Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा

Women Hygiene: महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए इंटीमेट हाइजीन बेहद जरूरी है। पर्सनल हाइजीन का ध्यान न रखने के कारण महिलाओं में बैक्टिरियल व फंगल इंफेक्शन जैसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 21, 2026 | 03:35 PM

हाइजीन (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Female Intimate Hygiene: UTI जैसी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण पर्सनल हाइजीन का ध्यान न रखना है। वैसे कई बार महिलाएं खुद को हाइजेनिक और फ्रेश महसूस कराने के लिए कई गलतियां कर देती हैं, जिससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

वीमेन हाइजीन से जुड़ी गलतियां

  • डाउचिंग करना

डॉक्टर बताते हैं कि महिलाएं अपने जननांग को अंदर से पानी या किसी लिक्विड से धोती हैं, जो बहुत ही गलत तरीका है। दरअसल, इंटीमेट पार्ट का नेचुरल pH होता है, जो बैक्टीरिया को बैलेंस करता है। अगर वजाइना में सीधे पानी जाता है, तो उसकी नेचुरल सेफ्टी खत्म हो जाती है। इस वजह से महिलाओं को इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए महिलाओं को डाउचिंग अवॉयड करना चाहिए।

  • परफ्यूम वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना

महिलाओं को अपने प्राइवेट पार्ट्स में खूशबू वाली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जैसे- परफ्यूम, पाउडर या कोई क्रीम। ऐसे प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से त्वचा में एलर्जी, खुजली और जलन कर सकता है। इससे वजाइना के नेचुरल फ्लोरा को भी नुकसान पहुंचता है।

सम्बंधित ख़बरें

Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ

Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश

World Music Day 2026: संगीत के सुरों में छिपा है बेहतर स्वास्थ्य का राज, म्यूजिक के हैं अनेकों फायदे

Pakistan Period Tax: पाकिस्तान सरकार का बड़ा फैसला, सैनिटरी पैड्स और गर्भनिरोधक पर टैक्स हुआ खत्म

  • टाइट या सिंथेटिक अंडरगारमेंट पहनना

अक्सर महिलाएं सिंथेटिक कपड़े या टाइट अंडरगारमेंट पहन लेती हैं। ऐसे कपड़े शरीर की नमी और गर्मी दोनों को बढ़ा देते हैं। इससे इंटीमेट एरिया में बैक्टीरिया या यीस्ट पनपने लगते हैं, जिससे इंफेक्शन बढ़ता है। अगर लगातार महिलाएं इस तरह के कपड़े पहनती हैं, तो गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दिन में एक बार अंडरवियर जरूर बदलें और कॉटन के अंडरवियर पहनें।

  • पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का ध्यान न रखना

कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान अपने इंटीमेट हेल्थ को इग्नोर करती है, मसलन पैड्स चेंज न करना और साफ-सफाई में कोताही बरतना भारी पड़ सकता है। जिससे बैक्टीरिया की ग्रोथ बहुत ज्यादा हो जाती है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पैड्स, टैम्पॉन या मेंस्ट्रुअल कप कुछ घंटों में बार-बार बदलते रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Mulethi For PCOS: अनियमित पीरियड्स से परेशान महिलाओं के लिए फायदेमंद है मुलेठी, जानें इसके लाभ

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

डॉक्टर बताते हैं कि इंटीमेट पार्ट्स पर खुजली, जलन, स्मेली या व्हाइट डिस्चार्ज या पेट के निचले हिस्से में दर्द होने पर डॉक्टर से जरूर मिलें। अक्सर महिलाएं शर्म के कारण डॉक्टर के पास जाने में हिचकते हैं, लेकिन ऐसा करके वे गंभीर बीमारियों को न्योता देती हैं।

Intimate hygiene mistakes women should avoid to prevent uti and infections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 03:35 PM

Topics:  

  • Health News
  • Lifestyle News
  • period
  • Women Health

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.