दो मासूम बेटियों के साथ मां ने खत्म की जिंदगी, नासिक जिले के देवला में पति समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज

Nashik Deola Suicide Case: नासिक के देवला तहसील स्थित वाखारी गांव में कुएं से मां और दो मासूम बेटियों के शव मिले। मायके वालों के आरोप पर पति समेत 5 ससुराल वालों पर एफआईआर दर्ज।
Tragic incident in Nashik's Deola as a mother and her two minor daughters were found dead in a well. Police registered an FIR against 5 in-laws.
एलिवेटेड कॉरिडोर को गति सांकेतिक फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Nashik Deola Vakhari Village Tragedy: नासिक जिले के देवला तहसील के वाखारी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार शाम एक 30 वर्षीय विवाहित महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ खेत में स्थित कुएं में मृत पाई गई। सूचना मिलने पर देवला पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मायके पक्ष की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस

मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला को लंबे समय से ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, देवर और ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पैसों की मांग और प्रताड़ना के आरोप

शिकायतकर्ता भास्कर वालुबा जाधव के अनुसार, मृतका पर मायके से बार-बार पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था। साथ ही दो बेटियां होने को लेकर भी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि लगातार हो रही कथित प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया।

पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

नासिक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com