Kitchen Vastu Tips: क्या रसोई घर की स्लैब पर रोटियां बेलना है सही? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

भारतीय संस्कृति में रसोईघर का विशेष महत्व है और यहां होने वाली हर चीज का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की रसोई में रखी हुई हर एक चीज बहुत ही महत्वपूर्ण होती है।
किचन की स्लैब पर बेलते हैं रोटियां? घर पर हो सकती हैं ये समस्याएं
क्या रसोई घर की स्लैब पर रोटियां बेलना है सही? जानें क्या कहता है वास्तु
Published on
Updated on

Can We Roll Roti on Kitchen Slab: भारतीय संस्कृति में रसोईघर का विशेष महत्व है और यहां होने वाली हर चीज का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की रसोई में रखी हुई हर एक चीज बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। किचन की दिशा में रखे बर्तनों से लेकर खाना बनाने के तरीके तक इसमें शामिल हैं। चपाती या रोटी बेलने की प्रक्रिया को इससे अलग नहीं किया जा सकता। आजकल, कई लोग चकले पर रोटी बोलते हैं तो वहीं कुछ लोग रोटी बेलने के लिए सीधा किचन स्लैब का इस्तेमाल करते हैं। जब रोटी बिना चकले के सीधे स्लैब पर बेलते हैं तो क्या यह सही है, वास्तु शास्त्र में इसके बारे में वर्णन मिलता है। आइए, जानते हैं इसका क्या प्रभाव पड़ता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप किचन में रोटी बनाने के लिए चकला बेलन का इस्तेमाल करते हैं तो यह सुख-समृद्धि का कारण माना जाता है। क्योंकि चकला बेलन का संबंध राहु-केतु से माना गया है। इस वजह से जिस तरह का चकला बेलन घर पर होगा उसी तरह का प्रभाव दोनों ग्रहों का घर पर पड़ेगा। रोटी बनाने के लिए चकला बेलन का इस्तेमाल बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि रोटी बनाते समय इन दोनों का उपयोग करने से घर में उन्नति आती है।

किचन स्लैब पर रोटी बेलना कितना सही?

घर पर किचन स्लैब पर रोटी बेलना सही नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि में बाधा उत्पन्न होती है। कहा जाता है कि इससे धन की कमी भी होने लगती है। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा रुष्ट हो सकती हैं और उस स्थान को छोड़कर चली जाती हैं।

क्या रसोई घर की स्लैब पर रोटियां बेलना है सही? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
किचन की स्लैब पर रोटी बेलना सही या गलत

चकला बेलन का उपयोग न करने से इन ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाते हैं। जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों की सफलता और खुशी प्रभावित हो सकती है।

रसोई में रोटी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप फर्श पर रोटी बना रहे हैं तो उसे पूरी तरह से साफ कर लें। इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होगी। इसक अलावा रोटी बेलते समय अपना मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है। अगर संभव हो सके तो लकड़ी या मिट्टी के बर्तन का उपयोग करना शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह प्राकृतिक तत्वों से जुड़े होते हैं जिसकी वजह से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com