-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Home Remedies To Get Rid Of Dandruff In Winter
सर्दी के मौसम में डैंड्रफ से हैं परेशान, तो दही, एलोवेरा, मेथी और नींबू कर सकता है कमाल, जानिए घरेलू नुस्खे
- Written By: सीमा कुमारी
सर्दियां आते ही डैंड्रफ की समस्या शुरू हो जाती हैं। ऐसे में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं।

डैंड्रफ दूर करने के लिए घरेलू टिप्स, (सौ.सोशल मीडिया)
Hair Care Tips: सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। ये न सिर्फ सिर में खुजली पैदा करता है, बल्कि बालों को भी कमजोर बना देता है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। ये घरेलू उपायों से डैंड्रफ की समस्या दूर होगी और बाल मजबूत, चमकदार भी बनेंगे। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में।
सर्दियों में डैंड्रफ से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
करें नींबू का रस का इस्तेमाल
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
दालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
किराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींबू का रस शरीर के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए गुनगुने नारियल के तेल या सरसों के तेल में एक नींबू के रस को मिलाकर मिक्स करें।
अब इस मिश्रण को स्कैल्प की हल्के हाथों से मसाज करें। 2 से 3 घंटे बाद बालों को शैंपू से वॉश करें। लेकिन ध्यान रखें नींबू के रस को बालों में ज्यादा इस्तेमाल न करें।
करें मेथी का पेस्ट का इस्तेमाल
बालों को डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने के लिए आप गर्म पानी में मेथी के दानों को रातभर भिगा दें और सुबह इसे पीस कर इसका पेस्ट अपने बालों की जड़ों में लगाएं। ज्यादा रूसी हो तो इसके साथ नीबू का रस भी मिला सकते हैं। करीब एक घंटे लगाए रखने के बाद इसे धो लें।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
करें एलोवेरा का इस्तेमाल
औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा स्किन के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण डैंड्रफ की समस्या को आसानी से दूर करते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जैल को निकालकर स्कैल्प पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के बाद बालों को वॉश करें। ऐसा करने से बाल चमकदार बनने के साथ डैंड्रफ भी दूर होगा।
करें सेब का सिरका का इस्तेमाल
सेब का सिरका बालों में डैंड्रफ की समस्या को आसानी से दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बॉटल में एक कप पानी और आधा कप सिरका डालकर मिक्स करके रखें।
अब इस मिश्रण को रात में सोने से पहले बालों में इस मिश्रण से स्प्रे करें। सुबह उठकर बालों को शैंपू कर लें। ऐसा करने से डैंड्रफ की समस्या दूर होगी और बाल मजबूत भी बनेंगे।
करें दही का इस्तेमाल
दही को डैंड्रफ का रामबाण इलाज माना जाता है। बालों को धोने से 20 मिनट पहले दही को स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे धोने के दौरान 5-6 मिनट तक मलने से बेहतर परिणाम मिलता है। दही स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है और डैंड्रफ हटाने में मदद करता है।
Home remedies to get rid of dandruff in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM










