अब दिवाली की सफाई होगी और भी आसान, बस इन टिप्स से शुरु करें घर के पंखों की सफाई, झंझट होगी दूर

Fan cleaning Tips: पंखों की गंदगी को साफ करने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है स्टूल वगैरह का सहारा लेना पड़ता है। आज हम आपको पंखों की सफाई के टिप्स बता रहे है।
इन टिप्स से शुरु करें घर के पंखों की सफाई
इन टिप्स से शुरु करें घर के पंखों की सफाई (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Diwali Cleaning Tips: दीपों के त्योहार यानि दिवाली आने में जहां पर कुछ दिन ही बाकी है वहीं पर इन बचे दिनों में ही घर की सफाई की शुरुआत हो गई है। दीवाली सबसे बड़ा त्योहार है जिसमें माता लक्ष्मी और श्रीगणेश की पूजा की जाती है। दीवाली में पूजा से पहले साफ-सफाई करने का नियम होता है। दिवाली में घर की सफाई औऱ पुताई होती है इसके लिए लोग लंबा इंतजार करते है। दिवाली की सफाई में वैसे तो घर का कोना-कोना साफ करना जरूरी होता है लेकिन पंखों की सफाई को लेकर लोग नाक-मुंह सिकुड़ने लगते है।

पंखों की गंदगी को साफ करने के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है स्टूल वगैरह का सहारा लेना पड़ता है फिर भी सफाई सही से नहीं हो पाती है। आज हम आपको कुछ क्लिनिंग टिप्स की जानकारी दे रहे है जो आपके काम आएंगे।

इस तरीके से करे पंखे की सफाई

यहां पर पंखे को साफ करने के लिए आपको सिर्फ कपड़े की जरूरत नहीं होती है बल्कि एक तरीका सोचना पड़ता है जिसके लिए आप नीचे से भी पंखे की सफाई कर सकते है।

  • इसके लिए आपको एक कपड़े टांगने वाले हैंगर की जरूरत होगी, जो लगभग हर घर में होता है।
  • इसका ऊपर वाला मुड़ा हुआ हिस्सा सीधा कर लें और इसे किसी डंडे या फिर वाइपर वाले पाइप से बांध लीजिए।
  • इसके बाद एक स्पंज या पुराना फोम लेकर उसे हैंगर के नीचे और ऊपर की तरफ बांध लें, फोम नहीं है तो आप कपड़ा भी बांध सकते हैं।
  • हैंगर के दोनों छोर पर फोम बांधते हुए इस बात का ध्यान रखें कि पंखे के ब्लेड इसके अंदर फंस जाएं और डस्ट आसानी से निकल जाए।
  • सबसे पहले इस हैंगर वाले जुगाड़ से तीनों ब्लेड को साफ कर लें, इससे ऊपर जमा मोटी गंदगी साफ हो जाएगी।
  • इसके बाद आपको एक टब में सर्फ वाला पानी लेना है और इस स्पंज वाले हैंगर को उसमें डुबोकर फिर से ब्लेड में फंसाकर उन्हें साफ करना है. दो से तीन बार ऐसा करने से आपके पंखे चमकदार बन जाएंगे।

दरवाजे और खिड़की की होगी सफाई

इस खास तरीके से केवल पंखा ही साफ नहीं होता है यह अन्य काम में इस्तेमाल होता है।इससे आप दरवाजे के ऊपर और खिड़कियों की सफाई भी कर सकते हैं, इससे आपको न तो किसी स्टूल की जरूरत पड़ेगी और न ही आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com