Ripe Jackfruit: पका कटहल कहीं बिगाड़ न दे सेहत, इन 5 लोगों को खाने से पहले जरूर जान लेनी चाहिए ये बात

Ripe Jackfruit Side Effects :पका कटहल स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन परेशानी बढ़ा सकता है। जानिए किन 5 लोगों को पका कटहल खाने से बचना चाहिए।
Ripe Jackfruit Side Effects
पका कटहल(सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Ripe Jackfruit Side Effects: कटहल सीज़नल सब्जी है जो गर्मियों में खूब मिलता है। इससे कई तरह की जायकेदार डिशेज़ बनाई जाती हैं। अगर बात पका कटहल की बात करें तो यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है।

इसमें फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और प्राकृतिक शर्करा अच्छी मात्रा में पाई जाती है, जो शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाती है। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद नहीं होता। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लोगों को पका कटहल सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को इससे सावधान रहने की जरूरत है।

क्या कहते हैं आयुर्वेद विशेषज्ञ?

आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, पका कटहल पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शर्करा और पोटैशियम की मात्रा तुलना में अधिक होती है। इसलिए कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए इसका अधिक सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।

  • डायबिटीज के मरीज

पका कटहल का सेवन डायबिटीज मरीज के लिए फायदेमन्द नहीं होता है। इसमें शर्करा यानी शुगर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में यदि मधुमेह के मरीज इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए।

  • किडनी रोग के मरीज

डायबिटीज मरीज के अलावा, किडनी मरीजों के लिए पका कटहल का सेवन भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। कटहल में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों की किडनी ठीक से काम नहीं करती या जो डायलिसिस पर हैं, उनके शरीर में अतिरिक्त पोटैशियम जमा हो सकता है। इससे हृदय की धड़कन प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे मरीजों को पका कटहल खाने से बचना चाहिए।

  • कमजोर पाचन वाले लोग

कटहल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो सामान्य लोगों के लिए फायदेमंद है। लेकिन कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों में इसका अधिक सेवन गैस, पेट फूलना, अपच और दस्त जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे लोगों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

  • एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को कटहल या लेटेक्स से एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगों में कटहल खाने के बाद त्वचा पर खुजली, लाल चकत्ते, होंठ या गले में सूजन और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यदि पहले ऐसी समस्या हो चुकी है, तो दोबारा इसका सेवन करने से बचें।

  • गंभीर बीमारियों की दवा लेने वाले मरीज

यदि आप किडनी रोग, डायबिटीज या किसी अन्य गंभीर बीमारी की दवाएं ले रहे हैं, तो पका कटहल खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। कुछ मामलों में पोटैशियम और ब्लड शुगर में बदलाव दवाओं के असर को प्रभावित कर सकते हैं।

Ripe Jackfruit Side Effects
मेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार

कटहल खाने का सही तरीका

विशेषज्ञों के अनुसार, स्वस्थ व्यक्ति भी पका कटहल सीमित मात्रा में ही खाएं। एक बार में ज्यादा गूदा खाने की बजाय थोड़ी मात्रा लें। इसके साथ पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार का पालन करें। यदि कटहल खाने के बाद पेट भारी लगे, गैस बने या कोई अन्य परेशानी महसूस हो, तो अगली बार इसकी मात्रा कम कर दें।

Navbharat Live
navbharatlive.com