International Tea Day 2026:सिर्फ अदरक वाली नहीं बल्कि Gen-z को भा रही है व्हिस्की और सोनपापड़ी फ्लेवर वाली चाय
Indian Chai Tradition: सुबह आंख खुलते ही चाय की तलब होती है। किसी के दिन की शुरूआत चाय से होती है, तो किसी के लिए यह आदत सी है। प्रत्येक वर्ष 21 मई को चाय दिवस मनाया जाता है।
- Written By: रीता राय सागर
इंटरनेशनल टी डे (सौ. पिंटरेस्ट)
International Tea Day: बारिश, खिड़की और चाय…इससे खूबसूरत क्या ही होगा। घर की रसोई से लेकर ऑफिस की कैंटीन तक, रेलवे स्टेशन से लेकर पहाड़ों पर, चाय के शौकीन हर जगह चाय को ढुंढ ही लेते हैं। कहीं अदरक वाली तो कहीं इलायची वाली चाय पसंद की जाती है, तो कहीं कुल्हड़ वाली। कहीं मसाला चाय तो कहीं लेमन, तो कहीं आइस टी के भी फैन हैं।
आज की नई पीढ़ी ने पुरानी चाय को नया ट्विस्ट दिया है। ये ट्विस्ट इंस्टाग्राम के रील, ट्रेंड्स, पिंटरेस्टी वाइब और एस्थेटिक के साथ बदलते रहते हैं। उनके लिए चाय का लुक मायने रखता है। जेन जी को करीने से क्राफ्टेड टी और ब्लू बटरफ्लाई पी टी (Blue Butterfly Pea Tea) ज्यादा अच्छी लग रही हैं। एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर सफेद, हरी और हर्बल चाय जेन जी के साथ-साथ बुजुर्गों को भी लुभा रही है।
शादियों में लाइव टी काउंटर बना नया ट्रेंड
आजकल लग्जरी केटरिंग सर्विसेज में लाइव टी काउंटर का चलन है। इन जगहों पर चाय को कलरफुल और हाई एंड फिल्मी सेटअप के साथ परोसा जाता है और यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सबके बीच हिट है। यहां चाय की अनगिनत वेराइटी परोसी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Sugar Cravings को रोकने के असरदार तरीके, ये आसान उपाय आपको हेल्दी खाने पर करेंगे मजबूर
मीरा-भाईंदर मनपा मुख्यालय के बाहर अवैध पार्किंग का जाल, सफाई कर्मी की मौत के बाद बढ़े सवाल
पुणे में आवारा कुत्तों की दहशत, 5 साल में 1 लाख लोगों को लगवानी पड़ी रेबीज वैक्सीन
Chironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
व्हिस्की से लेकर बबलगम फ्लेवर की चाय
चाय के पारंपरिक स्वाद को दरकिनार कर अब व्हिस्की, बियर, रम, वाइन व वोडका शॉट वाली चाय ट्रेंडिंग है। इसे दूध वाली, ब्लैक टी या फिर आइस्ड टी के साथ सर्व किया जा रहा है।
इनमें से कई ऐसे भी लोग हैं, जो थोड़ा ज्यादा ही एक्सपेरिमेंट पसंद करते हैं, तो उनके चाय का स्वाद कुछ ऐसा है-
प्रीमियम और हर्बल चाय
कैमामाइल, दार्जलिंग, उलॉन्ग, रूइबस, प्यूअर्ह और नीलगिरि।
बोटेनिक्ल और मसाला चाय
लेमनग्रास, केसर, तुलसी मसाला, कोंकण मसाला और गुलहड़ के फूल वाली चाय।
स्वीटडिश इंस्पायर्ड चाय
कुल्फी, कैरेमल, बटर स्कॉच, चॉकलेट, वनीला से लेकर सोनपापड़ी और बबलगम फ्लेवर की चाय
इसके अलावा तंदूरी चाय, जिगर ठंडा चाय और अमृततुल्य मसाला चाय भी कइयों की पसंद बन गई हैं।
‘International Tea Day’ मनाने का उद्येश्य
हालांकि इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में फैली गरीबी और कुपोषण में चाय के अमूल्य योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। चाय का उत्पादन और उसका व्यापार विकासशील देशों में लाखो करोड़ों परिवारों के लिए आजीविका का मुख्य स्रोत है।
ये भी पढ़ें- Benefits of Banana: क्या होगा अगर आप रोजाना एक केला खाएंगे, दिखेंगे अद्भुत बदलाव; आज ही शुरू करें
चाय पीने के फायदे (Health Benefits Of Tea)
- अदरक वाली चाय में एंटी वायरल कंपाउंड होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।
- इलायची में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी1, बी6, विटामिन, फाइबर और कैल्शियम पाए जाते हैं, इसलिए इलायची वाली चाय भी फायदेमंद मानी जाती है।
- नींबू की चाय के सेवन से मुंह की दुर्गंध चली जाती है और साथ ही इससे एसिडिटी नहीं होती है।
- गुलाब में विटामिन ए, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं, इसलिए गुलाब की चाय भी शरीर के लिए लाभकारी है।
- हर्बल टी से शरीर को एंटी ऑक्सीडेंट मिलता है।
