स्वच्छ सर्वेक्षण में पिंपरी-चिंचवड़ का जलवा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

Pimpri Chinchwad News: पिंपरी-चिंचवड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में महाराष्ट्र में पहला स्थान हासिल किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महानगरपालिका को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया।
Pimpri-Chinchwad secured the first position in Maharashtra in Swachh Survekshan 2025-26
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीसीएमसी सम्मान, पिंपरी चिंचवड़ स्वच्छ सर्वेक्षण फोटो सोर्स-X
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पिंपरी-चिंचवड़ ने महाराष्ट्र में पहला स्थान हासिल किया।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महापौर और आयुक्त को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया।

  • कचरा पृथक्करण, रीसाइक्लिंग और नागरिकों की भागीदारी से मिली सफलता।

Pimpri Chinchwad Waste Management: पिंपरी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की प्रतिष्ठित श्रेणी में पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ शहर को राज्य के सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों महानगरपालिका को इस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महापौर और आयुक्त ने सम्मान किया स्वीकार महानगरपालिका की ओर से महापौर रवि लांडगे और आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी ने यह प्रतिष्ठित सम्मान स्वीकार किया।

इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, राज्यमंत्री तोखन साहू, संबंधित विभाग के सचिव सतेंद्र सिंह, डी. थारा सहित केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त कुलदीप जंगम, उप आयुक्त डॉ. प्रदीप ठेंगल उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय सम्मान ने पूरे महाराष्ट्र का मान बढ़ाया है।

पिंपरी-चिंचवड़ ने स्वच्छता को केवल एक प्रशासनिक दायित्व न मानकर नागरिकों की दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बनाया। कचरे का स्रोत पर पृथक्करण, नियमित संग्रहण, वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण और पुनः उपयोग की प्रभावी प्रणालियों को लागू किया गया।

महानगरपालिका के जल निकासी, जलापूर्ति, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय ने इस अभियान को अभूतपूर्व गति दी। क्षेत्रीय अधिकारियों की सतत निगरानी और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया।

शहर में कचरा प्रबंधन को व्यापक स्वरूप देते हुए गीले, सूखे और सैनिटरी कचरे को अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था को मजबूत किया गया। 'रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल' केंद्रों के माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल पहलों और कचरे से संसाधन निर्माण को प्रोत्साहित किया गया। हाउसिंग सोसायटियों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से स्वच्छता एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है।

Pimpri-Chinchwad secured the first position in Maharashtra in Swachh Survekshan 2025-26
Pune Air Pollution: 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, दिवाली की आतिशबाजी पड़ी भारी, शहर की हवा हुई जहरीली

सफाई कर्मचारियों के अथक परिश्रम का परिणाम

इस सफलता के केंद्र में मैदान पर डटे रहने वाले सफाई कर्मचारियों का अतुलनीय योगदान रहा है। मौसम की हर चुनौती का सामना करते हुए दिन-रात अपनी सेवाएं देने वाले इन कर्मचारियों के समर्पण को इस राष्ट्रीय पुरस्कार के माध्यम से सच्ची सराहना मिली है। इस अवसर पर महापौर रवि लांडगे ने कहा कि यह पुरस्कार सफाई कर्मचारियों के परिश्रम और नागरिकों की सामूहिक भागीदारी का परिणाम है।

Pimpri-Chinchwad secured the first position in Maharashtra in Swachh Survekshan 2025-26
पुणे की सड़कों पर 93 लाख झटके! 24 हजार वाहनों के सर्वे में सामने आई बदहाली की तस्वीर

पीसीएमसी महापौर रवि लांडगे ने बाताया की पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका को महाराष्ट्र राज्य में प्रथम स्थान का गौरव मिलना शहर के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है। शहर के विकास में स्वच्छता का बुनियादी महत्व है और इसके लिए प्रशासन के साथ नागरिकों की सक्रिय भूमिका भी आवश्यक है। सफाई कर्मचारियों के परिश्रम और नागरिकों की भागीदारी से प्राप्त यह पुरस्कार शहर के लिए गर्व का विषय है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में महाराष्ट्र राज्य में मिला प्रथम स्थान पिंचिं शहर की स्वच्छता व्यवस्था में पिछले कुछ समय के दौरान लगातार किए गए सकारात्मक बदलावों और सामूहिक प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकृति है। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को अधिक मजबूत, अनुशासित और प्रभावी बनाने के लिए मनपा प्रशासन ने सुनियोजित तरीके से काम किया।

डॉ. विजय सूर्यवंशी, आयुक्त, पीसीएमसी