सकते हैं।
रसोई और बाथरूम में परिवार की तस्वीरें लगाना अशुभ माना जाता है। बेडरूम में सिरहाने के ठीक पीछे फोटो लगाने से भी बचना चाहिए, क्योंकि यह मानसिक अशांति का कारण बन सकता है।