होली पर कोंकण यात्रियों को तोहफा: मुंबई-सावंतवाड़ी के बीच चलेंगी विशेष एसी ट्रेनें, बुकिंग शुरू

Mumbai Holi Special Train: होली पर मध्य रेल चलाएगा मुंबई-सावंतवाड़ी एसी स्पेशल ट्रेन, 1 मार्च को CSMT से होगी रवाना; दादर, ठाणे, पनवेल और रत्नागिरी समेत कई स्टेशनों पर ठहराव; बुकिंग शुरू
Central Railway will run a Mumbai-Sawantwadi AC special train for Holi. It will depart from CSMT on March 1st and will stop at several stations, including Dadar, Thane, Panvel, and Ratnagiri. Bookings open.
होली स्पेशल ट्रेन (सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Holi Special Train By Konkan Railway: होली के दौरान गोवा की तरफ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेल द्वारा 2 एसी विशेष ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी। सीएसएमटी- सावंतवाड़ी रोड 01071 एसी विशेष ट्रेन रविवार 1 मार्च को रात 12:20 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रस्थान कर उसी दिन 12:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

वापसी में 01072 एसी विशेष ट्रेन 1 मार्च को ही शाम 5:20 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान कर अगले दिन 3:45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

यहां होगा स्टॉपेज

ट्रेन दोनों तरफ दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव, कंकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में 18 एसी 3-टियर इकोनॉमी और 2 जेनरेटर वैन। होंगे। एसी होली विशेष ट्रेन संख्या 01071 के लिए बुकिंग सभी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट http://www.irctc.co.in पर खुली है।

ट्रेन नंबर प्रस्थान (Station & Time) आगमन (Station & Time) दिनांक
01071 (Down) CSMT: 00:20 (रात) सावंतवाड़ी रोड: 12:30 1 मार्च
01072 (Up) सावंतवाड़ी रोड: 17:20 CSMT: 03:45 (अगले दिन) 1 मार्च
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com