Plant Care Tips: सूख रहा है गुलाब का पौधा? डालें ये घरेलू खाद, 10 दिन में कलियों से भर जाएगी टहनियां
Gardening Tips: घर में गुलाब का पौधा लगाना आसान है, लेकिन सही देखभाल न मिलने पर इसकी पत्तियां सूखने लगती हैं और फूल आना बंद हो जाता है। ऐसे में घर पर कुछ उपाय पौधे को फिर से हरा भरा कर देंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा
सूखे गुलाब के पौधे में घरेलू खाद डालती महिला (सौ. एआई)
Gardening Tips For Rose Plant: गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है लेकिन इसकी देखभाल करना किसी चुनौती से कम नहीं है। अक्सर सही पोषण न मिलने के कारण पौधा सूखने लगता है और कलियां आना बंद हो जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी चमत्कारी घरेलू खाद जो आपके गुलाब को केवल 10 दिनों में फूलों से लाद देंगी।
होम गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोगों के लिए गुलाब सबसे पहली पसंद होता है। लेकिन अक्सर शिकायत रहती है कि नर्सरी से लाने के कुछ समय बाद ही पौधा अपनी चमक खोने लगता है। जानकारी के अनुसार गुलाब एक हेवी फीडर पौधा है जिसे पोटेशियम और फास्फोरस की प्रचुर मात्रा चाहिए होती है।
उबली हुई चाय पत्ती का जादू
चाय बनाने के बाद बची हुई चाय पत्ती गुलाब के पौधे के लिए सबसे बेहतरीन खाद है। इसमें नाइट्रोजन और टैनिक एसिड होता है जो मिट्टी के pH लेवल को एसिडिक बनाता है जो गुलाब की ग्रोथ के लिए अनिवार्य है। चाय पत्ती को अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें। महीने में दो बार दो चम्मच पत्ती पौधे की जड़ों के पास डालें।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
केले के छिलके का फर्टिलाइजर
केले के छिलके पोटेशियम का खजाना होते हैं। पोटेशियम ही वह तत्व है जो पौधे में नई कलियां बनाने के लिए जिम्मेदार होता है। केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में दबा दें या इन्हें पानी में 3 दिन तक भिगोकर उस पानी को पौधे में डालें।
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी 5 मिनट में हो जाते हैं Distract? जानें फोकस टाइम कमजोर होने के पीछे की असली वजह
कॉफी ग्राउंड्स और एलोवेरा
कॉफी की कड़वाहट मिट्टी में मौजूद हानिकारक कीड़ों को दूर रखती है जबकि एलोवेरा जेल जड़ों को मजबूती देता है। एक चम्मच कॉफी पाउडर को पानी में घोलकर जड़ों में डालने से पौधे की रंगत बदल जाती है।
फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए टिप्स
जो फूल सूख चुके हैं उन्हें टहनी के थोड़ा नीचे से काट दें। इससे पौधा बीज बनाने की जगह नई कलियां बनाने में ऊर्जा लगाएगा।
गुलाब को कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप चाहिए। छाया में रखने पर पौधा केवल पत्तियां फैलाएगा फूल नहीं देगा।
हर 15 दिन में मिट्टी की ऊपरी सतह की हल्की गुड़ाई करें ताकि जड़ों को ऑक्सीजन मिल सके।
महंगे रासायनिक फर्टिलाइजर के बजाय इन ऑर्गेनिक तरीकों को अपनाकर आप अपने गार्डन को फूलों की दुकान बना सकते हैं। बस थोड़ा सा धैर्य और सही देखभाल और आपका गुलाब फिर से मुस्कुराने लगेगा।
