Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोहे की कड़ाही में बनी सब्जी के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, लेकिन कौन सी सब्जी न बनाएं वो भी जानिए

Foods To Avoid Cooking In Iron Kadhai: लोहे की कड़ाही में खाना बनाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें लोहे की कड़ाही में नहीं बनाना चाहिए।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Mar 09, 2026 | 05:47 PM

लोहे की कड़ाही (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Benefits Of Cooking In Iron Kadhai: भारतीय रसोई में लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है। पारंपरिक कुकिंग में इसे बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि इसमें बना भोजन स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लोहे के बर्तनों में पकाया गया खाना शरीर को प्राकृतिक रूप से आयरन प्रदान कर सकता है, जिससे खून की कमी यानी एनीमिया जैसी समस्याओं से बचाव में मदद मिल सकती है।

आजकल अधिकतर लोग स्टील या नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लोहे की कड़ाही में पकाए गए भोजन का स्वाद अलग और थोड़ा स्मोकी होता है। साथ ही यह सब्जियों को अच्छी तरह भूनने और क्रिस्पी बनाने में भी मदद करती है। हालांकि, लोहे के बर्तन का सही तरीके से उपयोग करना जरूरी है, क्योंकि इसमें हर तरह की डिश बनाना सही नहीं माना जाता।

लोहे की कड़ाही में कौन-सी सब्जियां बनाना अच्छा माना जाता है

  • पालक, मेथी और सरसों का साग

हेल्थ विशेषज्ञों के अनुसार, लोहे की कड़ाही में हरी पत्तेदार सब्जियां बनाना सबसे बेहतर माना जाता है। खासतौर, पालक, मेथी और सरसों का साग जैसी सब्जियां इसमें पकाने से उनका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

खराब पाचन कर सकता है आपको मानसिक रूप से बीमार! जानिए Gut-Brain कनेक्शन के पीछे का सच

Long Hair Tips: बालों में लगाएं दही के साथ ये 1 चीज, बुढ़ापे तक बाल रहेंगे जड़ से काले और मजबूत!

Natural Toothpaste: घर पर बनाएं नेचुरल टूथपेस्ट, दांतों का दर्द और सड़न होगी दूर; पहले दिन से दिखेगा असर!

फैटी लिवर और सूजन का रामबाण इलाज! शरीर में जमा गंदगी को बाहर फेंक देगा यह एक गिलास जूस

  • बैंगन का भरता, आलू-जीरा, परवल

इसके अलावा बैंगन का भरता, आलू-जीरा, परवल, भिंडी और बीन्स जैसी सूखी सब्जियां भी इसमें आसानी से बनाई जा सकती हैं।

इन सब्जियों को लोहे की कड़ाही में पकाने से उनमें मौजूद पोषक तत्व बेहतर तरीके से शरीर को मिल सकते हैं। साथ ही कड़ाही में पकने से सब्जियों में हल्का स्मोकी फ्लेवर आ जाता है, जो खाने का स्वाद बढ़ा देता है।

लोहे की कड़ाही में किन चीजों को बनाने से बचना चाहिए

  • खट्टी चीजें पकाने से बचें

लोहे के बर्तनों में ज्यादा खट्टी चीजें पकाने से बचना चाहिए। उदाहरण के लिए टमाटर की ज्यादा ग्रेवी, इमली या नींबू से बनी डिश को लंबे समय तक इसमें पकाना सही नहीं माना जाता। खटास की वजह से लोहे के साथ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है, जिससे खाने का स्वाद बदल सकता है और रंग भी काला पड़ सकता है।

  • कढ़ी या दही वाली ग्रेवी

इसके अलावा दही से बनी डिश जैसे कढ़ी या दही वाली ग्रेवी भी लोहे की कड़ाही में बनाने से बचना चाहिए। इन व्यंजनों में मौजूद खटास बर्तन के साथ प्रतिक्रिया कर सकती है, जिससे खाने का स्वाद और रंग प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें-भीगी हुई मूंगफली सेहत को देती है कई फ़ायदे, जानिए खाने का सही समय और सही तरीका

लोहे की कड़ाही में खाना बनाने के क्या है फायदे

लोहे की कड़ाही में खाना पकाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे भोजन में प्राकृतिक आयरन की मात्रा बढ़ सकती है। यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा, इसमें बना खाना अधिक स्वादिष्ट और अच्छी तरह रोस्टेड होता है।

नॉन-स्टिक बर्तनों की तुलना में लोहे की कड़ाही को ज्यादा सुरक्षित भी माना जाता है, क्योंकि इसमें किसी तरह की केमिकल कोटिंग नहीं होती। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह लंबे समय तक टिकती है और हेल्दी कुकिंग का अच्छा विकल्प बन सकती है।

Iron kadhai cooked vegetables benefits and which vegetables not to cook

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2026 | 05:47 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.