ठंड के मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ानी हो, तो जानिए उनकी डाइट में क्या करें शामिल

Immunity Booster For Kids: अगर आपके बच्चे भी सर्दी-खांसी या जुकाम और बुखार से परेशान हैं, तो बिना देर किए उनकी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर लीजिए। जिससे बच्चों की इम्यूनिटी पावर बढ़ सकती हैं।
ठंड के मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ानी हो, तो जानिए उनकी डाइट में क्या करें शामिल
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Immunity Boosting Food For Children: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस बदलते मौसम में ठंडी हवाएं और कम तापमान होने के कारण बच्चों को सेहत से जुड़ी परेशानियां होने लगती है। क्योंकि, छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी पावर कमजोर होती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, कमजोर इम्यून सिस्टम कई तरह की बीमारियां जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार का शिकार बन सकता है। यही कारण है कमजोर इम्यूनिटी वाले कुछ बच्चे जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं।

इसलिए जरूरी है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए बच्चों की डाइट में कुछ फूड्स को शामिल किया जाए। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन से हैं वो सुपरफूड्स

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं:

दही का सेवन

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दही का सेवन करना बड़ा फायदेमंद हो सकता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। अपने बच्चे की इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने के लिए उनकी थाली में दही को जरूर शामिल करें।

अदरक का सेवन

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए दही के अलावा अदरक का सेवन कर सकते हैं।खासतौर पर सर्दियों के मौसम में। अदरक में कई सारे औषधीय गुणों का भंडार है। ऐसे में इसका सेवन इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ ही साथ और भी कई तरह की समस्याओं से राहत दिला सकता है।

ड्राई फ्रूट्स का सेवन

कहते हैं, बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी बड़ा कारगर होता है। क्योंकि, इनमें जरूरी विटामिन, मिनरल पाए जाते हैं। बादाम, पिस्ता, अखरोट और काजू का सेवन भी आपके बच्चों को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकते हैं।

हरी सब्जियां का सेवन

हरी सब्जियां का सेवन भी सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। हरी सब्जियों में मौजूद विटामिन A , C और E इम्यूनिटी को मजबूत बनाकर सर्दी-जुकाम और इंफेक्शन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। अपने बच्चों को हरी सब्जियों को आदत जरूर डालें।

मुनक्का का सेवन

पोषक तत्वों से भरपूर मुनक्का का सेवन भी बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी असरदार है।एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर होते हैं, इनका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। खाली पेट इसका सेवन इम्यूनिटी बूस्ट कर सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com