Sambhajinagar में पंचायत संकट, नियुक्ति अटकी; सैकड़ों गांवों में ठप हुआ कामकाज

Sambhajinagar Gram Panchayat Crisis: संभाजीनगर जिले में 605 ग्राम पंचायतें बिना सरपंच और प्रशासक के चल रही हैं, जिससे ग्रामीण प्रशासन ठप हो गया है। अदालत में मामला लंबित होने से नियुक्तियां रुकी हैं।
Panchayat Crisis in Sambhajinagar: Appointments Stalled; Work Comes to a Standstill in Hundreds of Villages
Sambhajinagar Rural Governance Issue ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Rural Governance Issue: छत्रपति संभाजीनगर जिले की ग्रामीण प्रशासन व्यवस्था इस समय गंभीर संकट का सामना कर रही है। ग्राम प्रशासन की रीढ़ मानी जाने वाली ग्राम पंचायतें बड़े प्रशासनिक पेंच में फंस गई हैं।

कुल 885 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, जिनमें से केवल 280 पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। वहीं 247 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अभी शेष होने के कारण उनका कामकाज सरपंचों के माध्यम से जारी है।

लेकिन सबसे अधिक परेशानी उन 605 ग्राम पंचायतों में है, जहां न तो सरपंच हैं व न ही प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। प्रशासक नियुक्त करने की प्रक्रिया मामले को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की गई है। इस पर 27 तारीख को सुनवाई निर्धारित है।

मामला अदालत में लंबित होने के कारण प्रशासन ने फिलहाल नियुक्ति प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। साथ ही, राज्य सरकार की ओर से भी अभी तक जिला परिषद प्रशासन को कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

स्थिति यह है कि इन ग्राम पंचायतों में ग्राम सेवकों के पास वित्तीय अधिकार नहीं होने के कारण विकास कार्य व दैनिक प्रशासनिक कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं व सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है। उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायत विभाग) चंद्रहास ढोकणे ने बताया कि प्रशासक नियुक्ति के संबंध में सरकार से अभी तक कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। आदेश मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

633 ग्रापं की प्रभाग रचना जारी

कार्यकाल समाप्त होने वाली व नवगठित ग्रापं के लिए प्रभाग रचना प्रक्रिया तेजी से जारी है। कुल 633 ग्राप के प्रभागों का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है, इनमें 15 नई ग्रापं को भी शामिल किया गया है।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। विभागीय आयुक्त की मजूरी के बाद प्रभाग रचना प्रारूप नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया। साथ ही इस प्रक्रिया से संबंधित पंचनामा रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय को सौंप दी गई।

तहसील वार ग्राम पंचायतें

क्रमांक तहसील ग्राम पंचायतें
1 वैजापुर 105
2 कन्नड 187
3 सिल्लोड 84
4 पैठण 81
5 संभाजीनगर 79
6 गंगापुर 75
7 फुलंब्री 54
8 सोयगांव 42
9 खुलताबाद 26
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com