- Hindi News »
- Lifestyle »
- Kaal Bhairav Jayanti 2021 Read Correct Date Time And Method Of Worship
‘कालभैरव जयंती’ की ऐसे करें तैयारी, जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजन-विधि
- Written By: सुभाष यादव

File Photo
-सीमा कुमारी
हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत (Kalashtami vrat) मनाया जाता है। इस साल मार्गशीर्ष महीने में कृष्ण पक्ष की ‘कालाष्टमी’ का पावन व्रत 27 नवंबर दिन शनिवार को है। ऐसी मान्यता है कि, इस दिन भगवान शिव जी के क्रुद्ध स्वरूप काल भैरव की उत्पत्ति हुई है। अतः कालाष्टमी के दिन भगवान शिवजी के काल भैरव स्वरूप की पूजा – अर्चना की जाती है।
मान्यता अनुसार, जो भी श्रद्धालु ‘कालभैरव’ देव की पूजा-उपासना करते हैं। उनके जीवन से समस्त प्रकार के दुःख और क्लेश दूर हो जाते हैं। साथ ही जीवन में यश और कीर्ति का आगमन होता है। आइए जानते हैं कालभैरव जयंती के महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में –
-शुभ मुहूर्त
मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष अष्टमी आरंभ- 27 नवंबर 2021 को है. शनिवार को सुबह 05 बजकर 43 मिनट से लेकर मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष अष्टमी समापन- 28 नवंबर 2021 को रविवार को प्रातः 06:00 बजे तक रहेगा |
-पूजा विधि
इस दिन सुबह उठ जाएं। इसके बाद सभी नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नानादि कर लें।
स्नानादि के बाद स्वच्छ वस्त्र पहन लें।
इसके बाद घर के मंदिर में या किसी शुभ स्थान पर कालभैरव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
इसके चारों तरफ गंगाजल छिड़क लें। फिर उन्हें फूल अर्पित करें।
फिर नारियल, इमरती, पान, मदिरा, गेरुआ आदि चीजें अर्पित करें। फिर कालभैरव के समक्ष चौमुखी दीपक जलाएं और धूप-दीप करें।
फिर ‘भैरव चालीसा’ (Bhairav Chalisa) का पाठ करें। फिर भैरव मंत्रों का 108 बार जाप करें।इसके बाद आरती करें और पूजा संपन्न करें।
-‘कालभैरव जयंती’ का महत्व
‘कालभैरव जयंती’ के मौके पर पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को डर से मुक्ति मिलती है। ऐसी मान्यता है कि कालभैरव की पूजा करने से ग्रह बाधा और शत्रु वगैरह दोनों से ही मुक्ति मिलती है। शास्त्रों के मुताबिक, अच्छे कार्य करने वाले लोगों के लिए कालभैरव भगवान का स्वरूप हमेशा ही कल्याणकारी रहता है। वहीं, अनैतिक कार्य करने वालों के लिए वे हमेशा दंडनायक रहे हैं। इतना ही नहीं, ये भी कहा जाता है कि जो भी भगवान भैरव के भक्तों के साथ अहित करता है, उसे तीनों लोकों में कहीं भी शरण नहीं मिलती है।
Kaal bhairav jayanti 2021 read correct date time and method of worship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yoga For Deep Sleep: शाम को सिर्फ 20 मिनट करें ये 5 योगासन, तनाव होगा दूर और आएगी सुकून भरी नींद
Apr 11, 2026 | 10:10 AMSambhajinagar में स्वास्थ्य सहायता से मरीजों को राहत, 1769 मरीजों को 14 करोड़ की मदद, CM निधि बनी सहारा
Apr 11, 2026 | 10:07 AMतेहरान के बिना भी खुलेगा होर्मुज, शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, कहा- बात नहीं मानी तो…
Apr 11, 2026 | 10:01 AMउत्तराखंड में कांपी धरती! रुद्रप्रयाग में आया 5.02 तीव्रता का भूकंप, सुबह-सुबह घरों से बाहर भागे लोग
Apr 11, 2026 | 09:49 AMमहाराष्ट्र के 5 जिलों में ‘कांपी’ धरती! हिंगोली से यवतमाल तक भूकंप के तेज झटके, मची अफरा-तफरी
Apr 11, 2026 | 09:46 AMवोटर लिस्ट से 6 करोड़ नाम गायब: कहीं आपका नाम भी तो नहीं कट गया? जानिए यूपी-बंगाल में क्यों मची खलबली
Apr 11, 2026 | 09:38 AMSambhajinagar में पंचायत संकट, नियुक्ति अटकी; सैकड़ों गांवों में ठप हुआ कामकाज
Apr 11, 2026 | 09:36 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














