-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Lauki Ki Barfi Recipe Healthy Sweet Weight Loss Dessert For Holi
Holi Special Dessert: घर पर बनाएं हलवाई जैसी लौकी की बर्फी, स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी है वरदान
- Written By: प्रीति शर्मा
Dessert Recipe for Holi: त्योहारों के मौके पर घर में बनी मिठाइयों का स्वाद ही अलग होता है। होली पर अगर आप कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो लौकी की बर्फी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

लौकी की बर्फी (सौ. एआई)
Lauki Ki Barfi Recipe: फाल्गुन का महीना शुरू होते ही उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक गलियारों में होली की तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी के कल्चरल डिपार्टमेंट ने इस बार त्योहारों के लिए लौकी की बर्फी को सबसे खास मिठाई बताया है। कम कैलोरी और औषधीय गुणों से भरपूर यह मिठाई न केवल स्वाद में बेमिसाल है बल्कि सेहत के लिए भी एक वरदान है।
उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में खान-पान का विशेष महत्व है। राज्य का संस्कृति विभाग लौकी की बर्फी को एक हल्की, पौष्टिक और उत्सवों के लिए आदर्श मिठाई के रूप में पेश कर रहा है। जिसे अक्सर साधारण सब्जी समझा जाता है वह यूपी के पारंपरिक हुनर से एक शानदार शाही मिठाई में बदल जाती है।
क्यों है यह खास?
लौकी केवल स्वाद नहीं बल्कि औषधीय गुणों की खान है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही इसके लाभों की पुष्टि करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
First Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
पाचन में रामबाण: इसमें 96% पानी और भरपूर फाइबर होता है जो कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
वेट लॉस में मददगार: कम कैलोरी और ज्यादा पानी होने के कारण यह लंबे समय तक पेट भरा रखती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
हृदय स्वास्थ्य: लौकी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और कोलेस्ट्रॉल घटाकर दिल को स्वस्थ रखता है।
डिटॉक्स और ग्लो: यह एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है जो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है और त्वचा पर चमक लाता है।
यह भी पढ़ें:- Parenting Tips: जिद्द और गुस्से से हैं परेशान? इशिता दत्ता के इस पेरेंटिंग हैक से बदल जाएगा बच्चे का बर्ताव!
लौकी की बर्फी के लिए सामग्री
- लौकी: 1 किलो (कद्दूकस की हुई)
- दूध/मलाई: 2 कप (या कंडेंस्ड मिल्क)
- चीनी/गुड़: स्वादानुसार
- घी: 2 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स: सजावट के लिए
आसान रेसिपी
- सबसे पहले ताजी लौकी को धोकर छील लें उसके बीज निकाल दें और उसे कद्दूकस कर लें।
- एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच घी गरम करें। कद्दूकस की हुई लौकी को मध्यम आंच पर लगभग 10 मिनट तक अच्छी तरह भूनें।
- जब लौकी भून जाए तो इसमें चीनी डालें। चीनी का पानी पूरी तरह सूखने तक इसे पकाएं। अब इसमें ताज़ा मावा (खोया) और बचा हुआ घी डालकर तब तक चलाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही न छोड़ने लगे।
- अंत में खुशबू के लिए इलायची पाउडर डालें। मिश्रण को एक घी लगी थाली में फैलाएं और ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें।
इस होली मिलावटी मिठाइयों के बजाय उत्तर प्रदेश की इस पारंपरिक और सेहतमंद रेसिपी को अपनाएं। यह न केवल आपके मेहमानों का दिल जीत लेगी बल्कि बदलते मौसम में आपके शरीर को ठंडक और पोषण भी देगी।
Lauki ki barfi recipe healthy sweet weight loss dessert for holi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
Jul 10, 2026 | 06:47 AMAlok Nath Birthday: डॉक्टर बनाना चाहते थे पिता, किस्मत ने बना दिया बॉलीवुड का बाबूजी, जानें आलोक नाथ की स्टोरी
Jul 10, 2026 | 06:43 AMअब इंसानों की तरह बात करेगा ChatGPT, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-Live, ट्रांसलेशन करते हुए भी नहीं रुकेगी बातचीत
Jul 10, 2026 | 06:34 AMघर से निकलने से पहले पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी
Jul 10, 2026 | 06:25 AMBirthday Prediction 2026: मानसिक चुनौतियों के बाद मिलेगी सफलता, जानें राशि अनुसार वार्षिक भविष्यफल
Jul 10, 2026 | 06:15 AMSunil Gavaskar 76th Birthday: जानिए ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के जीवन के अनसुने किस्से और बड़े रिकॉर्ड
Jul 10, 2026 | 06:02 AMParveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज
Jul 10, 2026 | 06:00 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














