Holi Hair Care: होली खेलने से पहले बना लें ये हेयरस्टाइल, स्टाइलिश लुक के साथ रखें बालों का ख्याल
Holi Hairstyle Ideas: होली के रंग जहां मस्ती और खुशियां लेकर आते हैं वहीं बालों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में होल कुछ हेयर स्टाइल बालों को रंगों से बचाएंगे और स्टाइलिश लुक देंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा
होली पर अलग-अलग हेयरस्टाइल (सौ. पिन्टरेस्ट)
Holi Hairstyle For Women: होली का त्योहार रंगों, खुशी और उमंग का प्रतीक है लेकिन रंगों में मौजूद केमिकल अक्सर बालों की चमक छीन लेते हैं। इस साल होली पर आपको स्टाइल और सुरक्षा के बीच समझौता करने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ ऐसे हेयर स्टाइल आइडिया लेकर आए हैं जो खूबसूरत लुक के साथ रंगों से बालों की देखभाल भी करेगा।
होली पर अक्सर लोग बालों को खुला छोड़ देते हैं जिससे रंगों का सीधा असर स्कैल्प और जड़ों पर पड़ता है। ऐसे में सही हेयरस्टाइल चुनकर आप अपने लुक को गॉडेस ग्लो दे सकते हैं और बालों को डैमेज से भी बचा सकते हैं।
ताजे फूलों वाला फ्लोरल बन
होली पर पारंपरिक लुक के लिए बन (जूड़ा) सबसे सुरक्षित विकल्प है। अपने बालों को सफाई से बांधकर एक जूड़ा बनाएं और उसे गेंदे या गुलाब के ताजे फूलों से सजाएं। यह स्टाइल न केवल आपको एलिगेंट लुक देगा बल्कि आपके बालों को रंगों से पूरी तरह ढक कर रखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्लेफुल ब्रेडेड पोनीटेल
अगर आप डांस और मस्ती के शौकीन हैं तो गुंथी हुई पोनीटेल आपके लिए बेस्ट है। इसमें आप रंगीन धागों या फूलों के छोटे एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्टाइल बालों को उलझने से बचाता है और आपको एक कूल एफर्टलेस लुक देता है।
यह भी पढ़ें:- Holi Special Dessert: घर पर बनाएं हलवाई जैसी लौकी की बर्फी, स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी है वरदान
कलर पॉप मेसी बन
लापरवाह और बिंदास लुक के लिए मेसी बन ट्राई करें। इसे और आकर्षक बनाने के लिए आप हेयर एक्सटेंशन या कलरफुल रिबन का उपयोग कर सकते हैं। यह हेयरस्टाइल धूल और रंगों को बालों के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंचने से रोकता है।
बोहो वेव्स
जो महिलाएं बालों को पूरी तरह बांधना नहीं चाहतीं उनके लिए हाफ-अप हाफ-डाउन स्टाइल परफेक्ट है। ऊपर के बालों को क्लिप या फूलों के क्राउन से बांधें और नीचे के बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला छोड़ दें। यह आपको एक सेलिब्रेटरी लुक देगा।
क्राउन ब्रेड
शाही और ग्रेसफुल दिखने के लिए क्राउन ब्रेड सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें बालों को सिर के चारों ओर एक ताज की तरह गूंथा जाता है। इसमें छोटे मोती या रिबन जोड़ने से आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे।
होली पर हेयरस्टाइल बनाने से पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगाएं और अंत में सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें ताकि आपकी स्टाइल घंटों तक टिकी रहे। इस होली सुरक्षित रहें और स्टाइलिश दिखें।
