Cleaning Hacks: पंखे पर जम गई है जिद्दी और चिपचिपी धूल? बिना फर्श गंदा किए 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Easy Home Cleaning Hacks: घर के पंखों पर जमी धूल न सिर्फ देखने में खराब लगती है, बल्कि एलर्जी और सांस की परेशानी का कारण भी बन सकती है। अक्सर सफाई करते समय धूल फर्श पर गिरकर और गंदगी फैला देती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
गंदा पंखा (सौ. फ्रीपिक)
Fan Cleaning Trick: गर्मियां आते ही सबसे भारी काम लगता है गंदे और चिपचिपे पंखों की सफाई करना। अक्सर सफाई के चक्कर में पूरी धूल घर में फैल जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल यह पिलो कवर हैक आपकी मेहनत को आधा और चमक को दोगुना कर देगा।
मौसम बदलते ही घर के पंखे अपनी पूरी रफ़्तार में चलने के लिए तैयार होते हैं लेकिन उन पर जमी महीनों पुरानी काली, चिपचिपी धूल न सिर्फ देखने में खराब लगती है बल्कि हवा की रफ़्तार को भी कम कर देती है। अधिकांश लोग पंखा साफ करने के लिए पुराने कपड़े या झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं जिससे धूल पूरे घर में फैल जाती है और फर्श के साथ-साथ बिस्तर भी गंदा हो जाता है।
अगर आप भी इस झंझट से बचना चाहते हैं तो यह पुराने तकिए के कवर वाली ट्रिक आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
Luxury Wedding Trend: क्या वॉटर बार बनने जा रहा है भारतीय शादियों का अगला बड़ा ट्रेंड?
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
- इस तरीके की सबसे बड़ी खासियत यह है कि धूल पंखे से निकलकर सीधे तकिए के कवर के अंदर जमा होती है न कि हवा में उड़ती है।
- एक पुराना तकिए का कवर (Pillowcase) लें और उसमें हल्का सा पानी और डिश वॉश लिक्विड का स्प्रे कर दें।
- अब सावधानी से स्टूल या सीढ़ी पर चढ़ें और कवर को पंखे की एक ब्लेड के अंदर पूरा डाल दें जैसे आप तकिए पर कवर चढ़ाते हैं।
- कवर को ऊपर और नीचे से हाथों से दबाएं और अपनी तरफ खींचें।
- आप देखेंगे कि सारी जिद्दी धूल कवर के अंदर चिपक गई है और ब्लेड एकदम साफ हो गया है। इसी तरह बाकी ब्लेड्स को भी साफ करें।
यह भी पढ़ें:- Holi 2026: नाखूनों पर नहीं जमेगा होली का रंग, ये 4 आसान टिप्स हैं सबसे बेस्ट; जल्दी कर लें नोट
चिपचिपाहट दूर करने का तरीका
रसोई के पास लगे पंखों पर अक्सर तेल वाली चिपचिपी धूल जम जाती है। इसे हटाने के लिए सिर्फ कपड़ा काफी नहीं है। एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रण बनाएं। इसे ब्लेड्स पर छिड़कें और 1 मिनट के लिए छोड़ दें फिर पिलो कवर वाली ट्रिक का इस्तेमाल करें। सिरका तेल को काट देगा और सोडा चमक वापस ले आएगा।
जल्दी धूल जमने से कैसे बचाएं
सफाई के बाद एक सूती कपड़े पर थोड़ा सा बेबी ऑयल या कार वैक्स लगाकर ब्लेड्स को पोंछ दें। इससे ब्लेड की सतह चिकनी हो जाएगी और भविष्य में धूल उस पर टिकने के बजाय फिसल जाएगी।
