Diabetes Myths vs Facts: सिर्फ मीठा खाने से नहीं होती डायबिटीज, जानिए 7 आम गलतफहमियों की सच्चाई

World Diabetes Day 2026 पर विशेषज्ञों ने डायबिटीज से जुड़े 7 बड़े भ्रमों का सच बताया है। जानिए क्या मीठा खाने से शुगर होती है या गुड़-शहद सुरक्षित हैं।
Diabetes is not caused solely by consuming sugar or sweets
डायबिटीज, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सिर्फ चीनी या मिठाई खाने से नहीं होती डायबिटीज

  • चीनी की तरह ही ब्लड शुगर बढ़ाते हैं गुड़-शहद

  • दुबले-पतले और सामान्य वजन वाले भी हो सकते हैं शिकार

  • इंसुलिन शुरू होने का मतलब बीमारी का आखिरी स्टेज नहीं

  • शुगर नॉर्मल आने पर बिना पूछे दवा बंद करना खतरनाक

Does Eating Sugar-Jaggery Cause Diabetes: अधूरी जानकारी और भ्रम की वजह से बिगड़ रही मरीजों की हालतनई दिल्ली, 14 नवंबर 2026: दुनिया भर में मधुमेह यानी डायबिटीज जितनी तेजी से अपने पैर पसार रही है, उससे कहीं ज्यादा तेजी से इससे जुड़े भ्रम और गलत धारणाएं समाज में फैल रही हैं।

विश्व मधुमेह दिवस 2026 के खास मौके पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को आगाह किया है कि अधूरी जानकारी और सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने के कारण कई मरीज सही समय पर इलाज नहीं करा पाते। नतीजतन, उनकी हालत गंभीर हो जाती है।

पूरे विश्व में 14 नवंबर को World Diabetes Day मनाया जाता है। तो आइए World Diabetes Day 2026 के मौके पर जानते हैं डायबिटीज से जुड़े ऐसे ही 7 सबसे बड़े मिथक और उनके पीछे का असली वैज्ञानिक सच, जो आपको इस बीमारी से बचाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं.....

1. क्या सिर्फ ज्यादा मीठा खाने से ही डायबिटीज होती है?

लोगों के बीच यह सबसे आम धारणा है, लेकिन अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (ADA) के मुताबिक अकेले चीनी या मिठाई खाना डायबिटीज की सीधी वजह नहीं है। टाइप-1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून स्थिति है, जबकि टाइप-2 डायबिटीज आनुवंशिकता (जेनेटिक्स), मोटापे, शारीरिक मेहनत की कमी और खराब जीवनशैली से होती है।

हालांकि, बहुत ज्यादा मीठा खाने से वजन बढ़ता है, जो टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को जरूर बढ़ा देता है। इसके अलावा, यह सोचना भी गलत है कि डायबिटीज होने पर मीठा और कार्बोहाइड्रेट पूरी तरह बंद कर देना चाहिए। मेडलाइनप्लस के अनुसार, संतुलित खान-पान और कसरत के साथ कभी-कभार सीमित मात्रा में मीठा और नियंत्रित मात्रा में रोटी-चावल जैसे साबुत अनाज खाए जा सकते हैं।

Diabetes is not caused solely by consuming sugar or sweets
मिठाई, डायबिटीज, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया

2. सिर्फ मोटे लोगों को होती है बीमारी ?

अक्सर लोग मानते हैं कि डायबिटीज सिर्फ ज्यादा वजन वाले लोगों को होती है, लेकिन सामान्य या दुबले-पतले लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। आनुवंशिक कारणों, तनाव, नींद की कमी या पेट के आसपास जमा आंतरिक चर्बी (विसरल फैट) की वजह से पतले लोगों में भी इंसुलिन रेजिस्टेंस पनप सकता है।

3. क्या गुड़-शहद पूरी तरह सुरक्षित हैं?

इसी तरह, चीनी की जगह गुड़ या शहद को सुरक्षित मानकर खूब खाना भी एक बड़ा भ्रम है। भले ही गुड़ और शहद में कुछ खनिज तत्व होते हैं, लेकिन शरीर में जाने के बाद ये भी चीनी की तरह ही ग्लूकोज में बदलते हैं और ब्लड शुगर को उतनी ही तेजी से बढ़ाते हैं।

Does this disease only affect overweight people
मोटे लोग, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया

4. परिवार में किसी को नहीं है तो मुझे भी नहीं होगी डायबिटीज

कई लोग यह सोचकर बेफिक्र रहते हैं कि उनके परिवार में किसी को डायबिटीज नहीं है, इसलिए उन्हें भी यह बीमारी नहीं होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि फैमिली हिस्ट्री होने से जोखिम जरूर बढ़ता है, लेकिन बिना किसी पारिवारिक इतिहास के भी डायबिटीज हो सकती है। आज के दौर में गलत खान-पान, घंटों एक ही जगह बैठे रहने की आदत और बढ़ते मानसिक तनाव के कारण ऐसे हजारों लोगों में डायबिटीज सामने आ रही है, जिनके परिवार में पहले कभी किसी को यह समस्या नहीं रही।

Diabetes is not caused solely by consuming sugar or sweets
पुणे की सड़कों पर 93 लाख झटके! 24 हजार वाहनों के सर्वे में सामने आई बदहाली की तस्वीर

5. इंसुलिन शुरू होना बीमारी का आखिरी स्टेज है

ड्यूक हेल्थ के विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सोचना बिल्कुल गलत है कि डॉक्टर ने इंसुलिन शुरू किया है तो बीमारी आखिरी स्टेज पर पहुंच गई है। टाइप-2 डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसमें समय के साथ पैंक्रियाज इंसुलिन बनाना कम कर देता है। ऐसे में इंसुलिन लेना इलाज की हार नहीं, बल्कि शरीर के अंगों को बचाने का सबसे कारगर तरीका है।

6. शुगर लेवल नॉर्मल हो तो दवा बंद कर दें

कभी-कभी शुगर नॉर्मल आने पर खुद से दवा बंद करना भी भारी पड़ सकता है। दवाइयों और परहेज से शुगर कंट्रोल में रहती है, बीमारी जड़ से खत्म नहीं होती। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा छोड़ने से शुगर अचानक खतरनाक स्तर तक बढ़ सकती है।

Starting insulin is the final stage of the disease
डायबिटीज, प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Diabetes is not caused solely by consuming sugar or sweets
स्वच्छ सर्वेक्षण में पिंपरी-चिंचवड़ का जलवा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

अफवाहों से बचें और सही डॉक्टर की सलाह लें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का साफ संदेश है कि डायबिटीज को काबू में रखने के लिए आसपास के लोगों की सुनी-सुनाई बातों या घरेलू टोटकों के भरोसे न रहें। किसी भी तरह की गलतफहमी पालने के बजाय अपने डॉक्टर से खुलकर बात करें और उनकी सलाह पर ही दवाइयों या डाइट में कोई बदलाव करें।

आपको बता दें कि नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर की जांच कराना, तनाव से दूर रहना और रोजाना शारीरिक रूप से सक्रिय रहना ही इस बीमारी से सुरक्षित रहने का सबसे सही रास्ता है।