-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Best Evening Yoga For Stress Relief And Restful Sleep Hindi
Yoga For Deep Sleep: शाम को सिर्फ 20 मिनट करें ये 5 योगासन, तनाव होगा दूर और आएगी सुकून भरी नींद
- Written By: प्रीति शर्मा
Evening Yoga: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और नींद की समस्या काफी आम हो गई है। ऐसे में शाम के समय कुछ आसान योगासन करना शरीर और मन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

शाम के समय योगासन का अभ्यास करती महिला (सौ. एआई)
Yoga For Better Sleep: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम का दबाव, मानसिक थकान और निरंतर भाग-दौड़ हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में अक्सर लोग शारीरिक और मानसिक रूप से टूट जाते हैं। लेकिन अगर आप शाम के समय केवल 15 से 20 मिनट का समय खुद के लिए निकालें तो पूरे दिन की थकान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। योग न केवल शरीर को लचीला बनाता है बल्कि यह मानसिक शांति प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शाम का योग क्यों है जरूरी
नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने फायदेमंद होता है। शाम के समय किया जाने वाला योग शरीर को धीरे-धीरे आराम की स्थिति में लाने का काम करता है। इससे न केवल मांसपेशियों का तनाव कम होता है बल्कि दिमाग भी शांत होता है जिससे रात में अच्छी और गहरी नींद आने की संभावना काफी बढ़ जाती है। यदि इसे रोजाना सही तरीके से किया जाए तो सकारात्मक परिणाम कुछ ही दिनों में दिखने लगते हैं।
तनाव और थकान कम
शाम के योग में कुछ विशेष आसनों को शामिल करना अत्यंत लाभकारी हो सकता है। जिससे आपको रात के समय अच्छी नींद भी आएगी और दिनभर की थकान भी गायब हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Eye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
Mouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
आखिर चावल के आटे में छिपा है कौन-सा ब्यूटी सीक्रेट? ये 5 घरेलू नुस्खे दिला सकते हैं पार्लर जैसा ग्लो
बालासन और मार्जरीआसन
बालासन उन लोगों के लिए वरदान है जो पूरे दिन डेस्क जॉब करते हैं या मानसिक तनाव से जूझते हैं। यह आसन नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है और पीठ व कंधों की जकड़न को दूर करता है। वहीं मार्जरीआसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और शरीर में रक्त संचार को बेहतर करता है जिससे दिनभर की अकड़न कम होती है।
यह भी पढें:- Pregnancy Stretch Marks: गर्भावस्था में स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान? तुरंंत शुरू कर दें ये खास देखभाल
पश्चिमोत्तानासन और विपरीत करणी
पश्चिमोत्तानासन पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है जिससे रीढ़ और पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह पाचन क्रिया में सुधार करने के साथ-साथ चिंताओं पर नियंत्रण पाने में भी सहायक है। इसके अतिरिक्त विपरीत करणी उन लोगों के लिए प्रभावी है जो लंबे समय तक खड़े रहते हैं या चलते हैं। यह पैरों की थकान मिटाता है और विशेष रूप से अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए लाभकारी है।
शवासन
किसी भी योग सत्र का समापन शवासन के बिना अधूरा माना जाता है। इस आसन में शरीर को पूरी तरह स्थिर रखा जाता है और ध्यान केवल सांसों पर केंद्रित होता है। यह शरीर और मन दोनों को गहरी शांति प्रदान करता है जिससे मानसिक संतुलन बना रहता है और दिनभर की सारी थकान दूर हो जाती है।
शाम का 20 मिनट का यह लघु योग सत्र आपके स्वास्थ्य के लिए एक निवेश की तरह है। संतुलित रक्त संचार, बेहतर पाचन और शांत मन के माध्यम से आप न केवल तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं बल्कि अपनी कार्यक्षमता में भी सुधार कर सकते हैं।
Best evening yoga for stress relief and restful sleep hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMबाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM














