- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Handloom Items Transforming Look Homes Diwali Demand Decorative Items Increasing
घर का लुक बदल रहे हैंडलूम आइटम्स, दिवाली के पास आते ही डेकोरेट वस्तुओं की बढ़ी डिमांड
Handloom Market: दिवाली के करीब आते ही शहर के गांधीबाग का हैंडलूम बाजार घर सजाने वाले आइटम्स से सज चुका है। दुकानों पर विभिन्न तरह के आकर्षक आइटम्स लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं।
- Written By: प्रिया जैस

हैंडलूम मार्केट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur Business: आज समय बदलने के साथ लोग जिस तरह अपने आपको स्टाइलिश बना रहे हैं उसी तरह वे अपने घर की सजावट को भी उतना ही अच्छा बनाना चाहते हैं। सभी यही कोशिश करते हैं कि उनका घर सबसे अच्छा दिखे। चाहे वह छोटा हो या बड़ा, सबको अपना घर प्यारा लगता है। जैसे-जैसे दिवाली पास आ रही है वैसे-वैसे गांधीबाग के हैंडलूम मार्केट में भीड़ बढ़ती जा रही है।
आजकल एक ऐसा नया ट्रेंड चला है कि थोड़े से पैसों में लोग अपने घर को मार्केट में आए एक से बढ़कर एक डोर और विंडो पर्दे, सोफासेट कवर, बेडशीट का सेट और कई अन्य डेकोरेट वस्तुओं से सजाने में लगे हुए हैं।
कलर कॉम्बिनेशन पर जोर
व्यापारियों के अनुसार आज लोगों के घरों का कंसेप्ट बहुत कुछ बदल गया है। आज हर किसी की तमन्ना होती है कि उसका घर किसी ड्रीम हाउस की तरह नजर आए, ताकि जब भी वो घर आए तो उसे ऐसा माहौल मिले कि उसकी सारी थकान उतर जाए। अभी इस कंसेप्ट पर बन रहे घरों में सारी सजावटी चीजें एक जैसे काम्बिनेशन की होने पर ध्यान दिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मीडिया से दूरी और खरात मामले पर चुप्पी की क्या थी वजह? रूपाली चाकणकर ने फेसबुक पर किया चौंकाने वाला खुलासा
‘एहसान का बदला चुका रहे हैं गद्दार’, मिलिंद देवड़ा के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार, लेकिन मामले में है ट्विस्ट
11 यात्रियों की मौत के बाद भी नहीं लिया सबक, कल्याण में 5 सीटर टैक्सी में ठूंसे जा रहे हैं 10-11 पैसेंजर
मराठी नहीं आती, तो ड्राइविंग लाइसेंस हो जाएगा रद्द, महाराष्ट्र सरकार 1 मई से जारी करेगी आदेश
वहीं दिवाली जैसे त्योहार पर सभी अपने घर की पुरानी चीजों को बदलकर नई कर देना चाहते हैं। यही वजह है कि इन दिनों लेटेस्ट डिजाइन के सिंथेटिक व जूट के पर्दे, सादी व फर की कुशन, सोफा कवर, फुट मैट, कारपेट, मुड्ढे सेट, वालपेपर और बेडशीट्स के अलावा स्टाइलिश पिलो कवर के सुकून भरे रंगों और डिजाइन्स की खरीदी अधिक हो रही है। दिवाली पर इनकी डिमांड काफी अधिक बढ़ जाती है।
अब रेडीमेड का जमाना
पहले लोग दिवाली हो या कोई से भी त्योहार में कपड़ा खरीदकर घर में पर्दे तैयार किया करते थे लेकिन अब ट्रेंड पूरी तरह से बदल चुका है। अब लोगों को सब रेडीमेड चाहिए। रेडीमेड वस्तुओं में उन्हें एक से बढ़कर एक वस्तुएं उसी खर्च में मिल जाती हैं। अभी हैंडलूम शॉप में ड्राइंग रूम, बेडरूम और डाइनिंग हाल के साथ ही घर के हर कोने को सजाने-संवारने का सारा सामान मिल जाता है।
यह भी पढ़ें – 13,800 रुपये महंगी हुई चांदी, 3% GST के साथ 2 लाख के करीब पहुंची, बाजार की रफ्तार को लगा ब्रेक
वहीं सोफा वीविंग, टिशू, कसीदाकरी, कट वर्क, नेट, सिल्क और कॉटन के साथ प्लेन और प्रिंट में सोफा कवर मौजूद हैं। इन्हीं के काम्बिनेशन में छोटे-बड़े मुलायम कुशन कवर खरीदी जमकर हो रही है क्योंकि ये फैशन में हैं। इनकी ढेर सारी वैरायटी बाजार में हैं। वहीं घर के आर्च व सेंटर डोर में लगाने के लिए डोरी कर्टन, थ्रेड कर्टन, वुडन कर्टन की भी अच्छी डिमांड है। सारा माल मुंबई, सूरत और पानीपत से भी आता है। पर्दों और सोफा कवर के साथ अन्य की रेंज 150 से 1500 रुपये तक जाती है।
Handloom items transforming look homes diwali demand decorative items increasing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Women Reservation: लोकसभा में महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी 273 सीटें, कुल सांसदों की संख्या में भी होगा इजाफा
Apr 14, 2026 | 07:00 PMTuesday Fasting Rules Mistakes: मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, तीसरा वाला तो पड़ेगा सबसे भारी!
Apr 14, 2026 | 06:58 PMDelhi-Dehradun Expressway: अब दिल्ली-देहरादून के बीच सफर होगा आसान, PM मोदी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घघाटन
Apr 14, 2026 | 06:57 PMकभी नीतीश को हराने की खाई थी कसम, अब उन्हीं की वजह से मुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट चौधरी; जानें वो दिलचस्प कहानी
Apr 14, 2026 | 06:48 PMगुजरात में कुएं में गिरे शेर का रेस्क्यू, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया
Apr 14, 2026 | 06:48 PMLIVECSK vs KKR Live Score: संजू के शतक के बाद जोश में चेन्नई, केकेआर को पहली जीत की तलाश, थोड़ी देर में होगा टॉस
Apr 14, 2026 | 06:43 PMट्रेन में सीट पर खाना रखकर खाने का वीडियो वायरल, स्वच्छता पर छिड़ी बहस
Apr 14, 2026 | 06:36 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














