इस मौसम में ये 10 सूप देंगे आपकी सेहत को नई एनर्जी और इम्युनिटी, हर एक सूप की अपनी खासियत

Immunity Booster Soup: Winter Soups अगर आप भी सोच रहे हैं कि सर्दियों में कौन-कौन से सूप पीने चाहिए, तो नीचे दिए गए विकल्प आपकी सेहत के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकते हैं।
इस मौसम में ये 10 सूप देंगे आपकी सेहत को नई एनर्जी और इम्युनिटी, हर एक सूप की अपनी खासियत
आयुर्वेद में ये 10 स्वास्थ्य के लिए वरदान (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Soup Benefits in Winters: सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म और बीमारियों से दूर रखने के लिए अपने खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता हैं। इस मौसम में लोग ठंड से बचने के लिए सूप पीते हैं। सूप सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, खासकर जब बात आयुर्वेदिक सूप की हो। ये सूप शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं, इम्युनिटी मजबूत करते हैं और मौसम के बदलाव में शरीर को संतुलित रखने में मदद करते हैं।

आयुर्वेद में ये 10 स्वास्थ्य के लिए वरदान

मूंग दाल सूप

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में मूंग दाल सूप का सेवन सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। इसे बनाना भी बड़ा आसान होता है आसानी से पच भी जाता है। इसे बनाने के लिए बस दाल को पकाकर उसमें हल्दी, अदरक, जीरा और थोड़ा घी मिला दें। ये थकान दूर करने और शरीर को डिटॉक्स करने में काफी मदद करता है।

अदरक-लहसुन सूप

एक्सपर्ट्स बताते है कि, सर्दियों के मौसम में अदरक-लहसुन सूप भी बड़ा फायदेमंद होता है जो सर्दियों में गर्माहट देता है। एक चुटकी काली मिर्च डालने से इसका स्वाद भी बढ़ जाता है और गले में आराम मिलता है।

गाजर-चुकंदर सूप

सर्दियों के मौसम में अदरक-लहसुन सूप के अलावा गाजर-चुकंदर सूप भी पी सकते है।यह सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। अगर आप खून की कमी, कमजोरी या स्किन की कम चमक से परेशान है तो गाजर-चुकंदर सूप का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। उबली हुई सब्जियों को पीसकर काली मिर्च और नींबू मिलाएं। ये बहुत ताजगी देता है।

पत्ता गोभी और पालक सूप

इस मौसम में पत्ता गोभी और पालक सूप भी पीना फायदेमंद होता है। अगर आप खून की कमी, कमजोरी महसूस कर रहे तो इस सूप का सेवन कर सकते है।

कॉर्न और मिक्स वेज सूप

कॉर्न और मिक्स वेज सूप जो बेहद स्वादिष्ट होता है और सर्दियों में एनर्जी देता है। इसमें गाजर, बीन्स और कॉर्न डालने से इसका फ्लेवर और बढ़ जाता है।

तुलसी-अदरक सूप

अगर ठंड-जुकाम से छुटकारा चाहिए तो तुलसी-अदरक सूप बढ़िया विकल्प है। तुलसी की पत्तियां, अदरक और दालचीनी उबालकर छान लें। इसे धीरे-धीरे पीने से आराम मिलता है।

लौकी-दाल सूप

पाचन हल्का रखने के लिए लौकी-दाल सूप बहुत अच्छा माना जाता है। यह हल्का होता है और घी-अदरक के साथ इसकी तासीर और संतुलित हो जाती है।

टमाटर सूप

हर घर में पसंद किया जाने वाला टमाटर सूप भी बढ़िया विकल्प है। बस इसे अदरक और थोड़ा-सा घी मिलाकर पकाएं ताकि इसकी पित्त बढ़ाने वाली तासीर संतुलित हो जाए।

मेथी-लहसुन सूप

अगर जोड़ों में जकड़न हो तो मेथी-लहसुन सूप बेहद आरामदायक लगता है। मेथी के पत्ते, अदरक और लहसुन घी में हल्का भूनकर उबालें। यह सर्दियों में खासतौर पर फायदेमंद होता है।

शकरकंद सूप

अगर आप कुछ मीठा चाहते हैं तो शकरकंद सूप भी शानदार विकल्प है। उबली शकरकंद में दालचीनी और घी मिलाकर बनाया गया यह सूप सर्दी में गर्माहट देता है और पेट को भी आराम देता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com